Header Banner

Kelvin Kiptum की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई

Ravi pic By - गुरुवार, फरवरी 15, 2024
Last Updated on फरवरी 15, 2024 06:20 अपराह्न
Kelvin Kiptum की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई

केन्‍या के मैराथन वर्ल्‍ड रिकॉर्ड धारी केलविन किपटुम और उनके कोच की रविवार को नैरोबी में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 24 साल के किपटुम और उनके कोच की मौत की खबर से खेल जगत शोक में डूब गया है। केलविन किपटुम को वर्ल्‍ड रिकॉर्ड तोड़े 5 महीने से भी कम समय हुआ था। माना जा रहा था कि किपटुम खेल इतिहास में नया अध्‍याय जोड़ेंगे, लेकिन ऐसा संभव नहीं हो पाया।

केलविन किपटुम ने महज 24 साल की उम्र में खेल में अपनी अमिट छाप छोड़ दी थी। उन्‍होंने 8 अक्‍टूबर 2023 को चिकागो मैराथन को 2:00:35 के समय में पूरा करके मैराथन वर्ल्‍ड रिकॉर्ड तोड़ दिया था। वर्ल्‍ड एथलेटिक्‍स ने किपटुम की असामयिक मौत से एक सप्‍ताह पहले ही इस शानदार उपलब्धि की पुष्टि की गई थी।

क्‍या हुआ था कार में?

केलविन किपटुम की सड़क दुर्घटना एल्‍डोरेट के रिफ्ट वैली शहर के पास हुई। यह क्षेत्र दुनिया के कुछ बेहतरीन दूरी धावकों के लिए जाना जाता है। केलविन टोयोटा प्रीमियो चला रहे थे, जहां अचानक उनका गाड़ी से नियंत्रण खो गया। उनकी गाड़ी सड़क से दूर हट गई और पेड़ में जाकर टकराई। इस घटना में किपटुम के अलावा उनके कोच रवांडा के गेरवीस हाकिजीमना की भी जान गई। महिला यात्री शारोन कोसगी दुर्घटना में बच गईं, लेकिन उन्‍हें गंभीर चोटें आई हैं।

एथलेटिक्‍स जगत ने शोक व्‍यक्‍त किया

वर्ल्‍ड एथलेटिक्‍स अध्‍यक्ष सेबास्टियन कोए ने साथी एथलीट्स और फैंस की भावनाओं के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि केलविन की मृत्‍यु धावक समुदाय के लिए गहरा नुकसान है।

कोए ने अपने आधिकारिक एक्‍स हैंडल पर पोस्‍ट किया, हम केलविन किपटुम और उनके कोच गेरवीस हाकिजीमना की मृत्‍यु की खबर सुनकर हैरान और गहरे दुख में हैं। पूरी वर्ल्‍ड एथलेटिक्‍स की तरफ से हम उनके परिवार, दोस्‍तों, टीम साथियों और केन्‍याई देश के प्रति अपनी गहरी संवदेना व्‍यक्‍त करते हैं।

उन्‍होंने साथ ही लिखा, चिकागो में इस सप्‍ताह की शुरुआत में केलविन ने जहां मैराथन वर्ल्‍ड रिकॉर्ड बनाया था, मैं इस ऐतिहासिक समय की पुष्टि कर सका। एक अतुल्‍नीय एथलीट ने अपनी विरासत छोड़ी, जिसकी हमें बहुत कमी खलेगी।

ताज़ा हिंदी समाचार

भारतीय पुरुष टीम ने मलेशिया को

भारतीय पुरुष टीम ने मलेशिया को दी शिकस्त, महिला टीम ने युगांडा को हराया

वीडियो देखें: 199 रन पर आउट

वीडियो देखें: 199 रन पर आउट होने के बाद पडिक्कल अंपायर पर भड़क गए

IND vs NZ T20I: न्यूजीलैंड ने

IND vs NZ T20I: न्यूजीलैंड ने अपनी टीम में बड़े बदलाव किए हैं

ईस्ट ज़ोन वॉलीबॉल 2026-27: कोलकाता चुनौती

ईस्ट ज़ोन वॉलीबॉल 2026-27: कोलकाता चुनौती के लिए VBSPU की टीम तैयार

सैम अयूब ट्राई-सीरीज़ से बाहर, साहिबजादा

सैम अयूब ट्राई-सीरीज़ से बाहर, साहिबजादा फरहान ने उनकी जगह ली

लाइव मैच के दौरान इस टीम

लाइव मैच के दौरान इस टीम के हेड कोच की मौत, लगा गहरा सदमा

माइकल ब्रेसवेल ने न्यूजीलैंड की लगातार

माइकल ब्रेसवेल ने न्यूजीलैंड की लगातार T20 हार के पीछे का मुख्य कारण बताया

हरमन और दीप्ति के शतकों की

हरमन और दीप्ति के शतकों की बदौलत भारत को जीत मिली

भारत बनाम बांग्लादेश हॉकी: एशियन चैंपियंस

भारत बनाम बांग्लादेश हॉकी: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 का पूरा शेड्यूल और टीम स्क्वॉड

पाकिस्तान जिस मैच को 20 रन

पाकिस्तान जिस मैच को 20 रन से हारा, फिर उसमें ही 1 विकेट से कैसे जीता?

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner