Header Banner

IPL 2023: बारिश से धुला GT vs MI का मैच तो किसको मिलेगा फाइनल का टिकट? इस टीम के फैन्स का टूटेगा दिल

Anshu pic By - शुक्रवार, मई 26, 2023
Last Updated on मई 26, 2023 07:43 अपराह्न
IPL 2023: बारिश से धुला GT vs MI का मैच तो किसको मिलेगा फाइनल का टिकट? इस टीम के फैन्स का टूटेगा दिल

GT vs MI IPL 2023 2nd Qualifier Rain

आईपीएल 2023 के दूसरे क्वालिफायर मुकाबले में गुजरात टाइटंस की भिड़ंत मुंबई इंडियंस के साथ होनी है। इस अहम मुकाबले में अगर बारिश विलेन बनती है तो इसका फायदा डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात को मिलेगा।

आईपीएल 2023 के दूसरे क्वालिफायर मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस की भिड़ंत पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के साथ होनी है। इस अहम मैच में जीत का स्वाद चखने वाली टीम को फाइनल का टिकट मिलेगा। चेन्नई सुपर किंग्स पहले ही फाइनल में पहुंच चुकी है और अपनी विपक्षी टीम का इंतजार कर रही है।

हालांकि, अहमदाबाद में मौसम ने एकदम से करवट ली है और इंद्र देव नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में बरस रहे हैं। ऐसे में हर किसी के मन में यह सवाल है कि अगर बारिश के चलते दूसरा क्वालिफायर धुला, तो फाइनल का टिकट किसे मिलेगा।

बारिश बनी विलेन तो फिर क्या?

मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच होने वाले दूसरे क्वालिफायर में अगर बारिश विलेन बनी, तो हार्दिक पांड्या की टीम की फुल मौज हो सकती है। दरअसल, गुजरात ने टॉप पर रहते हुए लीग स्टेज को फिनिश किया था, जिसका फायदा बारिश होने पर टीम को मिलेगा। आईपीएल के नियमों के अनुसार, अगर दूसरे क्वालिफायर में बारिश विलेन बनती है, तो लीग स्टेज में ज्यादा मैचों में जीत दर्ज करने वाली टीम को फाइनल का टिकट मिल जाएगा। यानी प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर रहने वाली गुजरात फाइनल में पहुंच जाएगी। मुंबई इंडियंस ने लीग स्टेज को चौथे स्थान पर रहते हुए प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की की थी।

फाइनल में पहुंच चुकी है चेन्नई

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आईपीएल 2023 के फाइनल का टिकट कटा चुकी है। माही की येलो आर्मी ने पहले क्वालिफायर मुकाबले में गुजरात टाइटंस को पटखनी दी थी। सीएसके का प्रदर्शन इस साल बेमिसाल रहा है और टीम ने रिकॉर्ड 10वीं बार फाइनल में अपनी जगह बनाई है। चेन्नई इससे पहले आईपीएल की ट्रॉफी को चार बार अपने नाम कर चुकी है। चेन्नई ने साल 2021 में खिताब को आखिरी बार अपने नाम किया था।

खिताब बचाने का गुजरात के पास आखिरी मौका

गुजरात टाइटंस के पास अपना खिताब बचाने का यह आखिरी मौका होगा। फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स से भिड़ने के लिए हार्दिक पांड्या की आर्मी को मुंबई इंडियंस को हार का स्वाद चखाना होगा। गुजरात को पहले क्वालिफायर मुकाबले में सीएसके के हाथों हार झेलनी पड़ी थी। आखिरी सीजन गुजरात ने राजस्थान रॉयल्स को फाइनल में हराते हुए पहली बार खिताब को अपने नाम किया था।

ताज़ा हिंदी समाचार

भारत vs न्यूजीलैंड: वनडे सीरीज से

भारत vs न्यूजीलैंड: वनडे सीरीज से पहले 2 स्टार खिलाड़ी हुए बाहर, कीवी टीम को बड़ा झटका

श्रेयस अय्यर ने नमन धीर को

श्रेयस अय्यर ने नमन धीर को सौंपी सीरीज की ट्रॉफी, VIDEO ने जीता फैंस का दिल

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026: भारत ने

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026: भारत ने मलेशिया को 4-2 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

IND vs NZ 5th T20I हाइलाइट्स:

IND vs NZ 5th T20I हाइलाइट्स: NZ 7 विकेट से जीता; भारत ने सीरीज 3-2 से जीती

हांगकांग सिक्सस 2026 फाइनल: अफगानिस्तान ने

हांगकांग सिक्सस 2026 फाइनल: अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर खिताब जीता

कमिंस के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट

कमिंस के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट जीत: बावुमा ने रोहित शर्मा का टेस्ट रिकॉर्ड तोड़ा

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड 5वां T20I लाइव

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड 5वां T20I लाइव स्कोरकार्ड, NZ vs IND मैच

NZ बनाम IND 5वां T20I लाइव

NZ बनाम IND 5वां T20I लाइव स्ट्रीमिंग: आज भारत बनाम न्यूज़ीलैंड का मैच कहाँ देखें?

ध्रुव जुरेल का शतक, 4 घंटे

ध्रुव जुरेल का शतक, 4 घंटे में पलटा मैच का नक्शा

IND vs NZ 5th T20I: क्या

IND vs NZ 5th T20I: क्या वैभव सूर्यवंशी और कुलदीप यादव आज खेलेंगे?

entertainindia
entertainindia