Header Banner

LSG vs RR: संजू सैमसन का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

Ravi pic By - रविवार, अप्रैल 28, 2024
Last Updated on अप्रैल 28, 2024 01:31 अपराह्न
LSG vs RR: संजू सैमसन का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

राजस्‍थान रॉयल्‍स के कप्‍तान संजू सैमसन ने शनिवार को लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद जोरदार जश्‍न मनाया। अपने शांत व्‍यवहार के लिए पहचाने जाने वाले सैमसन ने इकाना स्‍टेडियम पर छक्‍का जड़कर राजस्‍थान की जीत पर मुहर लगाई और जीत का जोरदार जश्‍न मनाया।

संजू सैमसन ने आईपीएल 2024 के 44वें मैच में केवल 33 गेंदों में सात चौके और चार छक्‍के की मदद से नाबाद 71 रन बनाए। राजस्‍थान रॉयल्‍स ने कप्‍तान की पारी के दम पर लखनऊ सुपरजायंट्स को एक ओवर शेष रहते सात विकेट से पराजित किया। इसके बाद संजू सैमसन ने आक्रामक अंदाज में जीत का जश्‍न मनाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैला।

लखनऊ में जीत के मायने यह रहे कि राजस्‍थान रॉयल्‍स ने आईपीएल में इकाना स्‍टेडियम पर सर्वश्रेष्‍ठ रन चेज किया। सैमसन को उनकी उम्‍दा पारी के लिए प्‍लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस पारी के दम पर सैमसन ऑरेंज कैप की दौड़ में केएल राहुल से आगे निकल गए हैं। वह अब विराट कोहली से पीछे हैं। राजस्‍थान रॉयल्‍स के कप्‍तान ने 9 मैचों में 77 की औसत से 385 रन बनाए।

Also Read: GT vs RCB Pitch Report: नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच कैसी होगी? जाने पिच का हाल

प्‍लेऑफ के करीब पहुंचे रॉयल्‍स

लखनऊ सुपरजायंट्स ने शनिवार को पहले बल्‍लेबाजी करके निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 196 रन बनाए। जवाब में राजस्‍थान रॉयल्‍स ने 19 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्‍य हासिल किया। यह राजस्‍थान रॉयल्‍स की 9 मैचों में 8वीं जीत रही और वो प्‍लेऑफ में क्‍वालीफाई करने के करीब पहुंच गई है। उल्‍लेखनीय है कि राजस्‍थान रॉयल्‍स एकमात्र टीम है, जिसने मौजूदा सीजन में सिर्फ एक मैच गंवाया है।

6607

राजस्‍थान रॉयल्‍स का अगला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद से 2 मई को होगा। रॉयल्‍स के रणबांकुरे इस मुकाबले को जीतकर प्‍लेऑफ में क्‍वालीफाई करने का ठप्‍पा अपने ऊपर लगाना चाहेंगे। मौजूदा सीजन में राजस्‍थान रॉयल्‍स प्‍लेऑफ में क्‍वालीफाई करने वाली पहली टीम भी बन जाएगी।

क्या टी20 वर्ल्ड कप में संजू सैमसन को मिलेगा मौका?

संजू सैमसन ने मौजूदा सीजन में शानदार प्रदर्शन करके आगामी टी20 वर्ल्‍ड कप के लिए भारतीय टीम में अपने चयन की दावेदारी पेश की है। दाएं हाथ के बल्‍लेबाज ने 9 मैचों में 77 की औसत से 385 रन बनाए। सोशल मीडिया पर सैमसन का सेलिब्रेशन देखने के बाद यूजर्स कमेंट कर रहे हैं कि उम्‍मीद करते हैं कि सैमसन की यह चीख सेलेक्‍टर्स के कानों में गूंजेगी और उन्‍हें वर्ल्‍ड कप टिकट जरूर मिलेगा।

Also Read: GT vs RCB Aaj ki Dream11 team, Fantasy Cricket Winning Tips

ताज़ा हिंदी समाचार

IND vs NZ दूसरा टी20 लाइव

IND vs NZ दूसरा टी20 लाइव स्ट्रीमिंग: कब और कहां देखें भारत-न्यूजीलैंड का मैच?

एशियन पैरा गेम्स में भारत का

एशियन पैरा गेम्स में भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, 114 मेडल जीतकर बनाया रिकॉर्ड

Mohammad Shams Alam कौन है? उन

Mohammad Shams Alam कौन है? उन पर एशियन पैरा गेम्स में एक महिला के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप है

LA 2028 ओलंपिक क्वालिफायर के संबंध

LA 2028 ओलंपिक क्वालिफायर के संबंध में प्रमुख अपडेट सामने आया

सुमित अंतिल फिर बने जैवलिन चैंपियन,

सुमित अंतिल फिर बने जैवलिन चैंपियन, गोल्ड समेत भारतीय खिलाड़ियों ने जीते तीनों मेडल

प्रतिका ने ठोका जोरदार शतक, चरणी

प्रतिका ने ठोका जोरदार शतक, चरणी ने चटकाए 4 विकेट, भारत की जोरदार जीत

टीम इंडिया स्क्वॉड अपडेट: दूसरे T20

टीम इंडिया स्क्वॉड अपडेट: दूसरे T20 मैच से पहले कुमार कुशाग्र को शामिल किया गया

Sanju Samson Statement: मैं किसी को

Sanju Samson Statement: मैं किसी को गलत साबित करने के लिए नहीं खेलता - संजू सैमसन का बड़ा बयान

भारतीय क्रिकेटर सब्भिनेनी मेघना ने सभी

भारतीय क्रिकेटर सब्भिनेनी मेघना ने सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की है।

परविंदर अवाना को BCCI की जूनियर

परविंदर अवाना को BCCI की जूनियर चयन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner