भारतीय टीम से दूर चल रहे ईशान किशन आज अपना 26वां जन्मदिन मना रहे हैं। साउथ अफ्रीका दौरे के दौरान आराम मांगने के बाद उनकी टीम में वापसी नहीं हुई। वह लगातार टीम में वापसी की कोशिश कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया जिसमें ईशान किशन श्री समाधि मंदिर में पूजा करते हुए दिख रहे हैं।
भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बैटर ईशान किशन काफी समय से क्रिकेट मैदान से बाहर चल रहे हैं। साउथ अफ्रीका दौरे पर टीम से हटने के बाद उनकी दोबारा से वापसी नहीं हो सकी है। टीम में वापसी के लिए ईशान काफी ज्यादा बेताब हैं। वह सब कुछ कर रहे हैं। बात चाहें प्रैक्टिस की हो या फिर पूजा-पाठ की, ईशान किसी भी चीज में कोई कसर नहीं छोड़ रहे।
हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें वह साई बाबा के मंदिर पहुंचकर उनका आशीर्वाद ले रहे हैं। उनकी इस फोटो पर कई फैंस अपने कमेंट्स कर रहे हैं।
इंटरनेशनल क्रिकेट में साल 2021 में डेब्यू किया था। इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना पहला मैच खेला था। अब तक ईशान किशन 32T20I खेल चुके है, जिसमें बाएं हाथ के बैटर ने 124 के स्ट्राइक रेट से 796 रन बनाए हैं। वनडे में ईशान किशनके नाम दोहरा शतक जड़ने का रिकॉर्ड दर्ज हैं। वहीं, टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने अर्धशतक जमाया है। आईपीएल में भी ईशान अपना जलवा बिखेरते हुए नजर आते हैं। उन्होंने अब तक आईपीएल में 135 के स्ट्राइक रेट से 2644 रन बना लिए हैं।
Also Read: GM vs JK Pitch Report: आर प्रेमदासा इंटरनेशनल स्टेडियम, कोलंबो की पिच कैसी होगी?
ताज़ा हिंदी समाचार
T20 World Cup 2026: IND vs NED Dream11 Prediction in Hindi, 36th T20 Match
T20 World Cup 2026: SA vs UAE Dream11 Prediction in Hindi, 34th T20 Match
T20 World Cup 2026: ENG vs ITA Dream11 Prediction in Hindi, 29th T20 Match
T20 World Cup 2026: USA vs NAM Dream11 Prediction in Hindi, 26th T20 Match
T20 World Cup 2026: IND vs PAK Dream11 Prediction in Hindi, 27th T20 Match
T20 World Cup 2026: ENG vs SCO Dream11 Prediction in Hindi, 23th T20 Match
T20 World Cup 2026: CAN vs UAE Dream11 Prediction in Hindi, 20th T20 Match
T20 World Cup 2026: IND vs NAM Dream11 Prediction in Hindi, 18th T20 Match
T20 World Cup 2026: NEP vs ITA Dream11 Prediction in Hindi, 17th T20 Match
T20 World Cup 2026: ENG vs WI Dream11 Prediction in Hindi, 15th T20 Match