Header Banner

MI Women Squad WPL 2023 in Hindi: नीलामी में खरीदे गए खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट

Kaif pic By - मंगलवार, फरवरी 14, 2023
Last Updated on फरवरी 14, 2023 12:51 अपराह्न
MI Women Squad WPL 2023 in Hindi: नीलामी में खरीदे गए खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट

Image Source: Twitter

MI Women Squad WPL 2023 in Hindi, नीलामी में खरीदे गए खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट

WPL 2023, विमेंस प्रीमियर लीग के पहले सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी हो चुकी है। मुंबई की टीम ने अपने पर्स से पूरे 12 करोड़ रुपये खर्च किए हैं और 17 खिलाड़ियों को खरीदा है। आईपीएल में भारतीय पुरुष टीम के कप्तान रोहित मुंबई का हिस्सा हैं और अब महिलाओं की टी20 लीग में भी भारतीय कप्तान हरमनप्रीत मुंबई के साथ जुड़ गई हैं। हरमन को इस फ्रेंचाईजी ने 1.8 करोड़ की कीमत पर खरीदा। दुनिया की सबसे बेहतरीन महिला खिलाड़ियों में से एक हरमनप्रीत के लिए यह कीमत काफी कम है और मुंबई ने चतुराई के साथ उन्हें अपने साथ जोड़ा है।

हरमनप्रीत कौर के अलावा मुंबई की टीम में ऑलराउंडर पूजा वस्त्राकर और नेट स्कीवर बड़ा नाम हैं। विकेटकीपर यास्तिका भाटिया भी इस टीम के साथ हैं। हीली मैथ्यूज, अमेलिका केर और हीदर ग्राहम भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कमाल कर चुकी हैं। हालांकि, मुंबई के लिए भी विदेशी खिलाड़ियों का सही चयन करना चुनौती होगी।

WPL 2023 MI Women Full Squad List, पुरुषों की तरह महिला टीम में भी मुंबई इंडियंस ने ऑलराउंडर खिलाड़ियों पर जमकर दांव लगाया है और लीग के दौरान इसका फायदा भी मुंबई को मिलेगा। हालांकि, इस टीम में यास्तिका भाटिया एकमात्र विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। ऐसे में उनके चोटिल होने पर यह टीम मुश्किल में फंस सकती है।

मुंबई ने अपने पांच खिलाड़ियों पर एक करोड़ से ज्यादा की रकम खर्च की है। इस टीम ने सबसे ज्यादा पैसे नेट स्कीवर पर लुटाए और उन्हें 3.2 करोड़ में खरीदा। वह विमेंस प्रिमियर लीग की दूसरी सबसे महंगी खिलाड़ी हैं। इसके अलावा पूजा वस्त्राकर, अमेलिया कर और यास्तिका भाटिया पर भी मुंबई ने एक करोड़ से ज्यादा खर्च किए हैं।

Also Read: महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2023 में सबसे महंगी भारतीय खिलाड़ी

MI Women Squad WPL 2023 in Hindi

खिलाड़ी देश कीमत
नताली स्कीवर इंग्लैंड 3.2 करोड़ रुपये
पूजा वस्त्राकर भारत 1.9 करोड़ रुपये
हरमनप्रीत कौर भारत 1.8 करोड़ रुपये
यास्तिका भाटिया भारत 1.5 करोड़ रुपये
अमेलिया कर न्यूजीलैंड 1 करोड़ रुपये
अमनजोत कौर भारत 50 लाख रुपये
हीली मैथ्यूज वेस्टइंडीज 40 लाख रुपये
चेल ट्रायन दक्षिण अफ्रीका 30 लाख रुपये
हीदर ग्राहम ऑस्ट्रेलिया 30 लाख रुपये
इसी वॉग्न इंग्लैंड 30 लाख रुपये
प्रियंका बाला भारत 20 लाख रुपये
धारा गुज्जर भारत 10 लाख रुपये
हुमाइरा काजी भारत 10 लाख रुपये
जिंतिमनी कलिता भारत 10 लाख रुपये
नीलम बिष्ट भारत 10 लाख रुपये
साइका इशाक भारत 10 लाख रुपये
सोनम यादव भारत 10 लाख रुपये

Total Players: 17

Overseas: 6

Purse Left: Rs 0

Also Read: WPL में बिके और न बिके खिलाड़ियों की पूरी सूची

ताज़ा हिंदी समाचार

भारत बनाम जिम्बाब्वे पहला

भारत बनाम जिम्बाब्वे पहला T20I लाइव स्ट्रीमिंग: कब और कहां देखें मैच?

वैभव सूर्यवंशी का वीडियो

वैभव सूर्यवंशी का वीडियो वायरल: रील के चक्कर में ठुक जाओगे, पैपराजी को चेतावनी

IND vs WI 5th

IND vs WI 5th T20I: बेंगलुरु में कैसा है भारत का T20 रिकॉर्ड?

PM मोदी की तारीफ

PM मोदी की तारीफ सुनकर खिलखिला उठे वैभव सूर्यवंशी, वीडियो वायरल

SA vs AUS: कैमरन

SA vs AUS: कैमरन ग्रीन केबेरा टेस्ट से हो सकते हैं बाहर, जोश इंग्लिस की वापसी संभव

Punam Raut Retires: पूनम

Punam Raut Retires: पूनम राउत ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, जानें शानदार करियर के आंकड़े

IND vs WI: 5वें

IND vs WI: 5वें T20I से पहले बेंगलुरु के मैदान पर भारत का रिकॉर्ड

दुनिया के टॉप 10

दुनिया के टॉप 10 हैंडबॉल खेलने वाले देश: देखें पूरी सूची

वेस्टइंडीज कुछ ऐसा हासिल

वेस्टइंडीज कुछ ऐसा हासिल करना चाहता है जो कई सालों से नहीं हुआ है।

IND vs WI चौथा

IND vs WI चौथा T20I रिकॉर्ड्स लिस्ट: भारत के 2,000 छक्के, शाई होप का शतक और अहम आंकड़े

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner