Header Banner

Kumar Sangakkara ने भी ठुकरा दिया भारतीय टीम के हेड कोच बनने का ऑफर

Ravi pic By - शनिवार, मई 25, 2024
Last Updated on मई 25, 2024 04:08 अपराह्न
Kumar Sangakkara ने भी ठुकरा दिया भारतीय टीम के हेड कोच बनने का ऑफर

श्रीलंका के पूर्व कप्‍तान और राजस्‍थान रॉयल्‍स के मौजूदा क्रिकेट निदेशक कुमार संगकारा ने भारतीय टीम के हेड कोच की रेस से खुद को बाहर कर लिया है। संगकारा भारतीय हेड कोच की रेस से बाहर होने वाले नए विदेशी क्रिकेटर बन गए हैं। कुमार संगकारा ने यह कहते हुए भारतीय हेड कोच पद को अपनाने से इनकार किया कि उनके पास समय नहीं हैं। बता दें कि बीसीसीआई इस समय भारतीय टीम के हेड कोच को ढूंढने में जुटा हुआ है। वेस्‍टइंडीज और अमेरिका की मेजबानी में होने वाले टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 के बाद राहुल द्रविड़ का बतौर भारतीय हेड कोच कार्यकाल समाप्‍त हो रहा है।

707919

ऑस्‍ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग व जस्टिन लैंगर, न्‍यूजीलैंड के स्‍टीफन फ्लेमिंग और जिंबाब्‍वे के पूर्व क्रिकेटर एंडी फ्लावर पहले ही इस भूमिका को अपनाने से किनारा कर चुके हैं। कुमार संगकारा ने राजस्‍थान रॉयल्‍स के दूसरे क्‍वालीफायर गंवाने के बाद प्रेस कांफ्रेंस में भारतीय हेड कोच के बारे में अपनी राय व्‍यक्‍त की।

Kumar Sangakkara statement

मुझसे अब तक संपर्क नहीं किया गया और मेरे पास भारतीय हेड कोच बनने का समय नहीं है। मैं पूर्णकालिक रूप से भारतीय कोचिंग सेवा के लिए समर्पित नहीं हो सकता। मैं राजस्‍थान रॉयल्‍स में अपने कार्यकाल से खुश हूं और देखते हैं कि आगे क्‍या होता है।

कुमार संगकारा का राजस्‍थान रॉयल्‍स के साथ कार्यकाल अब तक अच्‍छा रहा है। 46 साल के संगकारा के कार्यकाल में राजस्‍थान रॉयल्‍स ने तीन साल में दो बार प्‍लेऑफ के लिए क्‍वालीफाई किया।

Also Read: Top 5 West Indies players to watch out in T20 World Cup 2024

ताज़ा हिंदी समाचार

Jemimah Rodrigues Injury Update: जेमिमा रोड्रिग्ज

Jemimah Rodrigues Injury Update: जेमिमा रोड्रिग्ज हुईं फिट, तीन महीने बाद मैदान पर वापसी के लिए तैयार

इंटर-ज़ोनल वॉलीबॉल फ़ाइनल की झलकियाँ: WZ-1

इंटर-ज़ोनल वॉलीबॉल फ़ाइनल की झलकियाँ: WZ-1 ने कॉर्पोरेट ऑफ़िस को हराया

भारतीय पुरुषों ने श्रीलंका पर दबदबा

भारतीय पुरुषों ने श्रीलंका पर दबदबा बनाते हुए ग्रुप चरण को बिना कोई मैच हारे पूरा किया; सेमीफाइनल में बांग्लादेश से भिड़ेंगे

IND vs NZ 4th T20I हाइलाइट्स:

IND vs NZ 4th T20I हाइलाइट्स: ग्लेन फिलिप्स के शतक की बदौलत ऑकलैंड में कीवी की जीत

नॉर्थईस्ट यूनाइटेड FC बनाम बेंगलुरु FC

नॉर्थईस्ट यूनाइटेड FC बनाम बेंगलुरु FC लाइव स्ट्रीमिंग: ISL 2026-27 का मैच लाइव कहाँ देखें?

6, 6, 6, 6, 6, विकेट!

6, 6, 6, 6, 6, विकेट! नितीश रेड्डी ने ग्लेन फिलिप्स से लिया बदला

IND vs PAK हांगकांग सिक्सस हाइलाइट्स:

IND vs PAK हांगकांग सिक्सस हाइलाइट्स: पाकिस्तान ने भारत को 4 विकेट से हराया

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड चौथा T20I लाइव

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड चौथा T20I लाइव स्कोरकार्ड, NZ vs IND मैच

NZ बनाम IND चौथा T20I लाइव

NZ बनाम IND चौथा T20I लाइव स्ट्रीमिंग: आज भारत बनाम न्यूज़ीलैंड का मैच कहाँ देखें?

न्यूजीलैंड में विराट कोहली का जबरदस्त

न्यूजीलैंड में विराट कोहली का जबरदस्त क्रेज, ऑकलैंड एयरपोर्ट पर उमड़ी फैंस की भीड़, वीडियो वायरल

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner