Header Banner

Kolkata Knight Riders ने IPL पहली बार प्‍वाइंट्स टेबल में नंबर-1 स्‍थान

Ravi pic By - गुरुवार, मई 16, 2024
Last Updated on मई 16, 2024 01:33 अपराह्न
Kolkata Knight Riders ने IPL पहली बार प्‍वाइंट्स टेबल में नंबर-1 स्‍थान

कोलकाता नाइटराइडर्स ने आईपीएल 2024 की प्‍वाइंट्स टेबल में नंबर-1 स्‍थान पक्‍का कर लिया है। केकेआर ने लीग के इतिहास में पहली बार यह उपलब्धि हासिल की। श्रेयस अय्यर के नेतृत्‍व वाली केकेआर ने अब तक 13 मैच खेले, जिसमें 9 जीत दर्ज की, 3 में शिकस्‍त झेली जबकि एक मैच बेनतीजा रहा। इस तरह उसके कुल अंक 19 हुए।

kolkata knight riders

केकेआर का नंबर-1 स्‍थान राजस्‍थान रॉयल्‍स के कारण पक्‍का हुआ। संजू सैमसन के नेतृत्‍व वाली राजस्‍थान रॉयल्‍स को बुधवार को आईपीएल 2024 के 65वें मैच में पंजाब किंग्‍स के हाथों 7 गेंदें शेष रहते 5 विकेट की पटखनी सहनी पड़ी। रॉयल्‍स के पराजित होने का जबरदस्‍त फायदा केकेआर को मिला, जिसने टॉप स्‍थान हासिल कर लिया।

राजस्‍थान रॉयल्‍स ही एकमात्र दावेदार था, जो केकेआर को शीर्ष स्‍थान से खिसका सकता था, लेकिन बुधवार को गुवाहाटी में उसने लगातार चौथी शिकस्‍त सही। इससे राजस्‍थान रॉयल्‍स को तगड़ा झटका लगा क्‍योंकि वो टॉप-2 फिनिश रेस से भी बाहर हो गया है। राजस्‍थान रॉयल्‍स अपना आखिरी लीग मैच 19 मई को खेलेगा, जिससे प्‍लेऑफ की टीमें पक्‍की हो जाएंगी।

दो टीमें हुई तय

पंजाब के लिए यह जीत सांत्‍वना भरी रही क्‍योंकि वो पहले ही प्‍लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई थी। राजस्‍थान रॉयल्‍स के लिए भी घबराने की बात नहीं है क्‍योंकि वो पहले ही प्‍लेऑफ में जगह पक्‍की कर चुका है, लेकिन संजू सैमसन के नेतृत्‍व वाली टीम की कोशिश अपना आखिरी लीग मैच जीतकर जीत की पटरी पर वापसी करने की होगी।

पता हो कि आईपीएल 2024 के 65 मैच हो चुके हैं और अब तक केवल दो टीमें ही प्‍लेऑफ में जगह पक्‍की कर पाई हैं। कोलकाता नाइटराइडर्स और राजस्‍थान रॉयल्‍स ने अंतिम-4 में अपनी जगह पक्‍की की। वैसे, रॉयल्‍स की लगातार चौथी हार से चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स और सनराइजर्स हैदराबाद को टॉप-2 फिनिश करने का सुनहरा मौका मिला है। मगर अभी कुछ भी हो सकता है। प्‍लेऑफ के दो स्‍थानों के लिए पांच टीमों के बीच कड़ी जंग चल रही है।

Also Read: IND vs PAK T20 World cup 2024 किस पिच पर होगा महामुकाबला?

ताज़ा हिंदी समाचार

IND vs WI 1st

IND vs WI 1st T20 लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और ऑनलाइन पर भारत बनाम वेस्ट इंडीज लाइव कैसे देखें

सूर्यकुमार यादव मुंबई की

सूर्यकुमार यादव मुंबई की रणजी ट्रॉफी टीम से बाहर: जानिए क्या है वजह

IND vs WI पहला

IND vs WI पहला T20I पिच रिपोर्ट: एकाना क्रिकेट स्टेडियम की पिच की स्थिति और मौसम का हाल

IND vs WI रांची

IND vs WI रांची टिकट: कालाबाजारी का आरोप, वायरल हुआ वीडियो

दिल्ली कैपिटल्स ने सौरव

दिल्ली कैपिटल्स ने सौरव गांगुली को बनाया हेड कोच, IPL 2027 से पहले बड़ा फैसला

इंडिया-A vs ऑस्ट्रेलिया-A पहला

इंडिया-A vs ऑस्ट्रेलिया-A पहला वनडे लाइव स्कोरकार्ड, IND-A vs AUS-A मैच

भारतीय खिलाड़ियों से माफी

भारतीय खिलाड़ियों से माफी पर अड़ा PCB, शर्त नहीं मानी तो WCL छोड़ गया पाकिस्तान

हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी

हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी कप्तानी, स्मृति मंधाना बनेंगी अगली कप्तान?

टेनिस कोर्ट पर डेनिल

टेनिस कोर्ट पर डेनिल मेदवेदेव ने गुस्से में एक गेंद एक फैन की आँख पर मारी।

हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी

हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी टीम इंडिया की कप्तानी, भावुक पोस्ट से मचा हड़कंप

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner