Header Banner

हार्दिक पांड्या की कप्‍तानी से आगबबूला हुए इरफान पठान

Ravi pic By - गुरुवार, मार्च 28, 2024
Last Updated on अप्रैल 02, 2024 02:18 पूर्वाह्न
हार्दिक पांड्या की कप्‍तानी से आगबबूला हुए इरफान पठान

भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने हार्दिक पांड्या की कप्‍तानी पर जमकर भड़ास निकाली है। मुंबई इंडियंस की कप्‍तानी करते हुए हार्दिक पांड्या के फैसले इरफान पठान को बिलकुल रास नहीं आए। पूर्व ऑलराउंडर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर सिलसिलेवार ट्वीट करके हार्दिक पांड्या की आलोचना की।

हैदराबाद में बुधवार को आईपीएल 2024 के आठवें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को 31 रन से मात दी। यह मुकाबला रिकॉर्ड्स के नजरिये से ऐतिहासिक बन गया। सनराइजर्स हैदराबाद ने बुधवार को आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्‍कोर खड़ा किया। ऑरेंज आर्मी ने अपने बैटर्स के तूफानी प्रदर्शन की बदौलत 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 277 रन बनाए।

इरफान पठान हुए आगबबूला

मुंबई इंडियंस की फील्डिंग के समय हार्दिक पांड्या के गेंदबाजी बदलाव के फैसले से इरफान पठान नाखुश दिखे। उन्‍होंने ट्वीट किया, कम से कम यही कहा जा सकता है कि हार्दिक पांड्या की कप्‍तानी बेहद साधारण रही है। जब सामने वाली टीम आक्रमण कर रही है तब बुमराह को लंबे समय तक गेंदबाजी से दूर रखना मेरी समझ के बाहर है।

फिर बैटिंग पर फोड़ा गुस्‍सा

हैदराबाद द्वारा मिले 278 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस के बल्‍लेबाजों ने भी तगड़ा पलटवार किया। हालांकि, बैटिंग में भी कमजोर कड़ी कोई साबित हुआ तो वो रहे कप्‍तान हार्दिक पांड्या। हार्दिक पांड्या 20 गेंदों में एक चौके और एक छक्‍के की मदद से 24 रन बना सके। वह जयदेव उनादकट की गेंद पर विकेटकीपर क्‍लासेन को कैच थमाकर पवेलियन लौट गए।

इरफान पठान को हार्दिक पांड्या की बैटिंग पर भी गुस्‍सा आया, जिसे उन्‍होंने जाहिर करने से गुरेज नहीं किया। पठान ने एक और ट्वीट किया, अगर पूरी टीम 200 के स्‍ट्राइक रेट से खेल रही है तो कप्‍तान 120 के स्‍ट्राइक रेट के साथ बैटिंग नहीं कर सकता है।

मुंबई का बुरा हाल

हार्दिक पांड्या के खराब फैसलों का खामियाजा पूरी टीम को भुगतना पड़ा। मुंबई इंडियंस को टूर्नामेंट में लगातार दूसरी शिकस्‍त का सामना करना पड़ा। हार्दिक पांड्या के नेतृत्‍व वाली मुंबई इंडियंस खराब प्रदर्शन के कारण आईपीएल 2024 की प्‍वाइंट्स टेबल में 9वें स्‍थान पर लुढ़क गई है।

वैसे भी हार्दिक पांड्या को कप्‍तान बनाए जाने के बाद से मुंबई इंडियंस में सबकुछ सही नहीं चल रहा है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि मुंबई इंडियंस की टीम दो धड़ो (रोहित और हार्दिक) में बट गई है। अब देखना होगा कि मुंबई की पलटन अपने अगले मैच में दमदार वापसी कर पाती है कि नहीं। मुंबई को अपना अगला मैच सोमवार को राजस्‍थान रॉयल्‍स के खिलाफ खेलना है।

Also Read: Indian Premier League (IPL) 2024 Latest Points Table Standings

ताज़ा हिंदी समाचार

AUS vs SA: दक्षिण

AUS vs SA: दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज से बाहर हुए जोश इंग्लिस, जानें टेस्ट सीरीज खेल पाएंगे या नहीं

रोहित शर्मा ने वनडे

रोहित शर्मा ने वनडे संन्यास पर तोड़ी चुप्पी, लक्ष्य 2027 विश्व कप

Hardik Pandya Injury: ऑस्ट्रेलिया

Hardik Pandya Injury: ऑस्ट्रेलिया A सीरीज से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, जानें कब होगी वापसी

टीम इंडिया को लगा

टीम इंडिया को लगा तगड़ा झटका! चोटिल हुए कप्तान शुभमन गिल

Asian Games 2026: क्वार्टर

Asian Games 2026: क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भारत का सामना अफगानिस्तान से

विराट कोहली वायरल वीडियो:

विराट कोहली वायरल वीडियो: अभ्यास में क्यों दिखे गुस्से में?

एशियन गेम्स 2026: भारत

एशियन गेम्स 2026: भारत ने ईरान को हराकर कबड्डी में जीता गोल्ड

वेस्टइंडीज क्रिकेट आर्थिक संकट

वेस्टइंडीज क्रिकेट आर्थिक संकट में, खिलाड़ियों की सैलरी 25% कटी

एशियन गेम्स 2026: भारत

एशियन गेम्स 2026: भारत ने महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3P में जीता सिल्वर

सावन बरवाल ने एशियन

सावन बरवाल ने एशियन गेम्स 2026 मैराथन में भारत के लिए जीता सिल्वर मेडल

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner