आईपीएल के 17वें सीजन का खिताब कोलकाता नाइटराइडर्स ने अपने नाम किया। फाइनल में कोलकाता ने सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से मात दी। सनराइजर्स हैदराबाद की हार के बाद टीम की ऑनर काव्या मारन अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाईं और स्टैंड में रोने लगीं। काव्या का इमोशनल वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। कोलकाता की घातक गेंदबाजी के आगे हैदराबाद 113 रन बनाकर सिमट गई। कप्तान पैट कमिंस ने सर्वाधिक 24 रन बनाए। केकेआर ने 10.3 ओवर में 114 रन बनाकर मैच जीत लिया। वेंटकेटश अय्यर ने नाबाद 52 रन बनाए। गुरबाज ने 39 रन की पारी खेली।
Also Read: IPL Emerging Player Winners List From 2008 to 2024
हैदराबाद की हार के बाद फ्रेंचाइजी की सीईओ काव्या मारन भावुक हो गईं। वह अपनी भावनाओं को काबू न कर सकीं और रोने लगीं। उनकी आंखों से छलकते आंसू कैमरे में कैद हो गए। अब काव्या का इमोशनल वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो को शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा कि रुला दिया बेचारी को। वहीं, कई फैंस ने उन्हें दिलासा दिया। हालांकि, काव्या अपने टीम के प्रदर्शन की सराहना करते हुए तालियां बजाती हुई भी दिखीं।
केकेआर ने तीसरी बार आईपीएल का खिताब जीता। इससे पहले गौतम गंभीर की कप्तानी में साल 2012 और साल 2014 में फाइनल अपने नाम किया था। एक दशक बाद गौतम गंभीर की मेंटरशिप में टीम ने ट्रॉफी जीतने का सूखा खत्म किया। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम ट्रॉफी जीतकर आईपीएल की तीसरी सबसे सफल फ्रेंचाइजी बनी। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद का दूसरी बार खिताब जीतने का सपना टूट गया।
Also Read: Most Successful Coaches in Indian Premier League (IPL)
ताज़ा हिंदी समाचार
Jemimah Rodrigues Injury Update: जेमिमा रोड्रिग्ज हुईं फिट, तीन महीने बाद मैदान पर वापसी के लिए तैयार
इंटर-ज़ोनल वॉलीबॉल फ़ाइनल की झलकियाँ: WZ-1 ने कॉर्पोरेट ऑफ़िस को हराया
भारतीय पुरुषों ने श्रीलंका पर दबदबा बनाते हुए ग्रुप चरण को बिना कोई मैच हारे पूरा किया; सेमीफाइनल में बांग्लादेश से भिड़ेंगे
IND vs NZ 4th T20I हाइलाइट्स: ग्लेन फिलिप्स के शतक की बदौलत ऑकलैंड में कीवी की जीत
नॉर्थईस्ट यूनाइटेड FC बनाम बेंगलुरु FC लाइव स्ट्रीमिंग: ISL 2026-27 का मैच लाइव कहाँ देखें?
6, 6, 6, 6, 6, विकेट! नितीश रेड्डी ने ग्लेन फिलिप्स से लिया बदला
IND vs PAK हांगकांग सिक्सस हाइलाइट्स: पाकिस्तान ने भारत को 4 विकेट से हराया
भारत बनाम न्यूज़ीलैंड चौथा T20I लाइव स्कोरकार्ड, NZ vs IND मैच
NZ बनाम IND चौथा T20I लाइव स्ट्रीमिंग: आज भारत बनाम न्यूज़ीलैंड का मैच कहाँ देखें?
न्यूजीलैंड में विराट कोहली का जबरदस्त क्रेज, ऑकलैंड एयरपोर्ट पर उमड़ी फैंस की भीड़, वीडियो वायरल

