सोमवार को पांच सौ से अधिक वर्षों को इंतजार समाप्त हो गया। भगवान राम का प्राण प्रतिष्ठा होने के साथ ही पूरे देश में उत्साह का माहौल है। सुबह सवेरे ही झरिया जय श्रीराम के नारों से गूंज रही है। झरिया का माहौल पूरी तरह से भक्तिमय हो चुका है और कोयला की यह नगरी श्रीराम का धाम बन गई है। झरिया के मुख्य बाजार, सड़क, गली, आवास, दुकान, प्रतिष्ठान समेत तमाम जगह भगवा ध्वज से पट गए हैं। ऐसा लग रहा है मानो यह कोई धाम है और यहां आस्था का सैलाब उमड़ रहा है।
सुबह राजबाड़ी रोड़ झरिया स्थित श्रीराम मंदिर के पास पीले वस्त्र धारण कर और सिर पर पगड़ी बांध लोग जुटे हुए हैं। बच्चे राम भक्त हनुमान का मुखौटा लगाकर इधर उधर दौड़ रहे थे। बच्चियां और युवतियां सड़कों पर रंगोली बना रही थीं। राजबाड़ी की यह सड़क श्रीराम और महावीर पताका से भरी हुई थी। इसी प्रकार का नजारा लक्ष्मीनिया मोड़ से बाटा मोड़ और चार नंबर स्टैंड तक देखने को भी मिला। लाल बाजार स्थित सत्यनारायण मंदिर और देशबंधु सिनेमा हाल रोड स्थित पंचदेव मंदिर के पास भी लोगों की जुटान है। लाउडस्पीकर और डीजे पर श्रीराम धुन व गीत बज रहे हैं।
झरिया नगर की बात करें तो कतरास मोड़ से ही श्रीराम की भक्ति में डूबी झरिया का नजारा दिखने लगता है। भव्य तोरण द्वार यहां आने वाले लोगों के स्वागत के लिए तैयार है। यहां से लेकर लक्ष्मीनिया मोड़, बाटा मोड़, चार नंबर और इंदिरा चौक तक सड़क के दोनों ओर भगवा ध्वज लहरा रहा है।
बाटा मोड़ से चार नंबर स्टैंड तक तो आधा दर्जन से अधिक तोरण द्वार बने हैं। राजबाड़ी रोड़, चिल्ड्रेन पार्क, लाल बाजार, चार नंबर स्टैंड समेत तमाम मंदिरों को सजा दिया गया है। श्रीराम का स्वागत करने को झरिया बेकरार है।
ताज़ा हिंदी समाचार
ILT20 Season 5 Auction: 1 अक्टूबर को दुबई में होगी नीलामी, जानें पर्स, RTM और स्क्वॉड के सभी नियम
चेक गणराज्य ने ग्रेट ब्रिटेन को हराकर बिली जीन किंग कप के सेमीफाइनल में जगह बनाई
Colin Ingram Retires: दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज कोलिन इंग्रम ने क्रिकेट से लिया संन्यास
IND-W vs SL-W Highlights: भारत ने श्रीलंका को हराकर जीता एशियन गेम्स गोल्ड
ENG बनाम SL 1st ODI, पिच रिपोर्ट: रिवरसाइड ग्राउंड पिच रिपोर्ट और मौसम का पूर्वानुमान
भारत की बेटियों ने जीता गोल्ड; महिला क्रिकेट फ़ाइनल में श्रीलंका को करारी शिकस्त दी।
India vs Japan T20I Highlights: भारत ने जापान को 2 रन से हराया
IND vs JPN 5-ओवर का मुकाबला: भारत को 32-4 पर रोकने के बाद जापान को जीत के लिए 33 रन चाहिए
एशियन गेम्स 2026 बैडमिंटन: भारत की महिला टीम जापान से 3-1 से हारी
भारत बनाम जापान T20I लाइव स्कोरकार्ड, IND vs JPN एकमात्र T20I मैच

