Header Banner

Mohammed Shami gives an update on his injury

Ravi pic By - सोमवार, अक्टूबर 21, 2024
Last Updated on अक्टूबर 21, 2024 05:56 अपराह्न
Mohammed Shami gives an update on his injury

भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच इन दिनों 3 टेस्‍ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। इसके बाद भारतीय टीम बॉर्डर गावस्‍कर ट्रॉफी के लिए ऑस्‍ट्रेलिया जाएगी। इस दौरे पर भारत और ऑस्‍ट्रेलिया टीम के बीच 5 टेस्‍ट मैच खेले जाएंगे।

वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप के लिहाज से यह सीरीज भारत के लिए काफी अहम होगी। ऐसे में इस अहम सीरीज से पहले भारतीय टीम के लिए अच्‍छी खबर भी सामने आई है। दरअसल रिहैब से गुजर रहे भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्‍मद शमी ने अपनी इंजरी पर बड़ा अपडेट दिया है।

शमी ने शुरू की गेंदबाजी

मोहम्मद शमी ने अपनी फिटनेस को लेकर कहा कि वह पूरी तरह से दर्द से फ्री हैं और अगले महीने से शुरू होने वाले ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख टेस्ट दौरे के लिए अभी भी दावेदारी से बाहर नहीं हैं। शमी ने रविवार को बेंगलुरु में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के शुरुआती टेस्ट के बाद नेट्स पर गेंदबाजी की।

हाल ही में कप्तान रोहित शर्मा ने खुलासा किया था कि शमी के घुटनों में सूजन है। ऐसे में उनका रिहैब प्रभावित हो रहा है। सोमवार को एक इवेंट में शमी ने कहा, "मैंने कल जिस तरह से गेंदबाजी की उससे मैं बहुत खुश हूं। मैं उससे पहले आधे रन-अप से गेंदबाजी कर रहा था क्योंकि मैं बहुत अधिक लोोड नहीं लेना चाहता था। लेकिन कल मैंने पूरी तरह से गेंदबाजी करने का फैसला किया।"

शमी ने गेंदबाजी को लेकर कहा, "नतीजा अच्छा रहा। मैं 100 प्रतिशत दर्द फ्री हूं। हर कोई लंबे समय से सोच रहा था कि मैं ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए खेलूंगा या नहीं, लेकिन इसमें अभी कुछ समय बाकी है।"

इससे पहले रोहित शर्मा ने कहा था कि वह अहम सीरीज के लिए शमी को पूरी तरफ फिट चाहते हैं। शमी ने यह भी कहा कि वह मौजूदा रणजी ट्रॉफी में अपनी स्‍टेट टीम बंगाल के लिए कुछ मैच खेलना चाहते हैं।

उन्होंने कहा, "मेरे दिमाग में केवल यह सुनिश्चित करना है कि मैं फिट हूं और ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए कितना मजबूत हो सकता हूं। मैं देख सकता हूं कि ऑस्ट्रेलिया में हमें किस तरह के आक्रमण की जरूरत है। मुझे मैदान पर अधिक समय बिताना होगा।"

उन्होंने कहा, "मैं ऑस्‍ट्रेलिया जाने से पहले कुछ रणजी मैच खेलना चाहता हूं।" शमी आखिरी बार 19 नवंबर 2023 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे विश्‍व कप 2023 के फाइनल में खेलते हुए नजर आए थे।

Also Read: Womens Big Bash League (WBBL) 2024 : Schedule, Squads, and All you need to know

ताज़ा हिंदी समाचार

दिल्ली डायनामाइट्स ने वॉलीबॉल चैंपियंस लीग

दिल्ली डायनामाइट्स ने वॉलीबॉल चैंपियंस लीग का खिताब जीता, ₹2 करोड़ की इनामी राशि हासिल की

T20 में सबसे ज़्यादा नाबाद जीत

T20 में सबसे ज़्यादा नाबाद जीत वाले खिलाड़ी: तिलक वर्मा दूसरे नंबर पर हैं

पाकिस्तान क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ

पाकिस्तान क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ पिंक जर्सी क्यों पहन कर खेल रही है?

IND-W बनाम ZIM-W दूसरा वनडे लाइव

IND-W बनाम ZIM-W दूसरा वनडे लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और ऑनलाइन कहाँ देखें

पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड वनडे लाइव स्कोरकार्ड,

पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड वनडे लाइव स्कोरकार्ड, PAK vs ENG मैच

PAK बनाम ENG चौथा वनडे लाइव

PAK बनाम ENG चौथा वनडे लाइव स्ट्रीमिंग: वनडे ट्राई-सीरीज का चौथा मैच कहाँ देखें

टी20 चेज में तिलक वर्मा का

टी20 चेज में तिलक वर्मा का अनोखा रिकॉर्ड

IND vs NZ दूसरा T20I: आज

IND vs NZ दूसरा T20I: आज ईशान किशन क्यों नहीं खेल रहे हैं?

Watch: न्यूजीलैंड ODI सीरीज से पहले

Watch: न्यूजीलैंड ODI सीरीज से पहले विराट कोहली के प्रैक्टिस वीडियो वायरल, दिखा किंग का आक्रामक अंदाज

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड दूसरा T20I लाइव

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड दूसरा T20I लाइव स्कोरकार्ड, IND vs NZ मैच

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner