Jasprit Bumrah told who is the fittest player of Team India: भारतीय क्रिकेट टीम में से जब भी सबसे फिट खिलाड़ी का नाम पूछा जाए, तो आमतौर पर हर कोई विराट कोहली का नाम ही लेता हुआ नजर आएगा। स्टार बल्लेबाज विराट कोहली मैदान पर आक्रामक बल्लेबाजी और कमाल की फुर्ती के साथ फील्डिंग करते हुए नजर आते हैं। किंग कोहली को बहुत ही कम मैदान पर चोटिल होते हुए या फिटनेस की वजह से टीम से दूर होता हुआ देखा जाता है।
हाल ही में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के इवेंट में पहुंचे थे, जहां उनसे भारतीय टीम के सबसे फिट क्रिकेटर कौन लगता है, उसको लेकर सवाल किया गया, जिस पर बुमराह ने कोहली का नाम नहीं लेकर हर किसी को हैरान कर दिया।
Jasprit Bumrah said that he is the fittest, not Virat Kohli: जसप्रीत बुमराह से इवेंट के दौरान जब ये पूछा गया कि उन्हें क्या लगता है कौन हैं भारतीय टीम का सबसे फिट क्रिकेटर? तो इसका जवाव में बुमराह ने अपना नाम लिया।
बुमराह ने सबसे फिट क्रिकेटर का नाम पूछे जाने पर खुद अपना ही नाम लिया। उन्होंने साथ ही कहा कि वह ऐसे हालात में हमेशा ही तेज गेंदबाजों को प्रमोट करने की कोशिश करते हैं। बुमराह ने कहा,
'मुझे पता है कि आप क्या जवाब सुनना चाहते हैं, लेकिन मैं अपना नाम बताना चाहूंगा, क्योंकि मैं एक तेज गेंदबाज हूं। मैं कुछ वक्त से खेल रहा हूं। एक तेज गेंदबाज होना और इस देश की गर्मी में खेलने में बहुत कुछ लगता है। इसलिए मैं हमेशा फास्ट बॉलर्स को प्रमोट करूंगा और हमेशा उनका नाम लूंगा।
Also Read: Diamond League Final: Neeraj Chopra missed by 1 cm and finished second
ताज़ा हिंदी समाचार
रोहित शर्मा ने 12,000 ODI रन बनाए, 7 बल्लेबाजों की एलीट सूची में शामिल हुए
वेस्टइंडीज की ओर से पहली बार वनडे मैच में लगी शतकों की हैट्रिक, टीम इंडिया के नाम हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड
दक्षिण अफ़्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा वनडे लाइव स्कोरकार्ड, SA vs AUS मैच
साउथ अफ़्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा वनडे लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट कैसे देखें
Mohammad Rizwan Summoned: NCCIA ने फिर भेजा समन, 2 अक्टूबर को लाहौर में पेश होंगे रिज़वान
4 साल का लगा था बैन, अब जॉन कैम्पबेल ने ठोका भारत के खिलाफ शतक
Watch: दूसरे वनडे में नमन धीर ने डाइव लगाकर अविश्वसनीय कैच पकड़ा
MI एमिरेट्स ने ILT20 के लिए मार्क बाउचर को हेड कोच नियुक्त किया।
एशियाई खेल 2026: भारतीय तीरंदाज़ असली जादूगर साबित हुए।
IND vs WI दूसरा वनडे लाइव स्ट्रीमिंग: वेस्टइंडीज़ बनाम भारत का मैच टीवी और ऑनलाइन लाइव कैसे देखें

