KL Rahul Athiya Shetty started charity

Ravi pic By - रविवार, अगस्त 04, 2024
Last Updated on अगस्त 04, 2024 12:08 अपराह्न
KL Rahul Athiya Shetty started charity

KL Rahul Athiya Shetty started charity : भारतीय टीम के क्रिकेटर केएल राहुल और उनकी पत्नी अथिया शेट्टी ने क्रिकेट की कुछ बड़ी हस्तियों के साथ मिलकर विप्ला फाउंडेशन के लिए फंड जुटाने की पहल की है। यह फाउंडेशन पहले सेव द चिल्ड्रन इंडिया के नाम से जाना जाता था और इसका गोल मुंबई के बीकेसी में स्थित विशेष जरूरतों वाले स्कूल की मदद करना है।

इस पहल में शामिल होने वाले प्रमुख क्रिकेटर में एमएस धोनी, विराट कोहली, रोहित शर्मा समेत कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का नाम है।

KL Rahul Athiya Shetty ने चैरिटी की शुरुआत की, धोनी-विराट ने भी दिया साथ

केएल-अथिया की इस पहल के माध्यम से इन सितारों ने मिलकर विशेष जरूरतों वाले बच्चों की शिक्षा और भलाई के लिए अहम फंड जुटाने का लक्ष्य रखा है। राहुल और अथिया शेट्टी ने एक विशेष क्रिकेट नीलामी का आयोजन किया है, जिसमें क्रिकेट की प्रमुख हस्तियां अपनी फेवरेट चीजें, जैसे जर्सी को डोनेट करेंगी। इस नीलामी के जरिए से वे विप्ला फाउंडेशन के लिए वित्तीय मदद जुटाने का प्रयास कर रहे हैं।

नीलामी 23 अगस्त को होनी है। इस पहल के बारे में बात करते हुए अथिया शेट्टी ने कहा कि विपला फाउंडेशन मेरे बचपन का एक अहम हिस्सा रहा है। मैंने स्कूल के बाद कई दिन बच्चों को पढ़ाने और उनके साथ समय बिताने में बिताए हैं। इस ऑक्शन के जरिए मैं अपनी नानी की विरासत को जारी रखने की उम्मीद करती हूं, जिन्होंने सुनने में असमर्थ और बौद्धिक दिव्यांग बच्चों की जरूरतों को पूरा करने के इरादे से विपला फाउंडेशन की शुरुआत की थी।

वहीं, केएल राहुल ने कहा कि स्कूल में मेरा पहला दौरा बहुत इमोशनल था और बच्चों ने मुझे इस महान पल में हर संभव तरीके से योगदान देने के लिए प्रेरित किया, जिसका हिस्सा अथिया का परिवार रहा। जब मैंने क्रिकेट बिरादरी से संपर्क किया, तो उन्होंने भी इस महान उद्देशय के लिए अपने कीमती क्रिकेट आइटम दान करने में उतना ही सहयोग किया।

Also Read: List of all Draw/Tie Matches of Team India in ODI Cricket

ताज़ा हिंदी समाचार

IND vs SL दूसरा

IND vs SL दूसरा टेस्ट: सरफराज खान ने धनंजय डी सिल्वा को किया स्लेज

पीडी बनाम ईडीआर मैच

पीडी बनाम ईडीआर मैच लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर डीपीएल मैच 40 लाइव कैसे देखें

Watch Video: दिलीप ट्रॉफी

Watch Video: दिलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव सूर्यवंशी का डबल विकेट ओवर

IND vs SL: ऋषभ

IND vs SL: ऋषभ पंत आज विकेटकीपिंग क्यों नहीं कर रहे हैं? चोट से जुड़ी जानकारी यहाँ जानें।

FIH महिला हॉकी विश्व

FIH महिला हॉकी विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ड्रॉ के बाद विश्व कप से बाहर हुई भारतीय टीम

ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका

ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट शतक लगाकर हार्दिक पांड्या की बराबरी की।

TNPL 2026 एलिमिनेटर: भारत

TNPL 2026 एलिमिनेटर: भारत में VKK बनाम ITT लाइव कैसे और कहाँ देखें

SDS बनाम NDT लाइव

SDS बनाम NDT लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर DPL मैच 39 को लाइव कैसे देखें

Bangladesh ने रचा इतिहास:

Bangladesh ने रचा इतिहास: ICC टेस्ट रैंकिंग में छठे स्थान पर पहुंचा

Rishabh Pant ने तोड़ा

Rishabh Pant ने तोड़ा MS Dhoni का रिकॉर्ड, विदेश में बनाए सबसे ज्यादा टेस्ट

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner