Image Source: Twitter
WPL 2023, विमेंस प्रीमियर लीग के पहले सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी हो चुकी है। मुंबई की टीम ने अपने पर्स से पूरे 12 करोड़ रुपये खर्च किए हैं और 17 खिलाड़ियों को खरीदा है। आईपीएल में भारतीय पुरुष टीम के कप्तान रोहित मुंबई का हिस्सा हैं और अब महिलाओं की टी20 लीग में भी भारतीय कप्तान हरमनप्रीत मुंबई के साथ जुड़ गई हैं। हरमन को इस फ्रेंचाईजी ने 1.8 करोड़ की कीमत पर खरीदा। दुनिया की सबसे बेहतरीन महिला खिलाड़ियों में से एक हरमनप्रीत के लिए यह कीमत काफी कम है और मुंबई ने चतुराई के साथ उन्हें अपने साथ जोड़ा है।
हरमनप्रीत कौर के अलावा मुंबई की टीम में ऑलराउंडर पूजा वस्त्राकर और नेट स्कीवर बड़ा नाम हैं। विकेटकीपर यास्तिका भाटिया भी इस टीम के साथ हैं। हीली मैथ्यूज, अमेलिका केर और हीदर ग्राहम भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कमाल कर चुकी हैं। हालांकि, मुंबई के लिए भी विदेशी खिलाड़ियों का सही चयन करना चुनौती होगी।
WPL 2023 MI Women Full Squad List, पुरुषों की तरह महिला टीम में भी मुंबई इंडियंस ने ऑलराउंडर खिलाड़ियों पर जमकर दांव लगाया है और लीग के दौरान इसका फायदा भी मुंबई को मिलेगा। हालांकि, इस टीम में यास्तिका भाटिया एकमात्र विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। ऐसे में उनके चोटिल होने पर यह टीम मुश्किल में फंस सकती है।
मुंबई ने अपने पांच खिलाड़ियों पर एक करोड़ से ज्यादा की रकम खर्च की है। इस टीम ने सबसे ज्यादा पैसे नेट स्कीवर पर लुटाए और उन्हें 3.2 करोड़ में खरीदा। वह विमेंस प्रिमियर लीग की दूसरी सबसे महंगी खिलाड़ी हैं। इसके अलावा पूजा वस्त्राकर, अमेलिया कर और यास्तिका भाटिया पर भी मुंबई ने एक करोड़ से ज्यादा खर्च किए हैं।
Also Read: महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2023 में सबसे महंगी भारतीय खिलाड़ी
| खिलाड़ी | देश | कीमत |
|---|---|---|
| नताली स्कीवर | इंग्लैंड | 3.2 करोड़ रुपये |
| पूजा वस्त्राकर | भारत | 1.9 करोड़ रुपये |
| हरमनप्रीत कौर | भारत | 1.8 करोड़ रुपये |
| यास्तिका भाटिया | भारत | 1.5 करोड़ रुपये |
| अमेलिया कर | न्यूजीलैंड | 1 करोड़ रुपये |
| अमनजोत कौर | भारत | 50 लाख रुपये |
| हीली मैथ्यूज | वेस्टइंडीज | 40 लाख रुपये |
| चेल ट्रायन | दक्षिण अफ्रीका | 30 लाख रुपये |
| हीदर ग्राहम | ऑस्ट्रेलिया | 30 लाख रुपये |
| इसी वॉग्न | इंग्लैंड | 30 लाख रुपये |
| प्रियंका बाला | भारत | 20 लाख रुपये |
| धारा गुज्जर | भारत | 10 लाख रुपये |
| हुमाइरा काजी | भारत | 10 लाख रुपये |
| जिंतिमनी कलिता | भारत | 10 लाख रुपये |
| नीलम बिष्ट | भारत | 10 लाख रुपये |
| साइका इशाक | भारत | 10 लाख रुपये |
| सोनम यादव | भारत | 10 लाख रुपये |
Total Players: 17
Overseas: 6
Purse Left: Rs 0
ताज़ा हिंदी समाचार
T20 World Cup 2026: IND vs NED Dream11 Prediction in Hindi, 36th T20 Match
T20 World Cup 2026: SA vs UAE Dream11 Prediction in Hindi, 34th T20 Match
T20 World Cup 2026: ENG vs ITA Dream11 Prediction in Hindi, 29th T20 Match
T20 World Cup 2026: USA vs NAM Dream11 Prediction in Hindi, 26th T20 Match
T20 World Cup 2026: IND vs PAK Dream11 Prediction in Hindi, 27th T20 Match
T20 World Cup 2026: ENG vs SCO Dream11 Prediction in Hindi, 23th T20 Match
T20 World Cup 2026: CAN vs UAE Dream11 Prediction in Hindi, 20th T20 Match
T20 World Cup 2026: IND vs NAM Dream11 Prediction in Hindi, 18th T20 Match
T20 World Cup 2026: NEP vs ITA Dream11 Prediction in Hindi, 17th T20 Match