आईपीएल 2024 का 56वां मैच राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 20 रनों से जीत हासिल की। दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 221 रन बनाए। हालांकि, जवाब में राजस्थान रॉयल्स की टीम 8 विकेट पर 201 रन ही बना सकी।
संजू सैमसन ने इस मैच में 46 गेंदों में 86 रन बनाए। इसके बाद वह विवादित तरीके से कैच आउट हो गए, जिसकी चर्चा काफी हो रही है। इस बीच सैमसन ने इस पारी के दम पर एमएस धोनी का एक खास रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
अब संजू सैमसन आईपीएल इतिहास में सबसे तेज 200 छक्के लगाने वाले भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं। संजू सैमसन से पहले ये रिकॉर्ड महेंद्र सिंह धोनी के नाम था। संजू ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपनी 159वीं पारी में यह मुकाम हासिल किया, जबकि धोनी को 200 छक्के लगाने के लिए 165 पारियां लगीं।
Image Source: X
विराट कोहली, रोहित शर्मा और सुरेश रैना क्रमश: तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर हैं। इतना ही नहीं बल्कि ओवरऑल लिस्ट की बात करें तो वह क्रिस गिल, एबी डिविलियर्स, डेविड वॉर्नर, कायरन पोलार्ड और आंद्रे रसेल के बाद टूर्नामेंट में 200 छक्के लगाने वाले 10वें बल्लेबाज बन गए हैं।
Also Read: PBKS vs RCB Pitch Report: धर्मशाला स्टेडियम की पिच कैसी होगी? जाने पिच का हाल
ताज़ा हिंदी समाचार
T20 World Cup 2026: ENG vs ITA Dream11 Prediction in Hindi, 29th T20 Match
T20 World Cup 2026: USA vs NAM Dream11 Prediction in Hindi, 26th T20 Match
T20 World Cup 2026: IND vs PAK Dream11 Prediction in Hindi, 27th T20 Match
T20 World Cup 2026: ENG vs SCO Dream11 Prediction in Hindi, 23th T20 Match
T20 World Cup 2026: CAN vs UAE Dream11 Prediction in Hindi, 20th T20 Match
T20 World Cup 2026: IND vs NAM Dream11 Prediction in Hindi, 18th T20 Match
T20 World Cup 2026: NEP vs ITA Dream11 Prediction in Hindi, 17th T20 Match
T20 World Cup 2026: ENG vs WI Dream11 Prediction in Hindi, 15th T20 Match
T20 World Cup 2026: AUS vs IRE Dream11 Prediction in Hindi, 14th T20 Match
T20 World Cup 2026: PAK vs USA Dream11 Prediction in Hindi, 12th T20 Match