Header Banner

Mitchell Marsh ruled out of Champions Trophy with back injury

Ravi pic By - शुक्रवार, जनवरी 31, 2025
Last Updated on जनवरी 31, 2025 01:55 अपराह्न
Mitchell Marsh ruled out of Champions Trophy with back injury

ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मिचेल मार्श पीठ की चोट के कारण चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से बाहर हो गए हैं। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। बोर्ड का सिलेक्शन पैनल जल्द ही उनके रिप्लेसमेंट की घोषणा करेगा। 33 साल के मार्श ने हाल ही में भारत के खिलाफ खत्म हुई टेस्ट सीरीज के दौरान पीठ में तकलीफ की शिकायत की थी। उस सीरीज में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा और आखिरी मैच जो सिडनी में खेला गया था उससे उन्हें ड्रॉप कर दिया गया था। उस मैच में ब्यू वेबस्टर को उनकी जगह मौका मिला था।

ICC ने सभी टीमों के ऐलान की आखिरी तारीख 12 जनवरी रखी थी। हालांकि स्क्वॉड में 12 फरवरी तक बदलाव किए जा सकते हैं, यह ICC की डेडलाइन है। इससे पहले ही ऑस्ट्रेलिया को मार्श के रिप्लेसमेंट की घोषणा करनी होगी।

चयनकर्ताओं ने लिया फैसला

मिचेल मार्श ने 7 जनवरी को एकमात्र बिग बैश लीग मैच खेला, लेकिन फिर सीजन के आखिरी तीन मैचों में आराम किया ताकि चैंपियंस ट्रॉफी के लिए शारीरिक व मानसिक रूप से तरोताजा रहे। मगर उनकी पीठ की समस्‍या गंभीर हुई और चयनकर्ताओं ने उन्‍हें टूर्नामेंट से बाहर माना।

पैट कमिंस को ही कप्तानी की जिम्मेदारी

टीम की कप्तानी पैट कमिंस को ही सौंपी गई है, हालांकि उनके टूर्नामेंट में खेलने को लेकर संशय है। कमिंस को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान टखने में चोट लग गई थी। कमिंस अपने दूसरे बच्चे के जन्म के लिए श्रीलंका दौरे पर भी नहीं गए हैं। उनकी अनुपस्थिति में दो टेस्ट मैचों की कप्तानी स्टीव स्मिथ कर रहे है।

ICC चैंपियंस ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम

पैट कमिंस (कप्तान), एलेक्स कैरी, नाथन एलिस, आरोन हार्डी, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, एडम जम्पा।

Also Read: IND vs ENG Dream11 Prediction in Hindi, 4th T20 Match, Playing 11

ताज़ा हिंदी समाचार

IND vs WI चौथा

IND vs WI चौथा T20I रिकॉर्ड्स लिस्ट: भारत के 2,000 छक्के, शाई होप का शतक और अहम आंकड़े

शे होप प्लेयर ऑफ

शे होप प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतकर क्यों हैं परेशान

FIFAe Finals 2026 स्थगित:

FIFAe Finals 2026 स्थगित: सऊदी अरब में हमलों के बाद बड़ा फैसला

जसप्रीत बुमराह फिटनेस अपडेट:

जसप्रीत बुमराह फिटनेस अपडेट: न्यूजीलैंड ODI सीरीज से होंगे बाहर?

न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI

न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज से बाहर जसप्रीत बुमराह

कप्तान बनने के बाद

कप्तान बनने के बाद स्मृति मंधाना का पहला बयान

दूसरे टेस्ट के लिए

दूसरे टेस्ट के लिए दक्षिण अफ्रीका की 17 सदस्यीय टीम घोषित, ट्रिस्टन स्टब्स बाहर

टी नटराजन को दिल्ली

टी नटराजन को दिल्ली कैपिटल्स ने छोड़ा, 5.75 करोड़ रुपये सैलरी कम हुई

IPL 2027 ट्रेड लिस्ट:

IPL 2027 ट्रेड लिस्ट: ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों के ट्रेड की चर्चा

वेस्टइंडीज ने गौतम गंभीर

वेस्टइंडीज ने गौतम गंभीर की जन्मदिन की पार्टी खराब कर दी, टीम इंडिया को हराया और सीरीज बराबर कर दी।

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner