Header Banner

ipl 2025 former player statement on the rule made for foreign players

Anshu pic By - मंगलवार, अक्टूबर 01, 2024
Last Updated on अक्टूबर 01, 2024 08:19 अपराह्न
ipl 2025 former player statement on the rule made for foreign players

आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी से पहले हाल ही में आईपीएल की शीर्ष परिषद ने विदेशी खिलाड़ियों को लेकर नए नियम का एलान किया था। बोर्ड के इस फैसले का इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज इयान बेल ने समर्थन किया है। उन्होंने कहा यह बहुत ही उचित नियम है। आईपीएल के नए नियम के तहत नीलामी में चुने जाने के बाद अगर खिलाड़ी खुद को अनुपलब्ध बनाता है तो उस पर दो साल का बैन लग सकता है।

ipl 2025

बेल ने किया नए नियम का समर्थन

पूर्व खिलाड़ी का मानना है कि यदि किसी खिलाड़ी को नीलामी में चुना जाता है, टीमें एक रणनीति बनाती हैं, विशिष्ट खिलाड़ियों की भर्ती करती हैं और फिर यदि खिलाड़ी नहीं आता है तो टीम की रणनीति विफल हो जाती है। ऐसे में यह किसी भी टीम के लिए उचित नहीं है। इयान बेल ने कहा- यह एक संतुलनकारी कार्य है क्योंकि आईपीएल आमतौर पर इंग्लैंड के सीजन की शुरुआत में होता है, इसलिए संतुलन महत्वपूर्ण है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि आईपीएल खेलने के लिए सबसे अच्छी जगह है, लेकिन सभी खिलाड़ी अपने देश का प्रतिनिधित्व भी करना चाहते हैं। लेकिन मैं नए नियमों से असहमत नहीं हूं।

ipl auction

क्या है नया नियम?

फ्रेंचाइजी को रिटेंशन नियमों को लेकर साझा किए गए दस्तावेज में आईपीएल ने कहा- कोई भी खिलाड़ी जो किसी भी नीलामी के लिए रजिस्टर करता है और नीलामी में चुने जाने के बाद सीजन की शुरुआत से पहले खुद को अनुपलब्ध बनाता है, उसे दो सीजन के लिए आईपीएल या फिर आईपीएल नीलामी में भाग लेने से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने कहा- एकमात्र अपवाद उस खिलाड़ी की चोट या फिर चिकित्सा स्थिति के लिए होगा, जिसकी पुष्टि खिलाड़ी के होम बोर्ड द्वारा की जाएगी।

ipl auction

रजिस्टर करना अनिवार्य

पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क जैसे खिलाड़ियों को पिछले साल मिनी ऑक्शन में बड़े रकम मिलने के बाद आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने मेगा ऑक्शन और मिनी ऑक्शन को लेकर एक और बड़ा बदलाव किया है। इसमें कहा गया है कि अगर कोई विदेशी खिलाड़ी मेगा ऑक्शन के लिए रजिस्टर नहीं करता है या फिर भूल जाता है तो उसे मिनी ऑक्शन के लिए भी रजिस्टर नहीं करने दिया जाएगा। इसमें भी अपवाद यह है कि अगर वह खिलाड़ी चोटिल है या कोई मेडिकल कंडीशन है तो उसे छूट दी जाएगी। जिसकी पुष्टि मेगा ऑक्शन से पहले खिलाड़ी के होम बोर्ड द्वारा की जाएगी।

आईपीएल टीम को कोचिंग देने की जताई इच्छा

42 वर्षीय खिलाड़ी ने किसी आईपीएल टीम को कोचिंग देने की उम्मीद जताई। इस दौरान उन्होंने उम्मीद जताई कि जीएमआर ग्रुप के साथ उनका जुड़ाव भविष्य में दिल्ली कैपिटल्स के साथ कोचिंग की भूमिका की ओर ले जा सकता है। बेल ने कहा- आईपीएल के संदर्भ में, मेरे लिए यह क्रिकेट का अत्याधुनिक रूप है, यह वह जगह है जहां सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी और कोच हैं। रणनीति, शैली, इरादा और मुझे लगता है कि आप बहुत कुछ सीख सकते हैं। मुझे लगता है कि मैं खेल के अपने ज्ञान के साथ भी योगदान दे सकता हूं। यदि आप खुद को चुनौती देना चाहते हैं तो आईपीएल वह जगह है जहाँ आप एक खिलाड़ी और कोच के रूप में होना चाहते हैं, क्योंकि इसमें सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं और यह दुनिया की सर्वश्रेष्ठ लीग है। इंडिया कैपिटल्स यहां जीएमआर समूह के साथ है, जो दिल्ली कैपिटल्स के साथ भी है। मैं आईएलटी20 में दुबई कैपिटल्स को भी कोचिंग दूंगा जो हमारी शुरुआती बातचीत का हिस्सा था। कौन जानता है? जैसा कि मैंने कहा, मुझे यह अवसर पसंद आएगा।

ताज़ा हिंदी समाचार

IND vs NZ 5th T20I हाइलाइट्स:

IND vs NZ 5th T20I हाइलाइट्स: NZ 7 विकेट से जीता; भारत ने सीरीज 3-2 से जीती

हांगकांग सिक्सस 2026 फाइनल: अफगानिस्तान ने

हांगकांग सिक्सस 2026 फाइनल: अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर खिताब जीता

कमिंस के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट

कमिंस के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट जीत: बावुमा ने रोहित शर्मा का टेस्ट रिकॉर्ड तोड़ा

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड 5वां T20I लाइव

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड 5वां T20I लाइव स्कोरकार्ड, NZ vs IND मैच

NZ बनाम IND 5वां T20I लाइव

NZ बनाम IND 5वां T20I लाइव स्ट्रीमिंग: आज भारत बनाम न्यूज़ीलैंड का मैच कहाँ देखें?

ध्रुव जुरेल का शतक, 4 घंटे

ध्रुव जुरेल का शतक, 4 घंटे में पलटा मैच का नक्शा

IND vs NZ 5th T20I: क्या

IND vs NZ 5th T20I: क्या वैभव सूर्यवंशी और कुलदीप यादव आज खेलेंगे?

रबाडा टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज़

रबाडा टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज़ 350 विकेट लेने वाले तेज़ गेंदबाज़ बने, स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ा

रोहित शर्मा 45 नंबर की जर्सी

रोहित शर्मा 45 नंबर की जर्सी क्यों पहनते हैं? राहुल द्रविड़ से जुड़ा दिलचस्प किस्सा

रोहित-विराट पहुंचे न्यूजीलैंड, कब खेलेंगे पहला

रोहित-विराट पहुंचे न्यूजीलैंड, कब खेलेंगे पहला वनडे? देखें पूरा शेड्यूल

entertainindia
entertainindia