Virender Sehwag Statement on MS Dhoni IPL career
वीरेंद्र सहवाग ने सीएसके के कप्तान एमएस धोनी के आईपीएल भविष्य को लेकर बात की। उन्होंने अगर धोनी कप्तान नहीं होंगे तो वह इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में भी नहीं खेलेंगे। क्योंकि यह रूल उन पर लागू नहीं होता।
भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने अब सीएसके के कप्तान एमएस धोनी के संभावित भविष्य पर बात की है। सहवाग ने धोनी की कप्तानी में भी भारतीय टीम के लिए खेला है। उन्होंने जोर देकर कहा कि धोनी या तो टीम के पहले खिलाड़ी के रूप में खेलना जारी रखेंगे या तो या रिटायर हो जाएंगे।
धोनी पर नहीं लागू यह रूल-
दरअसल सहवाग ने यह बयान इम्पैक्ट प्लेयर रूल के संबंध में दिया है। क्योंकि पूर्व सलामी बल्लेबाज ने कहा कि धोनी पर यह रूल लागू नहीं होगा। सहवाग ने आगे कहा कि अगर आप फिट हैं तो यह (40 की उम्र में क्रिकेट खेलना) मुश्किल नहीं है।
धोनी ने नहीं की ज्यादा बल्लेबाजी-
एमएस धोनी ने इस साल ज्यादा बल्लेबाजी नहीं की है। वह अपने घुटने की चोट को नहीं बढ़ा रहे हैं। अक्सर वह आखिरी दो ओवरों में क्रीज पर आए। सहवाग ने आगे कहा कि अगर मैं गिनना चाहूं कि उन्होंने आईपीएल 2023 में कितनी गेंदों का सामना किया है तो मुझे लगता है कि उन्होंने 40-50 गेंदों का सामना किया होगा।
किन खिलाड़ियों के लिए इम्पैक्ट प्लेयर रूल-
एमएस धोनी पर इम्पैक्ट प्लेयर रूल लागू नहीं होता। क्योंकि वह सिर्फ कप्तानी के लिए खेल रहे हैं। उन्हें कप्तानी के लिए मैदान में रहना होगा। इम्पैक्ट प्लेयर रूल उन खिलाड़ियों के लिए है, जो फील्डिंग नहीं करते हैं, लेकिन बल्लेबाजी करते है या फिर एक गेंदबाज जिसे बल्लेबाजी करने की जरूरत नहीं है।
कोच बन सकते हैं धोनी-
धोनी को 20 ओवर फील्डिंग करनी होगी। अगर वह कप्तान नहीं है, तो वह इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में भी नहीं खेलेंगे। इसके अलावा आप उन्हें मेंटर या कोच या क्रिकेट के निदेशक के रूप में देख सकते हैं। दिलचस्प बात यह है कि सीएसके के गेंदबाजी कोच ड्वेन ब्रावो ने टीम के फाइनल के लिए क्वालीफाई करने के बाद धोनी के भविष्य पर बयान दिया था।
आईपीएल में बढ़ेगा धोनी का करियर-
ब्रावो ने कहा था कि इंपैक्ट प्लेयर रूल धोनी का भविष्य में टीम के लिए खेलना आसान बना देगा। खास तौर से इम्पैक्ट प्लेयर रूल से धोनी 100 प्रतिशत खेल पाएंगे। यह उनके आईपीएल करियर को लंबा बनाएगा।
ताज़ा हिंदी समाचार
टी20 चेज में तिलक वर्मा का अनोखा रिकॉर्ड
IND vs NZ दूसरा T20I: आज ईशान किशन क्यों नहीं खेल रहे हैं?
Watch: न्यूजीलैंड ODI सीरीज से पहले विराट कोहली के प्रैक्टिस वीडियो वायरल, दिखा किंग का आक्रामक अंदाज
भारत बनाम न्यूज़ीलैंड दूसरा T20I लाइव स्कोरकार्ड, IND vs NZ मैच
IND vs NZ दूसरा T20I लाइव स्ट्रीमिंग: TV और ऑनलाइन कहाँ देखें
इरफान पठान ने किया गौतम गंभीर का समर्थन, आलोचकों को दिया करारा जवाब
किरोन पोलार्ड मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच बने; IPL 2027 के लिए संभालेंगे जिम्मेदारी
WTC 2029 फाइनल की तारीख घोषित, 2028 ओलंपिक क्रिकेट क्वालीफायर पर ICC का बड़ा फैसला
लाइव रग्बी मैच में कर्टिस ग्रेगरी ने मारी लात, फैंस ने की लाइफटाइम बैन की मांग
IND vs NZ दूसरा टी20 लाइव स्ट्रीमिंग: कब और कहां देखें भारत-न्यूजीलैंड का मैच?

