Header Banner

IPL 2025: आईपीएल में अंपायरिंग करेगा Virat Kohli का दोस्त Tanmay Srivastava

Ravi pic By - बुधवार, मार्च 19, 2025
Last Updated on मार्च 19, 2025 12:40 अपराह्न
IPL 2025: आईपीएल में अंपायरिंग करेगा Virat Kohli का दोस्त Tanmay Srivastava

आईपीएल 2025 का पहला मैच 22 मार्च को खेला जाएगा। यह मुकाबला कोलकाता नाइट राइजर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच होगा। आरसीबी को अभी भी अपने पहले खिताब का इंतजार है। आरसीबी ने एक बार भी आईपीएल का खिताब नहीं जीता है। इस बीच विराट कोहली के एक साथी खिलाड़ी से जुड़ी दिलचस्प खबर सामने आई है। कोहली के साथ खेल चुके तन्मय श्रीवास्तव आईपीएल में अंपायरिंग करेंगे।

तन्मय श्रीवास्तव अंडर 19 विश्व कप 2008 में विराट कोहली की कप्तानी में खेल चुके हैं. टीम इंडिया ने कोहली की कप्तानी में यह खिताब भी जीता था. कोहली के साथ खेल चुके तन्मय अब नई भूमिका में नजर आएंगे. उन्हें मैच ऑफिशियल की भूमिका मिली है. तन्मय को आईपीएल में अंपायर के तौर पर चुना गया है. हालांकि वे ऑनफील्ड अंपायरिंग नहीं करेंगे.

तन्मय ने करीब पांच साल पहले क्रिकेट छोड़ दिया था। इसके बाद उन्होंने अंपायरिंग का कोर्स किया। तन्मय ने दो साल तक लेवल 2 का कोर्स किया और उसके बाद उन्होंने घरेलू क्रिकेट में अंपायरिंग शुरू कर दी। अब उनका चयन आईपीएल में अंपायर के तौर पर हो गया है। यूपीसीए ने इस बारे में एक्स पर एक पोस्ट भी शेयर की है।

Tanmay Srivastava cricket career

tanmay srivastava

तन्मय ने अंपायर बनते ही वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है. दरअसल वे आईपीएल में खेलने के बाद इसी टूर्नामेंट में अंपायरिंग भी करेंगे. वे आईपीएल में पंजाब किंग्स टीम का हिस्सा रह चुके हैं. तन्मय 2007 से 2009 तक पंजाब किंग्स का हिस्सा रहे. हालांकि तब टीम का नाम किंग्स इलेवन पंजाब हुआ करता था.

तन्मय 90 फर्स्ट क्लास मैच खेल चुके हैं. उन्होंने इस दौरान 4918 रन बनाए हैं. वे इस फॉर्मेट में 10 शतक और 27 अर्धशतक लगा चुके हैं. तन्मय लिस्ट ए में 1728 रन बना चुके हैं. उन्होंने लिस्ट ए में 7 शतक और 10 अर्धशतक लगाए हैं

Also Read: IPL Injured player replacement rules 2025

ताज़ा हिंदी समाचार

IND vs NZ 5th T20I हाइलाइट्स:

IND vs NZ 5th T20I हाइलाइट्स: NZ 7 विकेट से जीता; भारत ने सीरीज 3-2 से जीती

हांगकांग सिक्सस 2026 फाइनल: अफगानिस्तान ने

हांगकांग सिक्सस 2026 फाइनल: अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर खिताब जीता

कमिंस के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट

कमिंस के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट जीत: बावुमा ने रोहित शर्मा का टेस्ट रिकॉर्ड तोड़ा

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड 5वां T20I लाइव

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड 5वां T20I लाइव स्कोरकार्ड, NZ vs IND मैच

NZ बनाम IND 5वां T20I लाइव

NZ बनाम IND 5वां T20I लाइव स्ट्रीमिंग: आज भारत बनाम न्यूज़ीलैंड का मैच कहाँ देखें?

ध्रुव जुरेल का शतक, 4 घंटे

ध्रुव जुरेल का शतक, 4 घंटे में पलटा मैच का नक्शा

IND vs NZ 5th T20I: क्या

IND vs NZ 5th T20I: क्या वैभव सूर्यवंशी और कुलदीप यादव आज खेलेंगे?

रबाडा टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज़

रबाडा टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज़ 350 विकेट लेने वाले तेज़ गेंदबाज़ बने, स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ा

रोहित शर्मा 45 नंबर की जर्सी

रोहित शर्मा 45 नंबर की जर्सी क्यों पहनते हैं? राहुल द्रविड़ से जुड़ा दिलचस्प किस्सा

रोहित-विराट पहुंचे न्यूजीलैंड, कब खेलेंगे पहला

रोहित-विराट पहुंचे न्यूजीलैंड, कब खेलेंगे पहला वनडे? देखें पूरा शेड्यूल

entertainindia
entertainindia