साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से विकेटकीपर ईशान किशन ने अपना नाम वापस ले लिया है। उन्होंने पर्सनल कारणों के चलते BCCI से भारत में रहने की परमिशन मांगी, जिसे BCCI ने अप्रूव कर लिया। ईशान की जगह अब केएस भरत स्क्वॉड का हिस्सा होंगे। स्क्वॉड में भरत के अलावा केएल राहुल दूसरे विकेटकीपर हैं। ईशान से पहले तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी इंजरी के कारण टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए थे।
ईशान किशन साउथ अफ्रीका में टी-20 स्क्वॉड का हिस्सा थे। 3 मैचों की सीरीज 1-1 से ड्रॉ रही थी, एक मुकाबला बेनतीजा था। हालांकि किशन को एक भी टी-20 खेलने का मौका नहीं मिला। वह वनडे स्क्वॉड का हिस्सा नहीं है, और टेस्ट सीरीज 26 दिसंबर से शुरू होने जा रही है। इसलिए ईशान जल्द ही साउथ अफ्रीका से भारत के लिए रवाना हो जाएंगे।
ईशान किशन ने इसी साल जुलाई में वेस्टइंडीज में टेस्ट डेब्यू किया था। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 टेस्ट में एक फिफ्टी समेत कुल 78 रन बनाए थे। केएल राहुल टेस्ट स्क्वॉड का हिस्सा हैं, ऐसे में उन्हें मौका मिलना मुश्किल था। टेस्ट के अलावा ईशान भारत के लिए 27 वनडे और 32 टी-20 भी खेल चुके हैं।
ताज़ा हिंदी समाचार
AUS vs SA: दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज से बाहर हुए जोश इंग्लिस, जानें टेस्ट सीरीज खेल पाएंगे या नहीं
रोहित शर्मा ने वनडे संन्यास पर तोड़ी चुप्पी, लक्ष्य 2027 विश्व कप
Hardik Pandya Injury: ऑस्ट्रेलिया A सीरीज से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, जानें कब होगी वापसी
टीम इंडिया को लगा तगड़ा झटका! चोटिल हुए कप्तान शुभमन गिल
Asian Games 2026: क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भारत का सामना अफगानिस्तान से
विराट कोहली वायरल वीडियो: अभ्यास में क्यों दिखे गुस्से में?
एशियन गेम्स 2026: भारत ने ईरान को हराकर कबड्डी में जीता गोल्ड
वेस्टइंडीज क्रिकेट आर्थिक संकट में, खिलाड़ियों की सैलरी 25% कटी
एशियन गेम्स 2026: भारत ने महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3P में जीता सिल्वर
सावन बरवाल ने एशियन गेम्स 2026 मैराथन में भारत के लिए जीता सिल्वर मेडल

