मोहम्मद रिजवान को पाकिस्तान क्रिकेट टीम में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। रिजवान को टी-20 टीम का उपकप्तान नियुक्त कर दिया गया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 12 जनवरी से शुरू हो रही पांच मैचों की टी-20 सीरीज में रिजवान शाहीन शाह अफरीदी के डिप्टी की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। कीवी टीम के खिलाफ शाहीन अफरीदी पहली बार पाकिस्तान की टी-20 टीम की कप्तानी करेंगे।
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए पिछले कुछ समय में दमदार पारियां खेलने वाले मोहम्मद रिजवान को टी-20 टीम का उपकप्तान नियुक्त किया गया है। रिजवान न्यूजीलैंड के खिलाफ 12 जनवरी से शुरू हो रही पांच मैचों की टी-20 सीरीज में शाहीन शाह अफरीदी के डिप्टी की भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे। रिजवान टी-20 में एक शतक और 25 अर्धशतक जमा चुके हैं।
मोहम्मद रिजवान को क्रिकेट का सबसे छोटे फॉर्मेट खूब रास आता है। रिजवान ने पाकिस्तान की ओर से अब तक कुल 85 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इस दौरान विकेटकीपर बल्लेबाज ने 127.30 के स्ट्राइक रेट और 49 की दमदार औसत से 2797 रन बनाए हैं। रिजवान फटाफट क्रिकेट में एक सेंचुरी और 25 अर्धशतक भी लगा चुके हैं। रिजवान के पास मौजूद अनुभव को देखते हुए उनको उपकप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड (PAK vs NZ) के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज 12 जनवरी से होगा। सीरीज का पहला मुकाबला ऑकलैंड में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरे टी-20 में दोनों टीमों की भिड़ंत हेमिल्टन में 14 जनवरी को होगी। सीरीज का तीसरा टी-20 मुकाबला 17 जनवरी को खेला जाएगा। पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन ऑस्ट्रेलिया दौरे पर काफी निराशाजनक रहा। टीम को तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में कंगारू टीम के हाथों 3-0 से हार का मुंह देखना पड़ा।
Also Read: Why did KL Rahul not get a place in the team against Afghanistan?
ताज़ा हिंदी समाचार
SA vs AUS: कैमरन ग्रीन केबेरा टेस्ट से हो सकते हैं बाहर, जोश इंग्लिस की वापसी संभव
Punam Raut Retires: पूनम राउत ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, जानें शानदार करियर के आंकड़े
IND vs WI: 5वें T20I से पहले बेंगलुरु के मैदान पर भारत का रिकॉर्ड
दुनिया के टॉप 10 हैंडबॉल खेलने वाले देश: देखें पूरी सूची
वेस्टइंडीज कुछ ऐसा हासिल करना चाहता है जो कई सालों से नहीं हुआ है।
IND vs WI चौथा T20I रिकॉर्ड्स लिस्ट: भारत के 2,000 छक्के, शाई होप का शतक और अहम आंकड़े
शे होप प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतकर क्यों हैं परेशान
FIFAe Finals 2026 स्थगित: सऊदी अरब में हमलों के बाद बड़ा फैसला
जसप्रीत बुमराह फिटनेस अपडेट: न्यूजीलैंड ODI सीरीज से होंगे बाहर?
न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज से बाहर जसप्रीत बुमराह

