आईपीएल 2025 फाइनल मैच मंगलवार, 3 जून 2025 को खेला जाएगा.
आईपीएल सीजन 18 का फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा, जिसे जीतने वाली टीम का पहला आईपीएल खिताब होगा। आरसीबी ने क्वालीफायर-1 में पंजाब को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी जबकि पंजाब ने दूसरे क्वालीफायर में मुंबई को हराया था। जानिए मैच का शेड्यूल, लाइव टेलीकास्ट और लाइव स्ट्रीमिंग की डिटेल।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम पंजाब किंग्स के बीच अब तक 36 मैच खेले जा चुके हैं। इसमें आरसीबी ने 18 और पंजाब ने इतने ही मैच जीते हैं। आईपीएल 2025 में ये टीमें 3 बार आमने-सामने हुई हैं, जिसमें आरसीबी ने 2 और पंजाब ने 1 बार जीत हासिल की है। तीनों ही मैचों में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को जीत मिली है। बतौर कप्तान रजत पाटीदार और श्रेयस अय्यर फाइनल में भी टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना चाहेंगे।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम पंजाब किंग्स आईपीएल फाइनल मैच शाम को 7:30 बजे से शुरू होगा, टॉस 7 बजे होगा.
स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 तमिल, स्टार स्पोर्ट्स 1 तमिल एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 1 कन्नड़, स्टार स्पोर्ट्स 1 तेलुगु, स्टार स्पोर्ट्स 1 तेलुगु एचडी.
आईपीएल फाइनल मैच का सीधा प्रसारण जियो हॉटस्टार वेबसाइट और जियो हॉटस्टार मोबाइल ऐप पर किया जाएगा।
आईपीएल का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। मंगलवार को यहां बारिश की संभावना है। ऐसे में पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार होगी, यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को 220 रन के आसपास स्कोर बनाना होगा, तभी वह कड़ी टक्कर दे पाएगी। यहां 200 का लक्ष्य हासिल करना ज्यादा मुश्किल नहीं होगा। यहां गेंद बल्ले पर अच्छे से आती है, अगर मैच से पहले बारिश होती है तो गेंदबाजों के लिए ज्यादा चुनौतियां खड़ी होंगी। टॉस जीतने वाले कप्तान को यहां पहले गेंदबाजी करनी चाहिए। तेज गेंदबाजों के मुकाबले स्पिनरों को यहां फायदा मिल सकता है, अगर हवाएं तेज चलती हैं तो बल्लेबाजों को परेशानी होगी।
Also Read: IPL Winner and Runner-up Team List from 2008 to 2024
ताज़ा हिंदी समाचार
T20 World Cup 2026: IND vs NED Dream11 Prediction in Hindi, 36th T20 Match
T20 World Cup 2026: SA vs UAE Dream11 Prediction in Hindi, 34th T20 Match
T20 World Cup 2026: ENG vs ITA Dream11 Prediction in Hindi, 29th T20 Match
T20 World Cup 2026: USA vs NAM Dream11 Prediction in Hindi, 26th T20 Match
T20 World Cup 2026: IND vs PAK Dream11 Prediction in Hindi, 27th T20 Match
T20 World Cup 2026: ENG vs SCO Dream11 Prediction in Hindi, 23th T20 Match
T20 World Cup 2026: CAN vs UAE Dream11 Prediction in Hindi, 20th T20 Match
T20 World Cup 2026: IND vs NAM Dream11 Prediction in Hindi, 18th T20 Match
T20 World Cup 2026: NEP vs ITA Dream11 Prediction in Hindi, 17th T20 Match
T20 World Cup 2026: ENG vs WI Dream11 Prediction in Hindi, 15th T20 Match