Jasprit Bumrah Fitness Update: जसप्रीत बुमराह को क्रिकेट के मैदान पर वापसी के लिए अभी और इंतजार करना पड़ सकता है। चोट के कारण बुमराह चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में नहीं खेल पाए थे, अब एक नया अपडेट सामने आया है कि वह आईपीएल 2025 के शुरुआती दो हफ्तों में शायद कोई मैच नहीं खेल पाएंगे। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जसप्रीत बुमराह अप्रैल के महीने में मुंबई इंडियंस के ट्रेनिंग कैंप में शामिल हो सकते हैं, जबकि आईपीएल 2025 की शुरुआत 22 मार्च से होनी है।
टाइम्स ऑफ इंडिया के हवाले से BCCI के एक सूत्र ने बताया, जसप्रीत बुमराह की मेडिकल रिपोर्ट्स अच्छी है. उन्होंने सेंटर ऑफ एक्सेलेंस स्थित गेंदबाजी का अभ्यास शुरू कर दिया है. मगर उनके IPL के शुरुआती मैचों में खेलने की उम्मीद बहुत कम है. मौजूदा स्थिति के हिसाब से उनकी अप्रैल महीने के पहले सप्ताह में वापसी संभव है.
जसप्रीत बुमराह मुंबई इंडियंस के लिए शुरुआती 3-4 मैच नहीं खेल पाएंगे। बताया जा रहा है कि बुमराह पूरी ताकत के साथ गेंदबाजी नहीं कर पा रहे हैं। रिपोर्ट में सामने आया है कि मेडिकल टीम धीरे-धीरे उनका कार्यभार बढ़ाएगी। बुमराह को तब तक फिट घोषित नहीं किया जाएगा, जब तक वह पूरे जोश और ताकत के साथ गेंदबाजी करने में सक्षम नहीं हो जाते। आपको बता दें कि लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज मयंक यादव भी पूरी तरह फिट नहीं हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि वह भी अप्रैल के महीने में एलएसजी के ट्रेनिंग कैंप में शामिल हो सकते हैं।
जसप्रीत बुमराह को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान कमर में समस्या आनी शुरू हुई थी. वो सिडनी टेस्ट की दूसरी पारी में गेंदबाजी तक करने मैदान में नहीं आए थे. उसके बाद मेडिकल टीम ने ऊपर कड़ी निगरानी रखी, लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले पूरी तरह फिट नहीं हो पाए थे.
Also Read: IND vs NZ ड्रीम11 Prediction in Hindi, Champions Trophy 2025 Final Match
ताज़ा हिंदी समाचार
दिल्ली डायनामाइट्स ने वॉलीबॉल चैंपियंस लीग का खिताब जीता, ₹2 करोड़ की इनामी राशि हासिल की
T20 में सबसे ज़्यादा नाबाद जीत वाले खिलाड़ी: तिलक वर्मा दूसरे नंबर पर हैं
पाकिस्तान क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ पिंक जर्सी क्यों पहन कर खेल रही है?
IND-W बनाम ZIM-W दूसरा वनडे लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और ऑनलाइन कहाँ देखें
पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड वनडे लाइव स्कोरकार्ड, PAK vs ENG मैच
PAK बनाम ENG चौथा वनडे लाइव स्ट्रीमिंग: वनडे ट्राई-सीरीज का चौथा मैच कहाँ देखें
टी20 चेज में तिलक वर्मा का अनोखा रिकॉर्ड
IND vs NZ दूसरा T20I: आज ईशान किशन क्यों नहीं खेल रहे हैं?
Watch: न्यूजीलैंड ODI सीरीज से पहले विराट कोहली के प्रैक्टिस वीडियो वायरल, दिखा किंग का आक्रामक अंदाज
भारत बनाम न्यूज़ीलैंड दूसरा T20I लाइव स्कोरकार्ड, IND vs NZ मैच

