लगता है कुछ कंफ्यूजन है, IPL 2024 में नहीं खेलेंगे Suryakumar

Ravi pic By - रविवार, मार्च 10, 2024
Last Updated on मार्च 10, 2024 05:21 अपराह्न
लगता है कुछ कंफ्यूजन है, IPL 2024 में नहीं खेलेंगे Suryakumar

सूर्यकुमार यादव ने आईपीएल 2024 से पहले अपनी फिटनेस को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस के बैटिंग ऑर्डर की जान माने जाते हैं। सूर्या कई मैचों में अकेले दम पर मुंबई को यादगार जीत दिला चुके हैं। आईपीएल 2023 में दाएं हाथ के बल्लेबाज ने खेले 16 मैचों में 181.14 के बेमिसाल स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 605 रन ठोके थे।

surya

IPL 2024: आईपीएल 2024 शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। इंडियन प्रीमियर लीग का 17वां सीजन 22 मार्च से शुरू होना है। पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की सांसें अटकी हुई हैं। इसकी वजह सूर्यकुमार यादव की फिटनेस है. सूर्या की हाल ही में सर्जरी हुई है और वह टूर्नामेंट के शुरुआती दौरे के लिए फिट होंगे या नहीं यह एक बड़ा सवाल है। इसी बीच सभी तरह की अफवाहों पर विराम लगाते हुए सूर्या ने खुद अपनी फिटनेस पर बड़ा अपडेट दिया है।

सूर्या कुमार यादव ने दिया फिटनेस पर अपडेट

सूर्यकुमार यादव ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए फिटनेस पर बड़ा अपडेट दिया। उन्होंने लिखा, सभी को हेलो, गुड मॉर्निंग। उम्मीद करता हूं आप सभी अच्छे होंगे। बस कुछ चीजें क्लियर करता चाहता था। मुझे लगता है कि थोड़ी से कंफ्यूजन हो गई है। जिनको यह नहीं पता है, उन्हें मैं बता देना चाहता हूं कि पिछले दिनों मेरा ऑपरेशन स्पोर्ट्स हार्निया का हुआ था, ना की एंकल का। रिकवरी का सफर काफी अच्छा चल रहा है। आपके प्यार और सपोर्ट के लिए सभी का धन्यवाद। जल्द ही मुलाकात होगी।

मुंबई इंडियंस के लिए अहम सूर्या

सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस के बैटिंग ऑर्डर की जान माने जाते हैं। सूर्या कई मैचों में अकेले दम पर मुंबई को यादगार जीत दिला चुके हैं। पिछले कुछ सीजन में सूर्या के बल्ले से जमकर रन निकले है। आईपीएल 2023 में दाएं हाथ के बल्लेबाज ने खेले 16 मैचों में 181.14 के बेमिसाल स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 605 रन ठोके थे। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और 5 अर्धशतक निकले थे।

हार्दिक करेंगे मुंबई की कप्तानी

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2024 के लिए टीम की कप्तानी हार्दिक पांड्या के हाथों में सौंपी है। मुंबई ने मिनी ऑक्शन से पहले हर किसी को चौंकाते हुए हार्दिक को टीम का नया कप्तान नियुक्त किया था। हार्दिक को मु्ंबई ने गुजरात टाइटंस से ट्रेड करते हुए टीम में शामिल किया है। रोहित शर्मा इस बार टूर्नामेंट में बतौर बल्लेबाज खेलते हुए दिखाई देंगे।

Also Read: WPL 2024: Qualified teams and points table

ताज़ा हिंदी समाचार

IND vs SL दूसरा

IND vs SL दूसरा टेस्ट: सरफराज खान ने धनंजय डी सिल्वा को किया स्लेज

पीडी बनाम ईडीआर मैच

पीडी बनाम ईडीआर मैच लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर डीपीएल मैच 40 लाइव कैसे देखें

Watch Video: दिलीप ट्रॉफी

Watch Video: दिलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव सूर्यवंशी का डबल विकेट ओवर

IND vs SL: ऋषभ

IND vs SL: ऋषभ पंत आज विकेटकीपिंग क्यों नहीं कर रहे हैं? चोट से जुड़ी जानकारी यहाँ जानें।

FIH महिला हॉकी विश्व

FIH महिला हॉकी विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ड्रॉ के बाद विश्व कप से बाहर हुई भारतीय टीम

ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका

ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट शतक लगाकर हार्दिक पांड्या की बराबरी की।

TNPL 2026 एलिमिनेटर: भारत

TNPL 2026 एलिमिनेटर: भारत में VKK बनाम ITT लाइव कैसे और कहाँ देखें

SDS बनाम NDT लाइव

SDS बनाम NDT लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर DPL मैच 39 को लाइव कैसे देखें

Bangladesh ने रचा इतिहास:

Bangladesh ने रचा इतिहास: ICC टेस्ट रैंकिंग में छठे स्थान पर पहुंचा

Rishabh Pant ने तोड़ा

Rishabh Pant ने तोड़ा MS Dhoni का रिकॉर्ड, विदेश में बनाए सबसे ज्यादा टेस्ट

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner