Header Banner

IPL 2024 Steve Smith speaks fluent Hindi in praise of Virat Kohli

Anshu pic By - शुक्रवार, मार्च 22, 2024
Last Updated on मार्च 22, 2024 07:30 अपराह्न
IPL 2024 Steve Smith speaks fluent Hindi in praise of Virat Kohli

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने फर्राटेदार हिंदी में विराट कोहली की जमकर प्रशंसा की है। स्मिथ ने विराट के कवर ड्राइव शॉट को दुनिया का सबसे बेहतरीन शॉट बताया है। कंगारू बैटर को मिनी ऑक्शन में कोई खरीदार नहीं मिला सका था और वह अनसोल्ड रहे थे। स्मिथ ने आईपीएल में आखिरी बार हिस्सा साल 2021 में लिया था।

Also Read: Top 5 Batters who scored the fastest century in IPL history

विराट कोहली की तारीफ करते हुए आपने कई विदेशी दिग्गज क्रिकेटर्स को सुना होगा। कोई किंग कोहली के एटीट्यूड का दीवाना है, तो कोई विराट के बेमिसाल बैटिंग पर दिल हार बैठता है। हालांकि, आपने कभी भी किसी विदेशी प्लेयर के मुंह से हिंदी में कोहली की तारीफ शायद ही सुनी होगी। चौंकिए मत, एक शो के दौरान यह नजारा देखने को मिला है और विराट की प्रशंसा करने वाले कोई और नहीं, बल्कि स्टीव स्मिथ हैं।

फर्राटेदार हिंदी में स्मिथ ने की कोहली की तारीफ

दरअसल, स्टार स्पोर्ट्स के शो पर बातचीत करते हुए स्टीव स्मिथ ने विराट कोहली की जमकर तारीफ की। स्मिथ ने जब विराट की बैटिंग और उनके कवर ड्राइव शॉट की प्रशंसा हिंदी में करनी शुरू की, तो हर कोई हैरान रह गया। हालांकि, आपको बता दें कि स्मिथ वीडियो में इतनी क्लियर हिंदी खुद से नहीं बोल रहे हैं। स्मिथ की इंग्लिश को एआई के जरिए हिंदी में ट्रांसलेट किया गया है। स्मिथ का यह वीडियो सोशल मीडिया पर फैन्स को खूब पसंद आ रहा है।

कोहली के कवर ड्राइव की जमकर की प्रशंसा

स्टीव स्मिथ ने विराट कोहली के कवर ड्राइव शॉट की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, "मैं विराट कोहली के उस शॉट की बात कर रहा हूं, जो मेरे भी फेवरेट है और वह है कवर ड्राइव। पूरी दुनिया में मुझे कोहली का ही कवर ड्राइव सबसे अच्छा लगता है।

Also Read: IPL 2024 Injured Unavailable and Replacement Players List

कंगारू बल्लेबाज ने आगे कहा, "अपने बल्ले का पूरा फेस यूज करते हैं और पैरों को बाहर निकालकर सही दिशा में बल्ला चलाते हैं। इसके साथ ही अपना वजन भी सही दिशा में रखकर शॉट को हिट करते हैं। हमने कई बार देखा है कि जब कोहली बढ़िया कवर ड्राइव लगाते हैं, तो मतलब वह बढ़िया बैटिंग कर रहे हैं। आपको बॉलर्स के चेहरे पर अलग ही दबाव दिखाई देता है, जब विराट बढ़िया बैटिंग कर रहे होते हैं।

अनसोल्ड रहे थे स्मिथ

स्टीव स्मिथ को आईपीएल 2024 के लिए हुए मिनी ऑक्शन में कोई खरीदार नहीं मिल सका था। कंगारू बैटर ने अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रखा था, लेकिन किसी भी टीम ने स्मिथ के नाम में दिलचस्पी नहीं दिखाई थी। स्मिथ ने आईपीएल में अपना आखिरी सीजन साल 2021 में खेला था। इस सीजन में खेले 8 मैचों में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने 112.59 के मामूली स्ट्राइक रेट से 152 रन बनाए थे।

Also Read: Top 10 longest sixes in IPL history (2008-2024)

ताज़ा हिंदी समाचार

IND vs NZ 5th T20I हाइलाइट्स:

IND vs NZ 5th T20I हाइलाइट्स: NZ 7 विकेट से जीता; भारत ने सीरीज 3-2 से जीती

हांगकांग सिक्सस 2026 फाइनल: अफगानिस्तान ने

हांगकांग सिक्सस 2026 फाइनल: अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर खिताब जीता

कमिंस के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट

कमिंस के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट जीत: बावुमा ने रोहित शर्मा का टेस्ट रिकॉर्ड तोड़ा

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड 5वां T20I लाइव

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड 5वां T20I लाइव स्कोरकार्ड, NZ vs IND मैच

NZ बनाम IND 5वां T20I लाइव

NZ बनाम IND 5वां T20I लाइव स्ट्रीमिंग: आज भारत बनाम न्यूज़ीलैंड का मैच कहाँ देखें?

ध्रुव जुरेल का शतक, 4 घंटे

ध्रुव जुरेल का शतक, 4 घंटे में पलटा मैच का नक्शा

IND vs NZ 5th T20I: क्या

IND vs NZ 5th T20I: क्या वैभव सूर्यवंशी और कुलदीप यादव आज खेलेंगे?

रबाडा टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज़

रबाडा टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज़ 350 विकेट लेने वाले तेज़ गेंदबाज़ बने, स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ा

रोहित शर्मा 45 नंबर की जर्सी

रोहित शर्मा 45 नंबर की जर्सी क्यों पहनते हैं? राहुल द्रविड़ से जुड़ा दिलचस्प किस्सा

रोहित-विराट पहुंचे न्यूजीलैंड, कब खेलेंगे पहला

रोहित-विराट पहुंचे न्यूजीलैंड, कब खेलेंगे पहला वनडे? देखें पूरा शेड्यूल

entertainindia
entertainindia