Header Banner

LKN vs KKR Pitch Report: एकाना क्रिकेट स्टेडियम लखनऊ की पिच कैसी होगी? जाने पिच का हाल

Kaif pic By - रविवार, मई 05, 2024
Last Updated on मई 05, 2024 03:29 अपराह्न
LKN vs KKR Pitch Report: एकाना क्रिकेट स्टेडियम लखनऊ की पिच कैसी होगी? जाने पिच का हाल

LSG vs KKR Today match Pitch Report In Hindi: आईपीएल 2024 टूर्नामेंट के 54वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच 5 मई को शाम 7:30 बजे लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में भिड़ंत होगी.

LKN vs KKR Pitch Report: एकाना क्रिकेट स्टेडियम लखनऊ की पिच कैसी होगी? जाने पिच का हाल

LSG और KKR दोनों टीमों ने अपने पिछले मैच में MI के खिलाफ जीत दर्ज की है। यह इस टूर्नामेंट में इन दोनों टीमों के बीच दूसरा मुकाबला है। पहले मैच में KKR टीम ने LKN टीम को 8 विकेट से हराया था। LKN टीम इस समय 6 मैच जीतकर तीसरे स्थान पर है, वही KKR टीम 7 मैच जीतकर अंकतालिका में दूसरे स्थान पर है।

मार्कस स्टोइनिस ने पिछले मैच में LKN टीम के लिए ऑलराउंड प्रदर्शन किया है तो दूसरी तरफ KKR टीम के लिए तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने भी 4 विकेट लिए हैं। LKN vs KKR के बीच होने वाले इस मैच में जहां एक तरफ LKN शीर्ष-4 में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी वही KKR टीम की निगाहें अंक तालिका में प्रथम स्थान के ऊपर रहेंगी।

LKN vs KKR, Aaj Ekana Lucknow ki Pitch Kesi rahegi

LKN vs KKR, Aaj Ekana Lucknow ki Pitch Kesi rahegi

Image Source: X

LKN vs KKR Pitch Report in Hindi: लखनऊ के मैदान पर इस सीजन को देखते हुए अधिक बड़ा स्कोर बनते हुए देखने को नहीं मिला है, 180 से 200 रनों के बीच भी मुकाबले में पूरा रोमांच देखा गया है। हालांकि इसके बावजूद यहां पर बल्लेबाज अधिक हावी जरूर दिखाई दिए हैं। इकाना स्टेडियम की पिच पर इस मुकाबले में 170 से 180 रनों के बीच का स्कोर देखने को मिल सकता है। ऐसे में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को ओस की भूमिका को ध्यान में रखते हुए 200 के करीब का स्कोर बनाने की कोशिश करनी होगी। इकाना स्टेडियम में अब तक स्पिनरों का दबदबा देखने को मिला है। इस स्टेडियम में अब तक आईपीएल 2024 में कुल 6 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें पहले 2 मुकाबलों में बाद में गेंदबाजी करने वाली टीम को जहां जीत हासिल हुई है तो वहीं पिछले 4 मैचों में टारगेट का पीछा करने वाली टीम मैच को अपने नाम करने में कामयाब रही है।

Also Read: Lucknow Super Giants vs Kolkata Knight Riders Dream11 Match Prediction

LKN Record in Ekana Stadium, Lucknow

  • LKN मैच खेला: 13
  • LKN जीता: 7
  • LKN हार गया: 5
  • LKN कोई परिणाम नहीं: 1
  • LKN ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जीता: 4
  • LKN ने पीछा करते हुए जीत हासिल की: 3
  • LKN उच्चतम कुल: 199
  • LKN न्यूनतम कुल: 108

KKR Record in Ekana Stadium, Lucknow

  • KKR मैच खेला: 0
  • KKR जीता: 0
  • KKR हार गया: 0
  • KKR कोई परिणाम नहीं: 0
  • KKR ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जीता: 0
  • KKR ने पीछा करते हुए जीत हासिल की: 0
  • KKR उच्चतम कुल: 0
  • KKR न्यूनतम कुल: 0

Also Read: LKN vs KKR Aaj ki Dream11 team, Fantasy Cricket Winning Tips

LKN vs KKR Head 2 Head records in Hindi

लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम साल 2022 में पहली बार आईपीएल में खेली थी, इस वजह से लखनऊ और केकेआर के बीच अब तक सिर्फ 4 मुकाबले ही खेले गए हैं। इसमें से लखनऊ की टीम ने जहां 3 में जीत दर्ज की है तो केकेआर को सिर्फ एक मुकाबले में जीत हासिल हो सकी है। ऐसे में लखनऊ की टीम का पलड़ा साफतौर पर भारी दिखाई दे रहा है। लखनऊ की टीम का केकेआर के खिलाफ आईपीएल में सबसे बड़ा स्कोर 210 रनों का है तो वहीं केकेआर की टीम 208 रनों का स्कोर है।

  • खेले गए मैच: 4
  • एलएसजी जीता: 3
  • केकेआर जीता: 1
  • अंतिम परिणाम: केकेआर 8 विकेट से जीता (कोलकाता; 14 अप्रैल, 2024)

LKN vs KKR Today Playing 11 In Hindi

लखनऊ सुपर जाइंट्स (LKN) संभावित प्लेइंग 11: 1. लोकेश राहुल (विकेटकीपर)(कप्तान), 2. अर्शिन कुलकर्णी, 3. मार्कस स्टोइनिस, 4. दीपक हुडा, 5. निकोलस पूरन (विकेटकीपर), 6. एश्टन टर्नर, 7. आयुष बदोनी, 8. क्रुणाल पंड्या, 9. रवि बिश्नोई, 10. नवीन-उल-हक, 11. मोहसिन खान/मयंक यादव

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) संभावित प्लेइंग 11: 1. फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), 2. सुनील नरेन, 3. अंगकृष रघुवंशी, 4. श्रेयस अय्यर (सी), 5. वेंकटेश अय्यर, 6. रिंकू सिंह, 7. मनीष पांडे, 8. आंद्रे रसेल, 9. रमनदीप सिंह, 10. मिशेल स्टार्क, 11. वरुण चक्रवर्ती

Also Read: PBKS vs CSK Pitch Report: धर्मशाला स्टेडियम की पिच कैसी होगी? जाने पिच का हाल

ताज़ा हिंदी समाचार

Womens Emerging Nations Trophy 2026 Schedule:

Womens Emerging Nations Trophy 2026 Schedule: यूएई में खेला जाएगा टूर्नामेंट, देखें पूरा शेड्यूल

Lockie Ferguson Ruled Out: लोकी फर्ग्यूसन

Lockie Ferguson Ruled Out: लोकी फर्ग्यूसन भारत के खिलाफ T20I सीरीज से बाहर

वकार यूनिस रैपिड फायर राउंड: पाकिस्तान

वकार यूनिस रैपिड फायर राउंड: पाकिस्तान के बजाय 8 भारतीय खिलाड़ियों को चुना

IPL 2027: मुंबई इंडियंस ने लसिथ

IPL 2027: मुंबई इंडियंस ने लसिथ मलिंगा और 2 अन्य कोचों को बर्खास्त किया

17 ओवर में ही वनडे मैच

17 ओवर में ही वनडे मैच जीती टीम इंडिया, वनडे सीरीज में भी क्लीन स्वीप

Ben White Retires: आयरलैंड के स्पिनर

Ben White Retires: आयरलैंड के स्पिनर बेन वाइट ने 28 साल की उम्र में लिया संन्यास

पाकिस्तान वनडे ट्राई-सीरीज 2026: SL बनाम

पाकिस्तान वनडे ट्राई-सीरीज 2026: SL बनाम ENG मैच 6 - पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI और भविष्यवाणी

FC गोवा बनाम दिल्ली FC लाइव

FC गोवा बनाम दिल्ली FC लाइव स्ट्रीमिंग: ISL 2026-27 को TV और ऑनलाइन कहाँ देखें

अभिषेक शर्मा नंबर 1 बल्लेबाज बने;

अभिषेक शर्मा नंबर 1 बल्लेबाज बने; तूफानी शतक का मिला इनाम

भारत-न्यूजीलैंड चौथा टी20 हाउसफुल: ईडन पार्क

भारत-न्यूजीलैंड चौथा टी20 हाउसफुल: ईडन पार्क में जुटेंगे 40 हजार दर्शक

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner