Header Banner

IPL 2025 Final : श्रेयस अय्यर ने दिया ऐसा बयान जो हो गया वायरल

Ravi pic By - सोमवार, जून 02, 2025
Last Updated on जून 02, 2025 12:56 अपराह्न
IPL 2025 Final : श्रेयस अय्यर ने दिया ऐसा बयान जो हो गया वायरल

आईपीएल 2025 का क्वालीफायर-2 मुकाबला रविवार को अहमदाबाद में खेला गया, जहां पंजाब किंग्स ने पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। इस जीत के हीरो कप्तान श्रेयस अय्यर रहे, जिन्होंने दबाव भरे इस मैच में 41 गेंदों पर 87 रनों की तूफानी पारी खेली और टीम को 1 ओवर शेष रहते 204 रनों के विशाल लक्ष्य तक पहुंचाया। बता दें कि पंजाब किंग्स ने 2014 के बाद पहली बार आईपीएल के फाइनल में अपनी जगह बनाई है।

श्रेयस अय्यर ने जीत के बाद क्या कहा?

मैच के बाद जब श्रेयस अय्यर प्रेजेंटेशन देने आए तो उनकी आंखों में आत्मविश्वास साफ झलक रहा था। अपनी सोच और तैयारी का राज बताते हुए उन्होंने कहा, "मैं हमेशा बड़े मौकों को लेकर उत्साहित रहता हूं। मुझे नहीं पता था कि मुझे ऐसे बड़े मैच पसंद हैं। ऐसे समय में मुझे एक अलग तरह की शांति मिलती है। मुझे लगता है कि जितना दबाव होता है, उतना ही ठंडे दिमाग से खेलने की जरूरत होती है और यही बात मैं अपनी टीम से भी कहता हूं।

श्रेयस ने बताया कि उन्होंने मैच के दौरान फिजिकल थकावट से ज्यादा अपने मैंटल बैलेंस पर ध्यान दिया. उन्होंने कहा.'' मैच में मैं पसीने पर नहीं ,अपनी सांसो पर फोकस कर रहा था. बल्लेबाजी की शुरूआत में मैने थोड़ा समय लिया, क्योकि दूसरे छोर से रन तेजी से आ रहे थे. जैसी ही क्रीज पर समय बिताया मैने गेंदबाजो पर दबाव बनाना शुरू कर दिया.

टीम के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए अय्यर ने कहा, हमारे खिलाड़ियों का इरादा पहली गेंद से ही साफ दिख रहा था। गेंदबाजी हो या बल्लेबाजी, सभी ने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया।

हार्दिक पांड्या बोले, श्रेयस ने की कमाल की बल्लेबाजी

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने हार को स्वीकार करते हुए पंजाब के खेल की सराहना की. उन्होंने कहा, श्रेयस ने कमाल की बल्लेबाजी की. उन्होंने न सिर्फ रन बनाए,बल्कि दबाव में बेहतरीन फैसले भी लिए. उन्होंने जिस आत्मविश्वास के साथ खेला,उससे पूरा मुकाबला हमारी पकड़ से निकल गया.

Also Read: Glenn Maxwell announces retirement from ODI cricket

ताज़ा हिंदी समाचार

मैट रेनशॉ ने अपना

मैट रेनशॉ ने अपना दूसरा टेस्ट शतक लगाया: टेस्ट में 9 साल का इंतज़ार खत्म किया।

एक कैलेंडर वर्ष में

एक कैलेंडर वर्ष में T20I में सबसे ज़्यादा छक्के: ईशान किशन ने रचा इतिहास

जिम्बाब्वे महिला टीम का

जिम्बाब्वे महिला टीम का ऐलान, 16 अक्टूबर से भारत दौरा शुरू

CJP प्रोटेस्ट पर दानिश

CJP प्रोटेस्ट पर दानिश कनेरिया का रिएक्शन, दिल्ली पुलिस की तैयारी पर कसा तंज

भारत vs न्यूजीलैंड 2026:

भारत vs न्यूजीलैंड 2026: कीवी टीम को तीसरा झटका, विलियम ओरूर्के बाहर

भारत-वेस्टइंडीज मैच में बने

भारत-वेस्टइंडीज मैच में बने 501 रन, T20I इतिहास में रचा नया रिकॉर्ड

IPL 2027: CSK को

IPL 2027: CSK को बड़ा झटका, माइकल हसी ने 8 साल बाद छोड़ी टीम

हॉकी: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी

हॉकी: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 से हटा पाकिस्तान, बांग्लादेश को मिला मौका

IND vs WI: वेस्टइंडीज

IND vs WI: वेस्टइंडीज ने भारत के 249 रनों के विशाल लक्ष्य को पछाड़ा, शाई होप के शतक से हासिल की ऐतिहासिक जीत

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका WCL 2026: मैच की तारीख, समय और लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner