Header Banner

इशान किशन जन्मदिन: शानदार जीवन शैली, लक्जरी कारों का संग्रह

Anshu pic By - मंगलवार, जुलाई 18, 2023
Last Updated on सितंबर 07, 2026 12:33 पूर्वाह्न
इशान किशन जन्मदिन: शानदार जीवन शैली, लक्जरी कारों का संग्रह

Ishan Kishan Net Worth

टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन आज अपना 25वां बर्थडे मना रहे हैं। 25 साल की उम्र में ईशान काफी आलीशान लाइफ जीते हैं। ईशान के पास एक से बढ़कर एक लग्जरी कार मौजूद हैं। ईशान उन चुनिंदा बल्लेबाजों में से एक हैं जिन्होंने 50 ओवर के फॉर्मेट में डबल सेंचुरी ठोकी है। ईशान ने हाल ही में अपने टेस्ट डेब्यू किया है।

टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन आज अपना 25वां जन्मदिन मना रहे हैं। ईशान ने बेहद कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में काफी नाम कमाया है। अपने खेल के दम पर ईशान ने नाम के साथ-साथ 25 साल की छोटी उम्र में काफी शोहरत भी कमाई है। ईशान के पास एक से बढ़कर एक लग्जरी कार है और उनका लाइफस्टाइल भी काफी आलीशान है।

Also Read: World Cup 2023: Venue, Schedule & India's Probable Squad

करोड़ों कमाते हैं ईशान

ईशान किशन इंटरनेशनल क्रिकेट और आईपीएल में अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी के दम पर करोड़ों कमाते हैं। बता दें कि ईशान की नेटवर्थ करीब 60 करोड़ है। ईशान को इंडियन प्रीमियर लीग के हर सीजन में खेलने के लिए मुंबई इंडियंस की तरफ से सालाना 15.25 करोड़ मिलते हैं। इसके अलावा ईशान कई एड में भी नजर आते हैं। यही वजह है कि ईशान काफी आलीशान जिंदगी जीते हैं और उनके पास किसी भी चीज की कोई कमी नहीं है।

महंगी कार का कलेक्शन

ईशान किशन के पास एक से बढ़कर एक महंगी कार का कलेक्शन है। 92 लाख की कीमत में आने वाली फोर्ड मस्टैंग ईशान के कार कलेक्शन में मौजूद है। इसके साथ ही भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज के पास मर्सिडीज बेंज सी क्लास भी मौजूद है, जिसकी कीमत लगभग 1.05 करोड़ है। ईशान बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज के भी मालिक हैं।

ईशान का इंटरनेशनल करियर

ईशान किशन ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना डेब्यू साल 2021 में किया था। इसके बाद भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। ईशान टीम इंडिया की ओर से अब तक कुल 14 वनडे, 27 टी-20 इंटरनेशनल और एक टेस्ट मैच खेल चुके हैं। ईशान उन चुनिंदा बल्लेबाजों में से एक हैं, जिन्होंने वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक जमाया है। वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज के दौरान हाल ही में ईशान सफेद जर्सी पहनकर पहली बार मैदान पर उतरे।

Also Read: Asian Games 2023 : All you need to know

ताज़ा हिंदी समाचार

भारत-वेस्टइंडीज मैच में बने

भारत-वेस्टइंडीज मैच में बने 501 रन, T20I इतिहास में रचा नया रिकॉर्ड

IPL 2027: CSK को

IPL 2027: CSK को बड़ा झटका, माइकल हसी ने 8 साल बाद छोड़ी टीम

हॉकी: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी

हॉकी: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 से हटा पाकिस्तान, बांग्लादेश को मिला मौका

IND vs WI: वेस्टइंडीज

IND vs WI: वेस्टइंडीज ने भारत के 249 रनों के विशाल लक्ष्य को पछाड़ा, शाई होप के शतक से हासिल की ऐतिहासिक जीत

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका WCL 2026: मैच की तारीख, समय और लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी

स्टीव स्मिथ ने रचा

स्टीव स्मिथ ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले टॉप 3 बल्लेबाज़ों में शामिल हुए।

U19 Asia Cup 2026

U19 Asia Cup 2026 Schedule: दिवाली के दिन होगा भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला, देखें शेड्यूल

Bhuvneshwar Kumar Return: क्या

Bhuvneshwar Kumar Return: क्या 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलेंगे भुवी? अजिंक्य रहाणे ने दिया बड़ा बयान

भुवनेश्वर कुमार की T20I

भुवनेश्वर कुमार की T20I में वापसी: क्या वह 2027 ODI वर्ल्ड कप खेलेंगे?

IND vs WI लाइव

IND vs WI लाइव स्ट्रीमिंग: TV और मोबाइल पर दूसरा T20I लाइव कैसे देखें

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner