Image Source: X
Matt Renshaw Scores 2nd Test Century: साउथ अफ्रीका के खिलाफ डरबन के किंग्समीड मैदान पर खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मैट रेनशॉ (Matt Renshaw) ने बेहद शानदार और जिम्मेदारी भरी पारी खेली है। अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर उन्होंने टेस्ट करियर का दूसरा शतक जड़ दिया है।
मैट रेनशॉ के लिए यह शतक बहुत ही खास और भावनात्मक रूप से राहत देने वाला है। लगभग 9 साल के लंबे इंतजार के बाद टेस्ट क्रिकेट में उनके बल्ले से यह पहली सेंचुरी निकली है। इससे पहले उन्होंने अपना पहला टेस्ट शतक जनवरी 2017 में पाकिस्तान के खिलाफ सिडनी में बनाया था, जहां उन्होंने 184 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी। इसके बाद वह लगभग 9 साल तक (बीच में लंबा अंतराल और 18 पारियों तक) शतक नहीं लगा पाए थे, लेकिन इस मुकाबले में शानदार वापसी करते हुए उन्होंने शतकों का सूखा आखिरकार खत्म कर दिया। गौरलतब है कि इससे पहले बांग्लादेश सीरीज के दौरान रेनशॉ को 3 साल बाद टेस्ट टीम में दोबारा मौका मिला था।
यह भी पढ़ें: भुवनेश्वर कुमार की T20I में वापसी: क्या वह 2027 ODI वर्ल्ड कप खेलेंगे?
Image Source: X
रेनशॉ की यह पारी कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है:
मैट रेनशॉ ने साल 2016 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ ही अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने अब तक कुल 16 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनकी 26 पारियों में उनके नाम 750 से अधिक रन दर्ज हैं, जिसमें 2 शतक और 3 अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा, फर्स्ट क्लास क्रिकेट में भी उनका प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है, जहां उन्होंने 8200 से ज्यादा रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 27 शतक और 24 अर्धशतक निकले हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 200 रन रहा है।
यह भी पढ़ें: एक कैलेंडर वर्ष में T20I में सबसे ज़्यादा छक्के: ईशान किशन ने रचा इतिहास
ताज़ा हिंदी समाचार
Bangladesh ODI Squad: ट्राई-सीरीज के लिए बांग्लादेश टीम घोषित, मिस्ट्री स्पिनर एलिस अल इस्लाम शामिल
एक कैलेंडर वर्ष में T20I में सबसे ज़्यादा छक्के: ईशान किशन ने रचा इतिहास
जिम्बाब्वे महिला टीम का ऐलान, 16 अक्टूबर से भारत दौरा शुरू
CJP प्रोटेस्ट पर दानिश कनेरिया का रिएक्शन, दिल्ली पुलिस की तैयारी पर कसा तंज
भारत vs न्यूजीलैंड 2026: कीवी टीम को तीसरा झटका, विलियम ओरूर्के बाहर
भारत-वेस्टइंडीज मैच में बने 501 रन, T20I इतिहास में रचा नया रिकॉर्ड
IPL 2027: CSK को बड़ा झटका, माइकल हसी ने 8 साल बाद छोड़ी टीम
हॉकी: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 से हटा पाकिस्तान, बांग्लादेश को मिला मौका
IND vs WI: वेस्टइंडीज ने भारत के 249 रनों के विशाल लक्ष्य को पछाड़ा, शाई होप के शतक से हासिल की ऐतिहासिक जीत
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका WCL 2026: मैच की तारीख, समय और लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी

