Allah Ghazanfar AFG vs BAN 1st ODI अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच यूएई में तीन मैच की वनडे सीरीज खेली जा रही है। पहले वनडे मैच में अफगान की टीम ने बांग्लादेश को 92 रन से मात दी और सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। पहले बैटिंग करते हुए अफगानिस्तान की टीम ने बांग्लादेश को 236 रनों का टारगेट रखा था।
अफगानिस्तान के ऑफ स्पिनर अल्लाह गजनफर ने तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मैच में बांग्लादेश की बल्लेबाजी को तहस-नहस कर दिया। 18 साल के अल्लाह ने बांग्लादेश के खिलाफ इस मैच में 6.3 ओवर में 26 रन खर्च कर 6 विकेट चटकाए, जिससे अफगानिस्तान को बड़ी जीत मिली।
बांग्लादेश की टीम 2 विकेट के नुकसान पर 120 रन के स्कोर पर थी, तब अफगानी गेंदबाजों ने ऐसा कहर ढाया कि अगले 23 रनों के अंदर पूरी बांग्लादेश की टीम ढेर हो गई। बांग्लादेश के बैटिंग ऑर्डर को ध्वस्त करने वाले अल्लाह गजनफर की खूब चर्चा हो रही है। आइए आपको बताते हैं कौन हैं अल्लाह गजनफर?
दरअसल, अल्लाह गजनफर का जन्म 20 मार्च, 2006 को अफगानिस्तान के ज़ुरमत जिले में हुआ था। 6 फीट 2 इंच के लंबे कद के अल्लाह ने शुरुआत में तेज गेंदबाजी की ओर रुख किया था। हालांकि, उनके करियर की दिशा में एक बड़ा बदलाव तब आया जब अफगानिस्तान के पूर्व कप्तान दौलत अहमदजई ने उन्हें स्पिन गेंदबाजी से परिचित कराया। गजनफर ने 18 साल की उम्र में ऑफ-स्पिनर के रूप में अपनी कला को निखारना शुरू कर दिया।
2020 कोविड-19 महामारी के दौरान अल्लाह ने क्रिकेट खेलना शुरू किया था। आईपीएल 2023 की नीलामी के दौरान गजनफर को शामिल किया गया था। उस साल की नीलामी में शामिल होने वाले वह सबसे कम उम्र के खिलाड़ी थे और नीलामी के लिए उनका बेस प्राइस 20 लाख रुपये था। हालांकि, उस दौरान उन्हें कोई खरीदार नहीं मिला। 2024 में अल्लाह गजनफर की किस्मत तब चमकी जब केकेआर ने उन्हें मुजीब उर रहमान का रिप्लेसमेंट के रूप में अपने स्क्वॉड में शामिल किया।
अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश के बीच खेले गए पहले वनडे मैच में टॉस जीतकर अफगानिस्तान की टीम ने बैटिंग का फैसला किया। 71 रन के स्कोर पर अफगानिस्तान की आधी टीम पवेलियन लौट गई थी। कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने मोहम्मद नबी के साथ मिलकर टीम को संभाला और 200 के करीब पहुंचाया। शाहिदी ने 52 तो नबी ने 84 रनों की शानदारी पारी खेली।
अफगानिस्तान की टीम 49.4 ओवर में 235 रनों पर सिमट गई। इसका पीछा करते हुए बांग्लादेश की टीम 8 विकेट के नुकसान पर 143 रन पर ऑलआउट हो गई। अफगानिस्तान की टीम ने अल्लाह गजनफर के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर 92 रन से पहला वनडे मैच जीत लिया।
ताज़ा हिंदी समाचार
IND vs NZ दूसरा वनडे हाइलाइट्स: भारत ने DLS नियम के तहत न्यूज़ीलैंड को हराया
भारत बनाम न्यूज़ीलैंड दूसरा वनडे लाइव स्कोरकार्ड, न्यूजीलैंड 134 रन पार ऑल आउट
तन्वी पात्री के पिता ने बताईं यूथ ओलंपिक्स की मुश्किलें
मोहम्मद शमी ने किया संन्यास का ऐलान, इस फॉर्मेट में टीम इंडिया को कहा अलविदा
NZ बनाम IND दूसरा वनडे लाइव स्ट्रीमिंग: भारत बनाम न्यूज़ीलैंड मैच लाइव कैसे देखें?
NZ बनाम IND दूसरा वनडे पिच रिपोर्ट: स्काई स्टेडियम, वेलिंगटन - पिच की स्थिति और मौसम का अपडेट
विराट कोहली के 100 शतकों के लक्ष्य पर अभिषेक नायर की राय
सारा तेंदुलकर के ऑफिस में दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें: सचिन और परिवार भी जश्न में शामिल हुए
हसन महमूद ने बांग्लादेशी तेज़ गेंदबाज़ के तौर पर सबसे ज़्यादा बार 5 विकेट लेने का रिकॉर्ड तोड़ा
भारत ने पाकिस्तान को 3-2 से हराया, सुहैल अहमद भट्ट ने दिलाई SAFF चैंपियनशिप में जीत

