Header Banner

Ishan Kishan Comeback: BCCI की चेतावनी के बाद मैदान पर लौटे ईशान किशन

Ravi pic By - बुधवार, फरवरी 28, 2024
Last Updated on फरवरी 28, 2024 12:25 अपराह्न
Ishan Kishan Comeback: BCCI की चेतावनी के बाद मैदान पर लौटे ईशान किशन

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने 3 महीने बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेलते हुए वापसी कर ली। मंगलवार को ईशान किशन ने डीवाई पाटिल टी20 कप 2024 में कमबैक मैच में फ्लॉप रहे। उन्होंने 11 गेंदों में केवल 19 रन बनाए। रूट मोबाइल लिमिटेड के खिलाफ ईशान किशन घरेलू टूर्नामेंट में आरबीआई की तरफ से खेल रहे हैं। ईशान किशन ने 3 महीने बाद वापसी कर कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया। उनके इस प्रदर्शन को देख फैंस भी उनसे खफा हो गए हैं।

Ishan Kishan की खराब वापसी, सस्ते में लौटे पवेलियन

डीवाई पाटिल टी20 कप 2024 के मुकाबले में आरसीबीआई ने पहले गेंदबाजी की, जिसमें ईशान किशन को विकेटकीपिंग करते हुए देखा गया। मैच में पहले बैटिंग करते हुए रूट मोबाइल लिमिटेड की तरफ से आयुष वर्तन की 31 गेंद में 54 रन और ढेकाले की 42 रन की पारी खेली। इस तरह टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 192 रन का स्कोर खड़ा कर पाई।

आरीबीआई की टीम ने इसके जवाब में 16.3 ओवर में 103 रन बनाकर ढेर हो गई और रूट मोबाइल लिमिडेट को 89 रन से जीत मिली।

इस मैच में ईशान किशन ने वापसी की ,लेकिन डीवाई पाटिल कप में 19 रन बना सके। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के लिए खेलते हुए 25 साल के ईशान 12 गेंदों में दो चौकों और एक छक्के ही लगा पाए।

ईशान किशन ने पिछले तीन महीने से क्रिकेट मैदान से दूर चल रहे है। आखिरी बार उन्होंने 28 नवंबर, 2023 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 मैच खेला था। इसके बाद वो साउथ अफ्रीका दौरे पर गए थे। लेकिन, मानसिक थकान का हवाला देकर वह टेस्ट सीरीज से हट गए थे।

उन्होंने बीसीसीआई से ब्रेक मांगा था। इसके बाद वह अपने घर गए। इसके बाद ईशान को अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भी भारतीय टीम में नहीं चुना गया था। वहीं, इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट की सीरीज के लिए उन्हें टीम में जगह नहीं मिली। लगातार ईशान को लेकर चर्चाएं अभी भी जारी है।

Also Read: Ajinkya Rahane performance in Ranji Trophy 2024

ताज़ा हिंदी समाचार

ईशा सिंह का टूटा

ईशा सिंह का टूटा दिल, शूटिंग में जीता सिल्वर

RCB को बड़ा झटका,

RCB को बड़ा झटका, लंबे समय से जुड़े ड्रमर देवा का 64 साल की उम्र में निधन

WPL 2027 रिटेंशन अपडेट,

WPL 2027 रिटेंशन अपडेट, विदेशी खिलाड़ियों की सीमा, नीलामी की जानकारी और मैचों की तारीखें

एशियन गेम्स 2026: पिंकी

एशियन गेम्स 2026: पिंकी बलहारा ने कुराश में ब्रॉन्ज जीत रचा इतिहास

क्या भारत और पाकिस्तान

क्या भारत और पाकिस्तान एशियाई खेलों के सेमी-फ़ाइनल में आमने-सामने हो सकते हैं? पूरा शेड्यूल समझें।

रोहित शर्मा बस की

रोहित शर्मा बस की सीढ़ियों से फिसले, वायरल हुआ वीडियो

दीपक चाहर के ₹1.5

दीपक चाहर के ₹1.5 लाख के 3 बैट ग्राउंड से चोरी, क्रिकेटर ने लगाई गुहार

वह खिलाड़ी जिसने अपना

वह खिलाड़ी जिसने अपना पहला शतक बनाने में छह साल लगाए।

अफ़गानिस्तान का मैच रद्द:

अफ़गानिस्तान का मैच रद्द: भारत फिर भी कैसे सेमीफ़ाइनल में पहुँचा

विराट कोहली ने पहली

विराट कोहली ने पहली बार इस तरह का शतक लगाया।

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner