इंग्लैंड के लेफ्ट आर्म स्पिनर जैक लीच भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हो सकते हैं। वह घुटने की चोट से जूझ रहे हैं और रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने बुधवार को टीम के साथ प्रैक्टिस भी नहीं की। वह हैदराबाद में पहले टेस्ट के दौरान चोटिल हो गए थे। भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 2 फरवरी से विशाखापट्टनम में खेला जाएगा। 5 टेस्ट की सीरीज में इंग्लैंड 1-0 से आगे है।
BBC की रिपोर्ट अनुसार, जैक लीच ने बुधवार को विशाखापट्टनम में टीम के साथ प्रैक्टिस नहीं की। वह हैदराबाद में पहले टेस्ट के दौरान इंजर्ड हो गए। इसके बावजूद उन्होंने दूसरी पारी में 10 ओवर बॉलिंग कर एक विकेट निकाला था।
लीच अगर दूसरा टेस्ट नहीं खेल सके तो उनकी जगह 20 साल के स्पिनर शोएब बशीर को डेब्यू का मौका मिल सकता है। बशीर वीजा नहीं मिलने के कारण पहले टेस्ट में टीम का हिस्सा नहीं बन सके थे। वह शनिवार को ही टीम के साथ जुड़ गए और अब टीम के साथ विशाखापट्टनम में प्रैक्टिस भी कर रहे हैं। बशीर को International Cricket का अनुभव नहीं है। उन्होंने अब तक महज 6 ही फर्स्ट क्लास मैच खेले, जिनमें उनके नाम 10 विकेट हैं। वह ऑफ स्पिन बॉलिंग करते हैं।
ताज़ा हिंदी समाचार
IND vs WI ODI: इरफ़ान पठान चाहते हैं कि यशस्वी जायसवाल प्लेइंग XI में हों।
नीरज चोपड़ा हुए भावुक, एशियन गेम्स 2026 से बाहर होकर बोले- ‘मैं ठीक नहीं हूं’
BCCI की 95वीं AGM की मुख्य बातें: IPL 2027 पर अहम फ़ैसले, शताब्दी वर्ष और बड़े सुधार
रेप केस में 36 दिन बाद अभिषेक पोरेल को मिली जमानत
एडम ज़म्पा ने 200 वनडे विकेट पूरे किए: शेन वॉर्न के साथ ऑस्ट्रेलिया के खास क्लब में शामिल हुए।
एशियन गेम्स 2026 लाइव स्ट्रीमिंग: भारत में कब और कहां देखें लाइव?
एशिया कप ट्रॉफियां भारत कब पहुंचेंगी? BCCI ने दिया बड़ा अपडेट
T20 World Cup विजेता कोच बेन सॉयर न्यूजीलैंड महिला टीम से बाहर, NZC ने नहीं बढ़ाया कॉन्ट्रैक्ट
SA vs AUS ODI: लुंगी एनगिडी चोट के कारण बाहर, 20 साल के मकोएना को मिली जगह
भारत-बांग्लादेश सेमीफाइनल हुआ रद्द, तो कौन खेलेगा फाइनल?

