Image Source: X
IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स (RR) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। टीम की ओनरशिप अब बदलने जा रही है और इसे एक अमेरिकी कंसोर्टियम ने खरीद लिया है। इस कंसोर्टियम का नेतृत्व कल सोमानी कर रहे हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह डील करीब 1.63 बिलियन डॉलर यानी लगभग 15,286 करोड़ रुपये में हुई है। इस ऐतिहासिक सौदे के साथ राजस्थान रॉयल्स IPL इतिहास की सबसे महंगी फ्रेंचाइज़ी बन गई है।
Image Source: X
राजस्थान रॉयल्स की ओनरशिप अब बदलने जा रही है। एक अमेरिकी कंसोर्टियम, जिसका नेतृत्व कल सोमानी कर रहे हैं, उसने इस टीम को खरीदने का फैसला किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह सौदा करीब 1.63 बिलियन डॉलर (लगभग 15,286 करोड़ रुपये) में तय हुआ है।
Image Source: X
मैदान की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स को टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही बड़ा नुकसान झेलना पड़ा है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। करन अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और डेथ ओवरों की गेंदबाजी के लिए टीम का अहम हिस्सा थे।
करन की कमी को पूरा करने के लिए राजस्थान ने श्रीलंका के अनुभवी खिलाड़ी दसुन शनाका को 2 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है।
Also Read: Is Cristiano Ronaldo son dating 27-year-old Brazilian model?
ताज़ा हिंदी समाचार