KKR vs MI Today match Pitch Report In Hindi: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) शनिवार (11 मई) को ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस (MI) का सामना करेगी। केकेआर 11 में से आठ मैच जीतकर अंक तालिका में टॉप पर है। नाइट राइडर्स ने अपने पिछले पांच मुकाबलों में चार में जीत दर्ज की है। वहीं, मुंबई ने अपने 12 मैचों में चार जीते हैं। प्वाइंट्स टेबल में आठवें पायदान पर है।
IPL 2024 का 60वां लीग मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस (KKR vs MI) के बीच खेला जाएगा। यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा. इस सीजन में केकेआर और एमआई के बीच यह दूसरा मैच होगा। पहले मैच में कोलकाता ने मुंबई को 24 रनों से हराया था. अब मुंबई इंडियंस (KKR) उस हार का बदला लेना चाहेगी. पिछले मैच में सूर्यकुमार ने जबरदस्त बल्लेबाजी की थी और नाबाद शतक लगाया था. अंक तालिका में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 11 मैचों में 8 जीत दर्ज कर प्लेऑफ में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है. वहीं, मुंबई इंडियंस (MI) इस सीजन में प्लेऑफ की दौड़ में शामिल होने वाली पहली टीम हो सकती है।
Image Source: X
KKR vs MI Pitch Report in Hindi: कोलकाता और मुंबई (KKR vs MI) के बीच रोमांचक मुकाबला ईडन गार्डन्स के मैदान पर खेला जाएगा। केकेआर के होम ग्राउंड पर बल्लेबाजों का बोलबाता रहता है। तेज आउफील्ड होने की वजह से गेंद को बाउंड्री लाइन के पार पहुंचाना आसान रहता है। पिच में अच्छा बाउंस भी देखने को मिलता है, जिसकी वजह से गेंद बल्ले पर काफी अच्छे से आती है। इस सीजन भी ईडन गार्डन्स के मैदान पर जमकर चौके-छक्कों की बरसात देखने को मिली है।
ईडन गार्डन्स ने आईपीएल में अब तक कुल 92 मैचों की मेजबानी की है। इसमें से 37 में जीत पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के हाथ लगी है, तो 55 मैचों में मैदान रनों का पीछा करने वाली टीम ने मारा है। पंजाब ने इसी मैदान पर केकेआर के खिलाफ खेलते हुए 262 रन का लक्ष्य चेज करते हुए इतिहास रच डाला था।
Also Read: KKR vs MI Aaj ki Dream11 team, फैंटेसी क्रिकेट जीतने के टिप्स
| KKR | vs | MI |
|---|---|---|
| 33 | Matches Played | 33 |
| 10 | Won | 23 |
| 232 | Highest Score | 210 |
| 67 | Lowest Score | 108 |
KKR और MI ने एक-दूसरे के खिलाफ 33 IPL मैच खेले हैं। KKR ने 10 और MI ने 23 मुकाबले जीते हैं। कोलकाता का मुंबई के खिलाफ उच्चतम स्कोर 232 है। जबकि केकेआर के खिलाफ इंडियंस का हाईस्कोर 210 है। दोनों टीमों के बीच आखिरी मैच इस साल 3 मई को हुआ था। वेंकटेश अय्यर (70 रन) कोलकाता की जीत के हीरो रहे थे।
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) संभावित प्लेइंग 11: 1. फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), 2. सुनील नरेन, 3. अंगकृष रघुवंशी, 4. आंद्रे रसेल, 5. रिंकू सिंह, 6. श्रेयस अय्यर (सी), 7. रमनदीप सिंह, 8. वेंकटेश अय्यर, 9. हर्षित राणा, 10. मिशेल स्टार्क, 11. वरुण चक्रवर्ती
मुंबई इंडियंस (MI) संभावित प्लेइंग 11: 1. ईशान किशन (विकेटकीपर), 2. रोहित शर्मा, 3. नमन धीर, 4. सूर्यकुमार यादव, 5. तिलक वर्मा, 6. हार्दिक पंड्या (सी), 7. टिम डेविड, 8 .अंशुल कंबोज, 9.पीयूष चावला, 10.जसप्रीत बुमरा, 11.नुवान तुषारा।
Also Read: KKR vs MI Impact Player, Playing 11, Who will win today’s IPL match
ताज़ा हिंदी समाचार
T20 World Cup 2026: USA vs NAM Dream11 Prediction in Hindi, 26th T20 Match
T20 World Cup 2026: IND vs PAK Dream11 Prediction in Hindi, 27th T20 Match
T20 World Cup 2026: ENG vs SCO Dream11 Prediction in Hindi, 23th T20 Match
T20 World Cup 2026: CAN vs UAE Dream11 Prediction in Hindi, 20th T20 Match
T20 World Cup 2026: IND vs NAM Dream11 Prediction in Hindi, 18th T20 Match
T20 World Cup 2026: NEP vs ITA Dream11 Prediction in Hindi, 17th T20 Match
T20 World Cup 2026: ENG vs WI Dream11 Prediction in Hindi, 15th T20 Match
T20 World Cup 2026: AUS vs IRE Dream11 Prediction in Hindi, 14th T20 Match
T20 World Cup 2026: PAK vs USA Dream11 Prediction in Hindi, 12th T20 Match
T20 World Cup 2026: IND vs USA Dream11 Prediction in Hindi, 3rd T20 Match