फुटबॉल के AFC एशियन कप में भारत का पहला मुकाबला आज ऑस्ट्रेलिया से होगा। मैच कतर के अल रेयान शहर के अहमद बिन अली स्टेडियम में खेला जाएगा। जो भारतीय समयानुसार शाम 5 बजे से शुरू होगा। ऑस्ट्रेलिया फीफा रैंकिंग में 25वें नंबर की टीम है, जबकि टीम इंडिया 102 नंबर पर है।
दोनों के बीच ग्रुप बी का ओपनिंग मैच होगा। भारत के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बड़ी चुनौती है। ऑस्ट्रेलिया ने हाल ही में हुए फीफा वर्ल्ड कप के राउंड ऑफ 16 में जगह बनाई थी। ऑस्ट्रेलिया एशियन कप में इस बार खिताब जीतने का दावेदार है। टीम एक बार 2015 में कप जीत चुकी है। टीम के कोच ग्राहम अर्नोल्ड ने शुक्रवार को कहा कि उनका लक्ष्य कतर में एक बार फिर ट्रॉफी जीतना है, जहां से उनके पास अच्छी यादें हैं। वहीं, दूसरी ओर भारत 5वीं बार ही टूर्नामेंट में उतर पा रहा है। 1966 में फाइनल में जगह बनाने के बाद से भारत ग्रुप स्टेज से आगे नहीं पहुंच सका।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक 8 मैच खेले गए, 5 में ऑस्ट्रेलिया और 2 में भारत को जीत मिली। एक मुकाबला ड्रॉ भी रहा। आखिरी बार India ने 1956 में ऑस्ट्रेलिया को 7-1 से हराया था, तब भारत एशिया की टॉप टीम थी। दोनों टीमें आखिरी बार 2011 के एशियन कप में भिड़ी थीं, तब भारत को 0-4 से हार का सामना करना पड़ा था।
ताज़ा हिंदी समाचार
IND vs SL दूसरा टेस्ट: सरफराज खान ने धनंजय डी सिल्वा को किया स्लेज
पीडी बनाम ईडीआर मैच लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर डीपीएल मैच 40 लाइव कैसे देखें
Watch Video: दिलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव सूर्यवंशी का डबल विकेट ओवर
IND vs SL: ऋषभ पंत आज विकेटकीपिंग क्यों नहीं कर रहे हैं? चोट से जुड़ी जानकारी यहाँ जानें।
FIH महिला हॉकी विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ड्रॉ के बाद विश्व कप से बाहर हुई भारतीय टीम
ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट शतक लगाकर हार्दिक पांड्या की बराबरी की।
TNPL 2026 एलिमिनेटर: भारत में VKK बनाम ITT लाइव कैसे और कहाँ देखें
SDS बनाम NDT लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर DPL मैच 39 को लाइव कैसे देखें
Bangladesh ने रचा इतिहास: ICC टेस्ट रैंकिंग में छठे स्थान पर पहुंचा
Rishabh Pant ने तोड़ा MS Dhoni का रिकॉर्ड, विदेश में बनाए सबसे ज्यादा टेस्ट

