Header Banner

MI की लगातार हार के बाद फिर भड़के Irfan Pathan

Ravi pic By - शनिवार, मई 04, 2024
Last Updated on मई 05, 2024 02:23 अपराह्न
MI की लगातार हार के बाद फिर भड़के Irfan Pathan

वानखड़े में 12 साल बाद मुंबई इंडियंस को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। केकेआर ने मुंबई की टीम को आईपीएल 2024 के 51वें मैच में 24 रन से पटखनी दी। इस मैच में मिली हार के बाद आईपीएल 2024 की प्लेऑफ रेस मुंबई की टीम लगभग बाहर हो गई। इस कड़ी में पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने हार्दिक पांड्या की जमकर आलोचना की।

Mumbai Indians in IPL 2024

हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2024 में प्रदर्शन बेहद ही निराशाजनक रहा। केकेआर से मिली हार के बाद मुंबई की टीम आईपीएल 2024 की प्लेऑफ से लगभग बाहर हो गई है। केकेआर ने मुंबई को शुक्रवार को खेले गए मैच में 24 रन से पटखनी दी और वानखेड़े में 12 साल बाद मुंबई को हराया।

मौजूदा आईपीएल सीजन से पहले रोहित शर्मा से कप्तानी छीनकर मुंबई को कप्तान बनाया गया था, लेकिन पांड्या की कप्तानी में टीम लगातार फ्लॉप होती रही।

हार्दिक को मुंबई का कप्तान बनने के बाद से लगातार ट्रोलर्स का शिकार होना पड़ा। फिर बात चाहे स्टेडियम में हूटिंग की हो या फिर ट्विटर पर ट्रोल होने की यूजर्स ने पांड्या को खूब परेशान किया। इस बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने हार्दिक पांड्या की आलोचना की और कहा कि उनकी कप्तानी को लेकर उठ रह सवाल सही हैं।

Also Read: RCB vs GT Pitch Report: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु की पिच कैसी होगी?

Irfan Pathan ने Hardik Pandya की जमकर की आलोचना

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की, जिसमें उन्होंने कहा कि मुंबई इंडियंस की कहानी यहीं खत्म हो गई। देखिए, मुंबई ऑन पेपर इतनी अच्छी टीम थी, लेकिन उसे मैनेज नहीं किया गया। हार्दिक की कप्तानी पर जो सवाल उठ रहे थे, वो बिल्कुल सही सवाल थे। जब आपने केकेआर के 57 रन पर पांच विकेट गिरा दिए तो उसके बाद नमन धीर को लगातार तीन ओवर देने की जरूरत नहीं थी। आपको अपना छठा बॉलर लाना चाहिए था और वहां से मनीष और वेंकेटश में अच्छी साझेदारी बनी।

इरफान ने आगे कहा कि जहां आप 150 रन पर टीम को रोक सकते थे, वहां आपने उन्हें 170 रन बनाने दिए और यहीं हार का मैन प्वाइंट रहा। क्रिकेट एक ऐसा खेल है, जहां कप्तानी और मैनेजमेंट जरूरी होता है और मुंबई की टीम इस वक्त एकजुट होकर नहीं खेल रही है। सबको एकसाथ लाना, कप्तानी की प्लेयर रिस्पेक्ट करें और ऐसा लग रहा है कि मुंबई की टीम के प्लेयर्स ने अपने कप्तान को स्वीकार नहीं किया।

इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया के माइकल क्लार्क ने भी एमआई के केकेआर मैच से ठीक पहले कहा था कि हां, मुझे नहीं पता कि वे प्लेऑफ में पहुंचेंगे। मुझे लगता है कि यह पूरे आईपीएल में मुंबई के लिए इच्छाधारी सोच है। मुझे लगता है कि हम बाहर जो देख रहे हैं, उसके अलावा और भी बहुत कुछ चल रहा है, और आप ऐसा नहीं कर सकते।

Also Read: RCB vs GT Aaj ki Dream11 team, Fantasy Cricket Winning Tips

ताज़ा हिंदी समाचार

ILT20 Season 5 Auction:

ILT20 Season 5 Auction: 1 अक्टूबर को दुबई में होगी नीलामी, जानें पर्स, RTM और स्क्वॉड के सभी नियम

चेक गणराज्य ने ग्रेट

चेक गणराज्य ने ग्रेट ब्रिटेन को हराकर बिली जीन किंग कप के सेमीफाइनल में जगह बनाई

Colin Ingram Retires: दक्षिण

Colin Ingram Retires: दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज कोलिन इंग्रम ने क्रिकेट से लिया संन्यास

IND-W vs SL-W Highlights:

IND-W vs SL-W Highlights: भारत ने श्रीलंका को हराकर जीता एशियन गेम्स गोल्ड

ENG बनाम SL 1st

ENG बनाम SL 1st ODI, पिच रिपोर्ट: रिवरसाइड ग्राउंड पिच रिपोर्ट और मौसम का पूर्वानुमान

भारत की बेटियों ने

भारत की बेटियों ने जीता गोल्ड; महिला क्रिकेट फ़ाइनल में श्रीलंका को करारी शिकस्त दी।

India vs Japan T20I

India vs Japan T20I Highlights: भारत ने जापान को 2 रन से हराया

IND vs JPN 5-ओवर

IND vs JPN 5-ओवर का मुकाबला: भारत को 32-4 पर रोकने के बाद जापान को जीत के लिए 33 रन चाहिए

एशियन गेम्स 2026 बैडमिंटन:

एशियन गेम्स 2026 बैडमिंटन: भारत की महिला टीम जापान से 3-1 से हारी

भारत बनाम जापान T20I

भारत बनाम जापान T20I लाइव स्कोरकार्ड, IND vs JPN एकमात्र T20I मैच

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner