अफगानिस्तान के खिलाफ 11 जनवरी से टी-20 की घरेलू सीरीज शुरू हो रही है। इसमें चोटिल सूर्य कुमार यादव नहीं खेलेंगे। सूर्या कुमार साउथ अफ्रीका दौरे पर टखने में चोट लग गई थी। अब न्यूज एजेंसी के मुताबिक, अफगानिस्तान सीरीज में उनके चोट से उबरने भी संभावना कम है। सूर्य कुमार बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट अकादमी में रिहैब कर रहे हैं।
वहीं वर्ल्ड कप में चोटिल होकर बाहर हुए हार्दिक के खेलने पर भी संशय है और ईशान किशन सिलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।
अफगानिस्तान के खिलाफ भारत को जनवरी में तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेलनी है। पहला टी- 20 मैच 11 जनवरी को मोहाली में खेला जाना है। दूसरा टी-20 14 जनवरी को इंदौर और तीसरा टी-20 मैच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम बेंगलुरु में खेला जाना है।
सूर्या साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी-20 में फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए थे। उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा था। उनके ग्राउंड से बाहर जाने के बाद उप कप्तान रवींद्र जडेजा ने टीम की कप्तानी संभाली थी। इस मैच में सूर्या ने टी-20 का अपना चौथा शतक जड़ा था, जिसकी बदौलत भारत ने तीन टी-20 मैचों की सीरीज में बराबरी की थी। पहला टी-20 मैच बारिश की वजह से नहीं हो पाया था, जबकि दूसरा टी-20 मैच साउथ अफ्रीका ने जीता था।
ताज़ा हिंदी समाचार
ODI वर्ल्ड कप 2027: भारत और इंग्लैंड क्वालिफाई करने वाली शुरुआती 8 टीमों में शामिल
वेस्ट इंडीज बनाम न्यूजीलैंड 5th ODI: ब्रॉडकास्ट चैनल लिस्ट, टाइमिंग और लाइव स्ट्रीम विवरण
MIL बनाम SRL मैच 1, लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट कैसे देखें, 21 जुलाई 2026
Watch Practice Video: हरारे में टीम इंडिया का पहला अभ्यास सत्र
दिलीप ट्रॉफी 2026: वेस्ट जोन टीम का ऐलान, रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान
इंग्लैंड के खिलाफ मिली हार के बाद टीम इंडिया को ICC रैंकिंग में झटका लगा है
स्पेनिश फुटबॉलर फेरान टोरेस का भारत से क्या कनेक्शन है?
पूर्व भारतीय क्रिकेटर मनजोत कालरा श्रीलंका में गिरफ़्तार
लॉर्ड्स में तीसरे वनडे से पहले भारतीय और इंग्लिश खिलाड़ियों ने काली पट्टी क्यों पहनी थी?
ZIM vs BAN 3rd T20, लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट कैसे देखें, 19 जुलाई 2026

