राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने शनिवार को लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद जोरदार जश्न मनाया। अपने शांत व्यवहार के लिए पहचाने जाने वाले सैमसन ने इकाना स्टेडियम पर छक्का जड़कर राजस्थान की जीत पर मुहर लगाई और जीत का जोरदार जश्न मनाया।
संजू सैमसन ने आईपीएल 2024 के 44वें मैच में केवल 33 गेंदों में सात चौके और चार छक्के की मदद से नाबाद 71 रन बनाए। राजस्थान रॉयल्स ने कप्तान की पारी के दम पर लखनऊ सुपरजायंट्स को एक ओवर शेष रहते सात विकेट से पराजित किया। इसके बाद संजू सैमसन ने आक्रामक अंदाज में जीत का जश्न मनाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैला।
लखनऊ में जीत के मायने यह रहे कि राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल में इकाना स्टेडियम पर सर्वश्रेष्ठ रन चेज किया। सैमसन को उनकी उम्दा पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस पारी के दम पर सैमसन ऑरेंज कैप की दौड़ में केएल राहुल से आगे निकल गए हैं। वह अब विराट कोहली से पीछे हैं। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान ने 9 मैचों में 77 की औसत से 385 रन बनाए।
Also Read: GT vs RCB Pitch Report: नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच कैसी होगी? जाने पिच का हाल
लखनऊ सुपरजायंट्स ने शनिवार को पहले बल्लेबाजी करके निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 196 रन बनाए। जवाब में राजस्थान रॉयल्स ने 19 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया। यह राजस्थान रॉयल्स की 9 मैचों में 8वीं जीत रही और वो प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के करीब पहुंच गई है। उल्लेखनीय है कि राजस्थान रॉयल्स एकमात्र टीम है, जिसने मौजूदा सीजन में सिर्फ एक मैच गंवाया है।
राजस्थान रॉयल्स का अगला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद से 2 मई को होगा। रॉयल्स के रणबांकुरे इस मुकाबले को जीतकर प्लेऑफ में क्वालीफाई करने का ठप्पा अपने ऊपर लगाना चाहेंगे। मौजूदा सीजन में राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ में क्वालीफाई करने वाली पहली टीम भी बन जाएगी।
संजू सैमसन ने मौजूदा सीजन में शानदार प्रदर्शन करके आगामी टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में अपने चयन की दावेदारी पेश की है। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 9 मैचों में 77 की औसत से 385 रन बनाए। सोशल मीडिया पर सैमसन का सेलिब्रेशन देखने के बाद यूजर्स कमेंट कर रहे हैं कि उम्मीद करते हैं कि सैमसन की यह चीख सेलेक्टर्स के कानों में गूंजेगी और उन्हें वर्ल्ड कप टिकट जरूर मिलेगा।
Also Read: GT vs RCB Aaj ki Dream11 team, Fantasy Cricket Winning Tips
ताज़ा हिंदी समाचार
T20 World Cup 2026: IND vs NED Dream11 Prediction in Hindi, 36th T20 Match
T20 World Cup 2026: SA vs UAE Dream11 Prediction in Hindi, 34th T20 Match
T20 World Cup 2026: ENG vs ITA Dream11 Prediction in Hindi, 29th T20 Match
T20 World Cup 2026: USA vs NAM Dream11 Prediction in Hindi, 26th T20 Match
T20 World Cup 2026: IND vs PAK Dream11 Prediction in Hindi, 27th T20 Match
T20 World Cup 2026: ENG vs SCO Dream11 Prediction in Hindi, 23th T20 Match
T20 World Cup 2026: CAN vs UAE Dream11 Prediction in Hindi, 20th T20 Match
T20 World Cup 2026: IND vs NAM Dream11 Prediction in Hindi, 18th T20 Match
T20 World Cup 2026: NEP vs ITA Dream11 Prediction in Hindi, 17th T20 Match
T20 World Cup 2026: ENG vs WI Dream11 Prediction in Hindi, 15th T20 Match