Header Banner

Indian women cricket team tour of bangladesh

Ravi pic By - शनिवार, अप्रैल 27, 2024
Last Updated on अप्रैल 27, 2024 05:03 अपराह्न
Indian women cricket team tour of bangladesh

भारतीय महिला क्रिकेट टीम बांग्लादेश की धरती पर रंग जमाने के लिए तैयार है। पांच मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज 28 अप्रैल से होना है। हरमनप्रीत एंड कंपनी का बांग्लादेश का आखिरी दौरा विवादों से भरा रहा था। बांग्लादेश ने अपनी सरजमीं पर टीम इंडिया को कड़ी टक्कर दी थी। इस सीरीज को एशिया कप और टी-20 वर्ल्ड कप की तैयारियों के तौर पर भी देखा जा रहा है, क्योंकि इन दोनों टूर्नामेंट का आयोजन बांग्लादेश में ही होना है। आइए आपको बताते हैं इस सीरीज से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी।

1688394076785_

India Women tour of Bangladesh, 2024 T-20 series schedule

Date Match Venue
28 अप्रैल पहला T20 सिलहट
30 अप्रैल दूसरा T20 सिलहट
2 मई तीसरा T20 सिलहट
6 मई चौथा T20 सिलहट
9 मई पांचवां T20 सिलहट

कहां देख पाएंगे लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग

भारतीय टीम और बांग्लादेश के बीच होने वाली टी-20 सीरीज का लाइव टेलीकास्ट भारत में किसी भी चैनल पर नहीं किया जाएगा। इस सीरीज के मैचों का लुत्फ आप फैनकोड ऐप पर उठा पाएंगे।

भारतीय टीम का रहा है दबदबा

भारतीय टीम और बांग्लादेश के बीच अब तक कुल 17 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 14 में जीत टीम इंडिया के हाथ लगी है। वहीं, बांग्लादेश ने सिर्फ 3 ही मैचों में मैदान मारा है।

भारतीय टीम का पिछला बांग्लादेश दौरा रोमांच से भरपूर रहा था। हरमनप्रीत एंड कंपनी ने टी-20 सीरीज को कड़े संघर्ष के बाद 2-1 से अपने नाम किया था। वहीं, वनडे सीरीज का अंत 1-1 की बराबरी पर हुआ था। आखिरी एकदिवसीय मुकाबला टाई रहा था। कप्तान हरमनप्रीत खुद इस दौरे पर काफी विवादों में रही थीं।

Indian women's team squad

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, डी हेमलता, साजना सजीवन, रिचा घोष, यास्तिका भाटिया, राधा यादव, दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, अमनजोत कौर, श्रेयांका पाटिल, साइका इशाक, आशा शोभना, रेणुका सिंह ठाकुर, टिटास साधू।

Also Read: LKN vs RR Dream11 Prediction, Team, Match-44, Fantasy Cricket Tips

ताज़ा हिंदी समाचार

लाइव रग्बी मैच में कर्टिस ग्रेगरी

लाइव रग्बी मैच में कर्टिस ग्रेगरी ने मारी लात, फैंस ने की लाइफटाइम बैन की मांग

IND vs NZ दूसरा टी20 लाइव

IND vs NZ दूसरा टी20 लाइव स्ट्रीमिंग: कब और कहां देखें भारत-न्यूजीलैंड का मैच?

एशियन पैरा गेम्स में भारत का

एशियन पैरा गेम्स में भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, 114 मेडल जीतकर बनाया रिकॉर्ड

Mohammad Shams Alam कौन है? उन

Mohammad Shams Alam कौन है? उन पर एशियन पैरा गेम्स में एक महिला के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप है

LA 2028 ओलंपिक क्वालिफायर के संबंध

LA 2028 ओलंपिक क्वालिफायर के संबंध में प्रमुख अपडेट सामने आया

सुमित अंतिल फिर बने जैवलिन चैंपियन,

सुमित अंतिल फिर बने जैवलिन चैंपियन, गोल्ड समेत भारतीय खिलाड़ियों ने जीते तीनों मेडल

प्रतिका ने ठोका जोरदार शतक, चरणी

प्रतिका ने ठोका जोरदार शतक, चरणी ने चटकाए 4 विकेट, भारत की जोरदार जीत

टीम इंडिया स्क्वॉड अपडेट: दूसरे T20

टीम इंडिया स्क्वॉड अपडेट: दूसरे T20 मैच से पहले कुमार कुशाग्र को शामिल किया गया

Sanju Samson Statement: मैं किसी को

Sanju Samson Statement: मैं किसी को गलत साबित करने के लिए नहीं खेलता - संजू सैमसन का बड़ा बयान

भारतीय क्रिकेटर सब्भिनेनी मेघना ने सभी

भारतीय क्रिकेटर सब्भिनेनी मेघना ने सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की है।

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner