आईपीएल 2024 की शुरुआत से पहले गुजरात टाइटंस ने अपनी टीम में एक और तेज गेंदबाज को शामिल किया है। गुजरात ने मोहम्मद शमी के रिप्लेसमेंट के तौर पर संदीप वारियर को टीम से जोड़ा है। संदीप इस लीग में अब तक कुल पांच मैच खेले चुके हैं और उन्होंने कुल 2 विकेट चटकाए हैं। वहीं मुंबई के खेमे में भी युवा तेज गेंदबाज की एंट्री हुई है।
आईपीएल 2024 (IPL 2024) के आगाज से ठीक पहले गुजरात टाइटंस के खेमे में घातक तेज गेंदबाज की एंट्री हुई है। गुजरात ने मोहम्मद शमी (Mohammed Shami Replacement) की जगह पर भारतीय युवा गेंदबाज संदीप वारियर को टीम में शामिल किया है। वहीं, पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने चोटिल दिलशान मदुशंका की जगह पर साउथ अफ्रीका के युवा फास्ट बॉलर को टीम में जगह दी है।
Also Read: Top 5 Batters who scored the fastest century in IPL history
गुजरात टाइटंस ने चोट के चलते आईपीएल 2024 से बाहर हो चुके मोहम्मद शमी के रिप्लेसमेंट का एलान कर दिया है। गुजरात ने अपनी टीम में संदीप वारियर को शमी की जगह पर शामिल किया है। गुजरात ने संदीप को 50 लाख की रकम में टीम से जोड़ा है। संदीप इंडियन प्रीमियर लीग में अब तक कुल 5 मैच खेल चुके हैं। पांच मैचों में संदीप के नाम 2 विकेट दर्ज हैं। इससे पहले वह कोलकाता नाइट राइडर्स टीम का हिस्सा रह चुके हैं।
Also Read: Most Sixes in WPL 2024: Which player has hit the most sixes
मुंबई इंडियंस ने भी इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन की शुरुआत से पहले बड़ी चाल चली है। पांच बार की चैंपियन मुंबई ने चोटिल तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका की जगह पर साउथ अफ्रीका के युवा तेज गेंदबाज क्वेना मफाका को टीम से जोड़ा है। मफाका अंडर 19 वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे। मुंबई ने मफाका को उनके बेस प्राइस 50 लाख रुपये में टीम से जोड़ा है।
आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस अपने अभियान का आगाज गुजरात टाइटंस के खिलाफ ही करेगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला 24 मार्च को अहमदाबाद में खेला जाएगा। मुंबई की कप्तानी इस सीजन हार्दिक पांड्या करते हुए नजर आएंगे। हार्दिक को मिनी ऑक्शन से ठीक पहले मुंबई ने अपना नया कप्तान नियुक्त किया था। वहीं, गुजरात टाइटंस की कमान इस बार शुभमन गिल के हाथों में सौंपी गई है।
ताज़ा हिंदी समाचार
श्रीलंका टेस्ट से पहले ऋषभ पंत को एमएस धोनी के साथ ट्रेनिंग करते देखा गया।
Watch Video: जेमिमा रोड्रिग्स ने पाकिस्तान की फातिमा सना को गले लगाया।
Most Runs in T20 History: जोस बटलर नंबर 1 स्पॉट से बस 24 रन दूर
Football Legend Franco Baresi का निधन: 1982 वर्ल्ड कप विजेता का देहांत
LPL 2026: आखिरी ओवर में 22 रन की दरकार, विजय शंकर एक भी रन नहीं बना सके
क्या दलीप ट्रॉफी 2026 में खेलेंगे रोहित-विराट? जानिए पूरी सच्चाई
CSK के पूर्व कोच स्टीफन फ्लेमिंग बन सकते हैं इंग्लैंड टेस्ट टीम के नए हेड कोच
IPL Brand Valuation: IPL की वैल्यू हुई $20.6 Billion, RCB नंबर-1 ब्रांड
क्या खत्म हो गया मोहम्मद शमी का इंटरनेशनल करियर? जानिए सच्चाई
Vaibhav Sooryavanshi ICC T20 Ranking: 15 साल के वैभव ने लगाई 230 पायदान की छलांग

