भारतीय क्रिकेट टीम के मिडिल ऑर्डर बैटर केएल राहुल राजकोट में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह देवदत्त पडिक्कल को टीम में शामिल किया गया हैं। BCCI ने सोमवार को इसकी आधिकारिक घोषणा की। राहुल फिलहाल नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) में रिहैब कर रहे हैं। पहले टेस्ट के बाद केएल राहुल को थाई में दर्द की शिकायत आई थी। राहुल पहले टेस्ट में इंजर्ड होने के बाद दूसरा मुकाबला नहीं खेल सके थे।
भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट की सीरीज का तीसरा मुकाबला राजकोट में 15 फरवरी से खेला जाएगा।
कर्नाटक के देवदत्त पडिक्कल के पास भारतीय टेस्ट टीम में डेब्यू का मौका है। पडिक्कल इससे पहले भारत के लिए T-20i Cricket खेल चुके हैं। पडिक्कल कर्नाटक के टॉप प्लेयर्स में से एक हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 31 मैचों में इनके 2227 रन हैं, जिसमें 12 अर्धशतक और 6 शतक शामिल हैं। इस रणजी सीजन में अब तक देवदत्त पडिक्कल ने 92.66 की औसत से 556 रन बनाए हैं।
केएल राहुल के साथ ही रवींद्र जडेजा भी बेंगलुरु में NCA की निगरानी में हैं, जहां वे रिकवरी कर रहे हैं। दोनों की फिटनेस रिपोर्ट अभी नहीं आई है। जडेजा हैदराबाद टेस्ट के चौथे दिन इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स के डायरेक्ट हिट से रन आउट हो गए थे। पवेलियन लौटने के दौरान उन्हें चलने में दिक्कतें हुई थीं। केएल राहुल को 50 टेस्ट मैचों का अनुभव है। उन्होंने भारत के लिए 50 टेस्ट में 2863 रन बनाए हैं।
ताज़ा हिंदी समाचार
दिल्ली डायनामाइट्स ने वॉलीबॉल चैंपियंस लीग का खिताब जीता, ₹2 करोड़ की इनामी राशि हासिल की
T20 में सबसे ज़्यादा नाबाद जीत वाले खिलाड़ी: तिलक वर्मा दूसरे नंबर पर हैं
पाकिस्तान क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ पिंक जर्सी क्यों पहन कर खेल रही है?
IND-W बनाम ZIM-W दूसरा वनडे लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और ऑनलाइन कहाँ देखें
पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड वनडे लाइव स्कोरकार्ड, PAK vs ENG मैच
PAK बनाम ENG चौथा वनडे लाइव स्ट्रीमिंग: वनडे ट्राई-सीरीज का चौथा मैच कहाँ देखें
टी20 चेज में तिलक वर्मा का अनोखा रिकॉर्ड
IND vs NZ दूसरा T20I: आज ईशान किशन क्यों नहीं खेल रहे हैं?
Watch: न्यूजीलैंड ODI सीरीज से पहले विराट कोहली के प्रैक्टिस वीडियो वायरल, दिखा किंग का आक्रामक अंदाज
भारत बनाम न्यूज़ीलैंड दूसरा T20I लाइव स्कोरकार्ड, IND vs NZ मैच

