Virender Sehwag Tilak Verma IPL 2023
मुंबई इंडियंस के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा की बैटिंग से वीरेंद्र सहवाग खासा प्रभावित हुए हैं। वीरू ने तिलक को अपनी फिटनेस और स्किल्स पर काम करने की सलाह दी है। सहवाग का कहना है कि तिलक उनकी वाली गलती कर रहे हैं।
आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी धांसू बल्लेबाजी के दम पर जमकर सुर्खियां बटोरी। तिलक पिछले सीजन की अपनी जबरदस्त फॉर्म को इस साल भी कायम रखने में सफल रहे और उन्होंने बल्ले से खूब तबाही मचाई। तिलक ने कई मैचों में मुंबई इंडियंस को अकेले दम पर जीत का स्वाद भी चखाया। यही वजह है कि भारत के पूर्व बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग तिलक की बैटिंग के मुरीद हो गए हैं। हालांकि, वीरू का कहना है कि मुंबई का बल्लेबाज उनकी वाली गलती कर रहा है और तिलक को जल्द सुधार करना होगा।
सहवाग की तिलक को अहम सलाह
वीरेंद्र सहवाग ने एनडीटीवी के साथ बातचीत करते हुए तिलक वर्मा को दो चीजों पर फोकस करने की सलाह दी। उन्होंने कहा, "उनको दो चीजों पर फोकस करना चाहिए, पहला अपनी फिटनेस में सुधार करने पर और दूसरा अपनी स्किल्स को पहचान कर उस पर मेहनत करनी चाहिए। इसके साथ ही उनको अपने माइंडसेट पर भी काम करना चाहिए। ऐसा अक्सर होता है, जब आप लगातार क्रिकेट खेलते हैं, तो आप समय के साथ खुद को बदल लेते हैं। हालांकि, जब आप क्रिकेट नहीं खेल रहे होते हैं, तो आपको अपनी फिटनेस और स्किल्स पर काम करने की जरूरत होती है। एकदम सूर्यकुमार यादव के जैसे, उन्होंने अपने शॉट्स के लिए काफी प्रैक्टिस की है।"
तिलक कर रहे वीरू वाली गलती
सहवाग के अनुसार तिलक वर्मा वही गलती कर रहे हैं, जो वीरू अपने करियर के शुरुआती दौर में किया करते थे। उन्होंने कहा, "तिलक वर्मा को खुद की कमजोरियां दूर करने पर फोकस करना चाहिए। वह मुझे मेरी याद दिलाते हैं, जब मैं साल 1999 में भारत के लिए पहली बार क्रिकेट खेला था, तो मुझे शोएब अख्तर ने आउट किया था। इससे पहले मैं बैट नीचे लेकर आ पाता, बॉल मेरे पैड पर आकर लग गई थी। ऐसे में दादा ने मुझे एक चीज बताई थी कि वापस जाइए और तेज गेंदबाजी के खिलाफ खेलने की प्रैक्टिस कीजिए, ताकि आप ज्यादा बेहतर तरीके से तैयार होकर आ सकें।
सहवाग ने आगे कहा, "मैं मिडिल ऑर्डर में खेला करता था, मुझे स्पिन को ज्यादा खेलना होता है, जब तक तेज गेंदबाज बॉलिंग के लिए आते थे तब तक मैं पहले ही सेंचुरी जड़ चुका होता था। इसी तरह से तिलक वर्मा को देखना होगा कि उनकी कमजोरियां कहां हैं।'
ताज़ा हिंदी समाचार
टी20 चेज में तिलक वर्मा का अनोखा रिकॉर्ड
IND vs NZ दूसरा T20I: आज ईशान किशन क्यों नहीं खेल रहे हैं?
Watch: न्यूजीलैंड ODI सीरीज से पहले विराट कोहली के प्रैक्टिस वीडियो वायरल, दिखा किंग का आक्रामक अंदाज
भारत बनाम न्यूज़ीलैंड दूसरा T20I लाइव स्कोरकार्ड, IND vs NZ मैच
IND vs NZ दूसरा T20I लाइव स्ट्रीमिंग: TV और ऑनलाइन कहाँ देखें
इरफान पठान ने किया गौतम गंभीर का समर्थन, आलोचकों को दिया करारा जवाब
किरोन पोलार्ड मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच बने; IPL 2027 के लिए संभालेंगे जिम्मेदारी
WTC 2029 फाइनल की तारीख घोषित, 2028 ओलंपिक क्रिकेट क्वालीफायर पर ICC का बड़ा फैसला
लाइव रग्बी मैच में कर्टिस ग्रेगरी ने मारी लात, फैंस ने की लाइफटाइम बैन की मांग
IND vs NZ दूसरा टी20 लाइव स्ट्रीमिंग: कब और कहां देखें भारत-न्यूजीलैंड का मैच?

