Ricky Ponting now becomes the head coach of Punjab Kings: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग को पंजाब किंग्स का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। पोंटिंग आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स को कोचिंग करते हुए दिखाई देंगे। वह हमवतन ट्रेवर बेलिस की जगह लेंगे। इससे पहले रिकी पोंटिंग का दिल्ली कैपिटल्स के साथ अनुबंध खत्म हुआ था।
रिकी पोंटिंग सात साल तक दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा रहने के बाद पंजाब किंग्स से जुड़े हैं। प्रीति जिंटा के सह-मालिकाना हक वाली पंजाब किंग्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस बात की जानकारी दी।
पंजाब किंग्स का कोच नियुक्त होने के बाद रिकी पोंटिंग ने कहा: मुझे खुशी है कि पंजाब किंग्स ने मुझे हेड कोच की जिम्मेदारी दी है। नए चैलेंज के लिए उत्साहित हूं। मेरी टीम मैनेजमेंट और टीम ऑनर से एक लंबी बातचीत के बाद यह फैसला किया गया है। मेरी कोशिश होगी की टीम के विजन को आगे बढ़ा सकूं और हम वादा करते हैं कि भविष्य में टीम में बहुत बदलाव देखने को मिलेगा।
पोंटिंग पिछले सात सीजन में पंजाब किंग्स के छठे मुख्य कोच होंगे। पीबीकेएस का 2024 सीजन निराशाजनक रहा था और टीम नौवें स्थान पर रही थी। 2014 में आईपीएल उपविजेता रहने के बाद से यह टीम कभी आईपीएल प्लेऑफ में जगह भी नहीं बना पाई है। पोंटिंग के लिए सबसे अहम 2025 सीजन से पहले रिटेंशन के लिए खिलाड़ियों की पहचान करना होगा।
Also Read: Where and how to watch IND vs BAN Test live for free? Know full details here
ताज़ा हिंदी समाचार
T20 World Cup 2026: IND vs NED Dream11 Prediction in Hindi, 36th T20 Match
T20 World Cup 2026: SA vs UAE Dream11 Prediction in Hindi, 34th T20 Match
T20 World Cup 2026: ENG vs ITA Dream11 Prediction in Hindi, 29th T20 Match
T20 World Cup 2026: USA vs NAM Dream11 Prediction in Hindi, 26th T20 Match
T20 World Cup 2026: IND vs PAK Dream11 Prediction in Hindi, 27th T20 Match
T20 World Cup 2026: ENG vs SCO Dream11 Prediction in Hindi, 23th T20 Match
T20 World Cup 2026: CAN vs UAE Dream11 Prediction in Hindi, 20th T20 Match
T20 World Cup 2026: IND vs NAM Dream11 Prediction in Hindi, 18th T20 Match
T20 World Cup 2026: NEP vs ITA Dream11 Prediction in Hindi, 17th T20 Match
T20 World Cup 2026: ENG vs WI Dream11 Prediction in Hindi, 15th T20 Match