IPL 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शनिवार को गत चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स को 27 रन से हराकर फैंस का दिन बना दिया। आरसीबी ने 8 साल के बाद प्लेऑफ में जगह बनाई और फैंस में इसका उत्साह देखते ही बन रहा था। देर रात बेंगलुरु के फैंस ने सड़क पर उतरकर जीत का जश्न मनाया। फैंस बसों और कारों की छत पर चढ़ गए और खूब डांस किया।
बता दें कि आरसीबी की प्लेऑफ में एंट्री भी किसी चमत्कार से कम नहीं रही। पहले आठ मैचों में केवल एक जीत दर्ज करने वाली आरसीबी ने लगातार छह मैच जीते और टॉप-4 में जगह पक्की की। फाफ डू प्लेसी के नेतृत्व वाली आरसीबी को प्लेऑफ में जगह पक्की करने के लिए एक तय अंतर से सीएसके को मात देने की जरुरत थी। आरसीबी के खिलाड़ी मैच के दिन जोश से लबरेज नजर आए और उन्होंने ऐसा करके दिखाया।
आरसीबी की जीत के बाद फ्रेंचाइजी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया, जो तेजी से वायरल हो गया। आरसीबी के सोशल मीडिया हैंडल पर जो वीडियो शेयर किया, उसमें दिख रहा है कि स्टेडियम से लेकर होटल के रास्ते तक सड़क पर फैंस खड़े हैं और अपने स्टार्स की एक झलक पाने की उम्मीद में दोनों हाथ हिला रहे हैं। फैंस पर आरसीबी की जीत की खुशी देखते ही बन रही है।
आरसीबी ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, यह रात के 1:30 का दृश्य है। यह चीजों को और विशेष बनाता है। हमारे पास दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फैंस है और हमें इस पर गर्व है।
मैच पर गौर करें तो आरसीबी ने बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर पहले बल्लेबाजी करके निर्धारित 20 ओवर में 218/5 का स्कोर बनाया। जवाब में सीएसके की टीम 20 ओवर में 191/7 का स्कोर बना सकी। यह तीसरा मौका रहा जब 18 मई के दिन आरसीबी ने सीएसके को आईपीएल में मात दी। 18 मई आरसीबी के लिए स्पेशल है। आईपीएल में अब तक 18 मई के दिन आरसीबी कभी नहीं हारा है।
Also Read: Is Rohit Sharma journey with MI over
ताज़ा हिंदी समाचार
श्रेयस अय्यर के तूफ़ानी शतक ने वेस्टइंडीज़ की टीम को ध्वस्त कर दिया।
IND A बनाम AUS A: हार्दिक पांड्या की जगह लेने वाले खिलाड़ी ने कहर बरपाया।
शाई होप ने एक बार फिर भारतीय गेंदबाज़ों की जमकर धुनाई की।
SA vs AUS 1st Test: डरबन टेस्ट से बाहर हुए कैमरन ग्रीन, पेट की चोट बनी मुसीबत
IND vs WI 1st T20 लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और ऑनलाइन पर भारत बनाम वेस्ट इंडीज लाइव कैसे देखें
सूर्यकुमार यादव मुंबई की रणजी ट्रॉफी टीम से बाहर: जानिए क्या है वजह
IND vs WI पहला T20I पिच रिपोर्ट: एकाना क्रिकेट स्टेडियम की पिच की स्थिति और मौसम का हाल
IND vs WI रांची टिकट: कालाबाजारी का आरोप, वायरल हुआ वीडियो
दिल्ली कैपिटल्स ने सौरव गांगुली को बनाया हेड कोच, IPL 2027 से पहले बड़ा फैसला
इंडिया-A vs ऑस्ट्रेलिया-A पहला वनडे लाइव स्कोरकार्ड, IND-A vs AUS-A मैच

