Header Banner

MI vs PBKS Qualifier 2 : Suryakumar Yadav Injury

Ravi pic By - रविवार, जून 01, 2025
Last Updated on जून 04, 2025 02:46 अपराह्न
MI vs PBKS Qualifier 2 : Suryakumar Yadav Injury

Suryakumar Yadav Injury पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस ने रोमांचक एलिमिनेटर मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 20 रन से हरा दिया। आज उनका मुकाबला क्वालिफायर-2 MI vs PBKS Qualifier 2 में पंजाब किंग्स से होने वाला है। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसकी विजेता टीम 3 जून को फाइनल में आरसीबी से भिड़ेगी। इसलिए मुंबई और पंजाब दोनों ही टीमें जीत के लिए पूरा जोर लगाने वाली हैं, लेकिन इस बीच सूर्यकुमार यादव के चोटिल होने की खबर एमआई मैनेजमेंट की चिंता बढ़ा रही है। अब मुंबई के कोच महेला जयवर्धने ने इन चोटिल खबरों पर बड़ा बयान दिया है।

Suryakumar Yadav Injury Update: एलिमिनेटर मैच में एक पल ऐसा आया जब लगा कि सूर्यकुमार यादव चोटिल हो गए हैं। मैच खत्म होने के बाद महेला जयवर्धने ने पोस्ट मैच कॉन्फ्रेंस में कहा कि सूर्यकुमार अगर एक पैर पर भी खड़े होने पड़ें तो भी खेलेंगे।

महेला जयवर्धने ने सूर्यकुमार यादव की चोट पर अपडेट देते हुए कहा, जहां तक ​​मुझे पता है, उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं लगी है। फिजियो ने मेरे सामने कोई चिंता जाहिर नहीं की है। सूर्य स्वस्थ हैं, अगर उन्हें एक पैर पर खड़े होकर भी खेलना पड़ा तो वे पंजाब के खिलाफ खेलेंगे।" जयवर्धने ने यह भी कहा कि उनकी टीम के लिए आने वाली चुनौतियां कठिन होंगी, लेकिन सभी खिलाड़ी स्वस्थ हैं। मुंबई के कोच को भरोसा है कि अगर एक पैर पर खड़े होकर खेलने की स्थिति आती है तो मुंबई के खिलाड़ी इसके लिए तैयार रहेंगे।

Suryakumar Yadav IPL 2025 performance

सूर्यकुमार यादव शानदार फॉर्म में हैं और ऑरेंज कैप की रेस में दूसरे स्थान पर हैं। सूर्य ने अब तक 15 मैचों में 673 रन बनाए हैं और वे आईपीएल 2025 में मुंबई के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी हैं। कमाल की बात यह भी है कि सूर्य पूरे सीजन में 25 रन से कम पर आउट नहीं हुए हैं। यही वजह है कि आईपीएल 2025 में उनका औसत 67.30 है।

Also Read: PSG won the UEFA Champions League title for the first time

ताज़ा हिंदी समाचार

Bangladesh ODI Squad: ट्राई-सीरीज

Bangladesh ODI Squad: ट्राई-सीरीज के लिए बांग्लादेश टीम घोषित, मिस्ट्री स्पिनर एलिस अल इस्लाम शामिल

मैट रेनशॉ ने अपना

मैट रेनशॉ ने अपना दूसरा टेस्ट शतक लगाया: टेस्ट में 9 साल का इंतज़ार खत्म किया।

एक कैलेंडर वर्ष में

एक कैलेंडर वर्ष में T20I में सबसे ज़्यादा छक्के: ईशान किशन ने रचा इतिहास

जिम्बाब्वे महिला टीम का

जिम्बाब्वे महिला टीम का ऐलान, 16 अक्टूबर से भारत दौरा शुरू

CJP प्रोटेस्ट पर दानिश

CJP प्रोटेस्ट पर दानिश कनेरिया का रिएक्शन, दिल्ली पुलिस की तैयारी पर कसा तंज

भारत vs न्यूजीलैंड 2026:

भारत vs न्यूजीलैंड 2026: कीवी टीम को तीसरा झटका, विलियम ओरूर्के बाहर

भारत-वेस्टइंडीज मैच में बने

भारत-वेस्टइंडीज मैच में बने 501 रन, T20I इतिहास में रचा नया रिकॉर्ड

IPL 2027: CSK को

IPL 2027: CSK को बड़ा झटका, माइकल हसी ने 8 साल बाद छोड़ी टीम

हॉकी: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी

हॉकी: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 से हटा पाकिस्तान, बांग्लादेश को मिला मौका

IND vs WI: वेस्टइंडीज

IND vs WI: वेस्टइंडीज ने भारत के 249 रनों के विशाल लक्ष्य को पछाड़ा, शाई होप के शतक से हासिल की ऐतिहासिक जीत

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner