Header Banner

IRE vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप से पहले आयरलैंड ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराया

Ravi pic By - शनिवार, मई 11, 2024
Last Updated on मई 11, 2024 12:45 अपराह्न
IRE vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप से पहले आयरलैंड ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराया

सलामी बल्लेबाज सईम अयूब (45) और इफ्तिखार अहमद (37) को छोड़कर पाकिस्तान की बाकी बल्लेबाजी लाइनअप फ्लॉप साबित रही। मोहम्मद रिजवान (0) फखर जमान (20) आजम खान (0) और शादाब खान (0) सस्ते में आउट हो गए। कप्तान बाबर आजम ने कप्तानी पारी खेलते हुए सर्वाधिक 57 रन बनाए। आयरलैंड ने 19.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर 3 मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली।

11_05_2024 ire_vs_pak_t20_23715202

टी20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान को आयरलैंड के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा है। पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में आयरलैंड ने मेहमान टीम को 5 विकेट से हार थमाई। एंड्रयू बालबर्नी ने 77 रन की ताबतोड़ पारी खेली। टॉस हारने के बाद पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी की, जिसमें कप्तान बाबर आजम ने सर्वाधिक 57 रन बनाए और मेन इन ग्रीन ने 20 ओवर में 182/6 रन बनाए। बाबर के अलावा सलामी बल्लेबाज सईम अयूब (45) और इफ्तिखार अहमद (37) को छोड़कर पाकिस्तान की बाकी बल्लेबाजी लाइनअप आयरलैंड के गेंदबाजों के सामने नहीं टिक सकी। मोहम्मद रिजवान (0), फखर जमान (20), आजम खान (0) और शादाब खान (0) रन बनाने में असफल रहे।

आयरलैंड की खराब रही थी शुरुआत

पाकिस्तान के दिए 183 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आयरलैंड की शुरुआत खराब रही। 14 के स्कोर पर कप्तान पॉल स्टर्लिंग मात्र 8 रन बनाकर आउट हुए। लोर्कन टकर 4 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, एक छोर पर टिके अनुभवी बल्लेबाज एंड्रयू बालबर्नी ने अपना अर्धशतक पूरा किया। हैरी टेक्टर ने 36 रन बनाए।

आयरलैंड पारी

जॉर्ज डॉकरेल ने 24 रन का योगदान दिया। बालबर्नी 77 रन बनाकर आउट हुए। आखिर में गैरेथ डेलानी (10) और कर्टिस कैम्फर (15) ने टीम को मैच जिता दिया। आयरलैंड ने 19.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर 3 मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली।

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान ग्रुप ए में चिर प्रतिद्वंद्वी भारत के साथ-साथ कनाडा, अमेरिका और आयरलैंड के साथ है। भारत और पाकिस्तान के बीच 9 जून के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा।

Also Read: KKR vs MI Pitch Report: ईडन गार्डन स्टेडियम, कोलकाता की पिच कैसी होगी? जाने पिच का हाल

ताज़ा हिंदी समाचार

सूर्यकुमार यादव मुंबई की

सूर्यकुमार यादव मुंबई की रणजी ट्रॉफी टीम से बाहर: जानिए क्या है वजह

IND vs WI पहला

IND vs WI पहला T20I पिच रिपोर्ट: एकाना क्रिकेट स्टेडियम की पिच की स्थिति और मौसम का हाल

IND vs WI रांची

IND vs WI रांची टिकट: कालाबाजारी का आरोप, वायरल हुआ वीडियो

दिल्ली कैपिटल्स ने सौरव

दिल्ली कैपिटल्स ने सौरव गांगुली को बनाया हेड कोच, IPL 2027 से पहले बड़ा फैसला

इंडिया-A vs ऑस्ट्रेलिया-A पहला

इंडिया-A vs ऑस्ट्रेलिया-A पहला वनडे लाइव स्कोरकार्ड, IND-A vs AUS-A मैच

भारतीय खिलाड़ियों से माफी

भारतीय खिलाड़ियों से माफी पर अड़ा PCB, शर्त नहीं मानी तो WCL छोड़ गया पाकिस्तान

हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी

हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी कप्तानी, स्मृति मंधाना बनेंगी अगली कप्तान?

टेनिस कोर्ट पर डेनिल

टेनिस कोर्ट पर डेनिल मेदवेदेव ने गुस्से में एक गेंद एक फैन की आँख पर मारी।

हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी

हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी टीम इंडिया की कप्तानी, भावुक पोस्ट से मचा हड़कंप

भुवनेश्वर कुमार की टीम

भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी, 30 अक्टूबर को पहला मैच

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner