कोलकाता नाइटराइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच शनिवार 11 मई को ईडन गार्डन्स पर मुकाबला खेला गया था। इस मैच के दौरान का एक वीडियो सामने आया, जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में नजर आया कि केकेआर की जर्सी पहने युवा फैन ने स्टैंड्स में आई गेंद को अपनी पैंट के अंदर रख लिया और पुलिस वाले ने गुस्से में उससे गेंद छुड़ाई।
एक बल्लेबाज ने दमदार छक्का जमाकर गेंद को स्टैंड्स में भेजा। वहां मौजूद एक युवा फैन ने गेंद पकड़ी और स्टेडियम के बाहर जाने लगा। उसके पीछे पुलिस वाला भागा। पुलिस वाले को देखकर फैन ने गेंद अपनी पैंट में छुपा ली। तब पुलिस वाले ने गुस्से में फैन से गेंद छीनी और मैदान में लौटाई। फिर पुलिस वाले ने फैन को लगातार धक्के देकर मैदान से बाहर निकालने की कोशिश की।
यह वीडियो फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। कई यूजर्स ने कहा कि इस वीडियो को देखने के बाद अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। बहरहाल, मैच की बात करें तो कोलकाता नाइटराइडर्स ने वर्षाबाधित मुकाबले में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को 18 रन से मात दी।
कोलकाता नाइटराइडर्स ने पहले बल्लेबाजी की और 16 ओवर में 7 विकेट खोकर 147 रन बनाए। जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 16 ओवर में 8 विकेट खोकर 139 रन बना सकी। पता हो कि केकेआर की टीम पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है जबकि मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली पहली टीम बनी थी।
गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच सोमवार को मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया। मैच में एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी। इसके बाद केकेआर का टॉप-2 में फिनिश करना तय हो गया। वहीं, गुजरात टाइटंस भी प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई। कोलकाता नाइटराइडर्स के पास अब फाइनल में पहुंचने के दो मौके रहेंगे। अगर पहले क्वालीफायर में केकेआर हार जाता है तो वो दूसरा क्वालीफायर जीतकर फाइनल में जगह बना सकता है।
Also Read: Team India New Coach, BCCI seeks applications for head coach
ताज़ा हिंदी समाचार
श्रेयस अय्यर के तूफ़ानी शतक ने वेस्टइंडीज़ की टीम को ध्वस्त कर दिया।
IND A बनाम AUS A: हार्दिक पांड्या की जगह लेने वाले खिलाड़ी ने कहर बरपाया।
शाई होप ने एक बार फिर भारतीय गेंदबाज़ों की जमकर धुनाई की।
SA vs AUS 1st Test: डरबन टेस्ट से बाहर हुए कैमरन ग्रीन, पेट की चोट बनी मुसीबत
IND vs WI 1st T20 लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और ऑनलाइन पर भारत बनाम वेस्ट इंडीज लाइव कैसे देखें
सूर्यकुमार यादव मुंबई की रणजी ट्रॉफी टीम से बाहर: जानिए क्या है वजह
IND vs WI पहला T20I पिच रिपोर्ट: एकाना क्रिकेट स्टेडियम की पिच की स्थिति और मौसम का हाल
IND vs WI रांची टिकट: कालाबाजारी का आरोप, वायरल हुआ वीडियो
दिल्ली कैपिटल्स ने सौरव गांगुली को बनाया हेड कोच, IPL 2027 से पहले बड़ा फैसला
इंडिया-A vs ऑस्ट्रेलिया-A पहला वनडे लाइव स्कोरकार्ड, IND-A vs AUS-A मैच

