IPL 2025: केकेआर ने मेगा नीलामी में वेंकटेश अय्यर पर क्यों लगाया बड़ा दांव?

Kaif pic By - मंगलवार, नवंबर 26, 2024
Last Updated on नवंबर 26, 2024 06:02 अपराह्न
IPL 2025: केकेआर ने मेगा नीलामी में वेंकटेश अय्यर पर क्यों लगाया बड़ा दांव?

IPL 2025: Why did KKR bet big on Venkatesh Iyer in the mega auction?: कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने आईपीएल 2025 के लिए सऊदी अरब के शहर जेद्दा में हुई मेगा नीलामी में ऑलराउंडर Venkatesh Iyer पर बड़ा दांव लगाया था और उन्हें नीलामी में 23.75 करोड़ रुपये में खरीदा था। वेंकटेश ओवरऑल चौथे और कुल तीसरे भारतीय थे जिन्हें आईपीएल नीलामी में इतनी महंगी कीमत पर खरीदा गया। वेंकटेश के लिए इतनी राशि लुटाने पर सभी को आश्चर्य हुआ था। अब केकेआर के मेंटर ड्वेन ब्रावो ने बताया है कि फ्रेंचाइजी ने इस खिलाड़ी के लिए इतनी रकम क्यों दी।

केकेआर के लिए कप्तानी के संभावित दावेदार के रूप में देखे जाने वाले वेंकटेश को टीम के साथ जोड़ने ने आलोचनाओं को जन्म दिया है। कुछ लोगों का मानना है कि अगर वेंकटेश को कप्तानी सौंपना टीम प्रबंधन की योजना का हिस्सा था तो उन्हें रिटेन क्यों नहीं किया गया। हालांकि, ब्रावो ने वेंकटेश के लिए बड़ी बोली लगाने के फैसले का बचाव किया है। ब्रावो पहले चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के साथ रह चुके हैं और उन्हें हाल ही में केकेआर ने अपने साथ जोड़ा था। गौतम गंभीर के भारतीय टीम का मुख्य कोच बनने के बाद ब्रावो ने उनकी जगह ली थी।

ब्रावो ने कहा, वेंकटेश अय्यर को जोड़ना हमारे लिए मुख्य प्राथमिकताओं में से एक था, जैसा कि आप देख सकते हैं हमने उसके लिए पूरा जोर लगा दिया। यह अच्छा है हमारे पास चैंपियनशिप जीतने वाली टीम के 90 प्रतिशत खिलाड़ी हैं। यह अपने आप में सकारात्मक संकेत है। जब आप शुरू से टीम तैयार करते हैं तो यह महत्वपूर्ण है कि आप अपने मुख्य खिलाड़ियों को बरकरार रखें, संयोजन तैयार करना काफी जटिल होता है।

ब्रावो तूफानी तेज गेंदबाज उमरान मलिक के केकेआर से जुड़ने को लेकर भी रोमांचित हैं। उन्होंने कहा, वह जिस गति से गेंदबाजी करता हैं, मैं हमेशा उसकी सराहना करता हूं। उसकी कड़ी मेहनत, ऊर्जा और सभी चीजें। खुशी है कि हम उसे अपने साथ जोड़ पाए।

ताज़ा हिंदी समाचार

IND vs SL दूसरा

IND vs SL दूसरा टेस्ट: सरफराज खान ने धनंजय डी सिल्वा को किया स्लेज

पीडी बनाम ईडीआर मैच

पीडी बनाम ईडीआर मैच लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर डीपीएल मैच 40 लाइव कैसे देखें

Watch Video: दिलीप ट्रॉफी

Watch Video: दिलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव सूर्यवंशी का डबल विकेट ओवर

IND vs SL: ऋषभ

IND vs SL: ऋषभ पंत आज विकेटकीपिंग क्यों नहीं कर रहे हैं? चोट से जुड़ी जानकारी यहाँ जानें।

FIH महिला हॉकी विश्व

FIH महिला हॉकी विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ड्रॉ के बाद विश्व कप से बाहर हुई भारतीय टीम

ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका

ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट शतक लगाकर हार्दिक पांड्या की बराबरी की।

TNPL 2026 एलिमिनेटर: भारत

TNPL 2026 एलिमिनेटर: भारत में VKK बनाम ITT लाइव कैसे और कहाँ देखें

SDS बनाम NDT लाइव

SDS बनाम NDT लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर DPL मैच 39 को लाइव कैसे देखें

Bangladesh ने रचा इतिहास:

Bangladesh ने रचा इतिहास: ICC टेस्ट रैंकिंग में छठे स्थान पर पहुंचा

Rishabh Pant ने तोड़ा

Rishabh Pant ने तोड़ा MS Dhoni का रिकॉर्ड, विदेश में बनाए सबसे ज्यादा टेस्ट

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner