भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा भले ही खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं, लेकिन वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ओपनर के तौर पर सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंचने के करीब हैं। अभी वीरेंद्र सहवाग और सचिन तेंदुलकर इस सूची में शीर्ष दो में हैं, लेकिन रोहित और सचिन के बीच फासला महज 50 रनों का है। भारत और इंग्लैंड के बीच रविवार को तीन मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाना है और रोहित की नजरें इस मैच में सीरीज जीतने के साथ ही बल्ले से भी उम्दा प्रदर्शन करने की होगी।
Most runs as an Indian opener in international cricket: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ओपनर के तौर पर सर्वाधिक रन बनाने भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग है और सूची में सचिन 346 मैचों में 15335 रन बनाकर दूसरे स्थान पर हैं। वहीं, 37 साल के रोहित ने अबतक ओपनर के तौर पर 342 मैचों में 45.22 के औसत से 15285 रन बनाए हैं। इस सूची में पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग शीर्ष पर हैं, जिन्होंने ओपनर के तौर पर 321 मैचों में 41.90 के औसत से 15758 रन बनाए हैं। रोहित के पास अब इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के दौरान सचिन को पीछे छोड़कर दूसरे नंबर पर आने का मौका रहेगा।
| बल्लेबाज | रन | मैच |
| वीरेंद्र सहवाग | 16119 | 332 |
| सचिन तेंदुलकर | 15335 | 346 |
| रोहित शर्मा | 15285 | 342 |
रोहित पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म में चल रहे हैं। रोहित पहले वनडे में केवल दो रन बना पाए थे। मुंबई के इस बल्लेबाज ने पिछले साल श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में 64 रन बनाने के बाद किसी भी प्रारूप में अर्धशतक नहीं लगाया है। रोहित की कोशिश होगी कि 19 फरवरी से शुरू होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी से पहले वह फॉर्म लौटें। रोहित इससे पहले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी प्रभावित नहीं कर सके थे। रोहित ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले रणजी ट्रॉफी में खेलने का फैसला किया था, लेकिन वहां भी वह फ्लॉप ही रहे थे।
Also Read: Most Runs in Champions Trophy History
ताज़ा हिंदी समाचार
IND vs NZ T20I: भारत के खिलाफ सीरीज से पहले कीवी कप्तान मिचेल सैंटनर ने बनाई खास रणनीति
क्या रोहित-कोहली 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलेंगे? BCCI प्रमुख ने दिया बड़ा अपडेट
मैनचेस्टर यूनाइटेड XI बनाम कोमो: संभावित लाइनअप, टीम समाचार और चोट से जुड़ी खबरें
AFG बनाम BAN तीसरा वनडे लाइव स्ट्रीमिंग: वनडे ट्राई-नेशन सीरीज का तीसरा मैच कहाँ देखें
एशियन पैरा गेम्स 2026: प्रवीण कुमार ने जीता गोल्ड, बंटी को सिल्वर मेडल
DC Spin Bowling Coach: अमित मिश्रा बने दिल्ली कैपिटल्स के स्पिन गेंदबाजी कोच
मैच फिक्सिंग में फंसा 29 साल का ये खिलाड़ी, मिली कड़ी सजा
AFG बनाम BAN तीसरा मैच पिच रिपोर्ट: शेख जायद स्टेडियम की पिच और मौसम का पूर्वानुमान
कंगारुओं के सामने दीवार बने बावुमा, जड़ा यादगार शतक
IND vs NZ पहला T20 लाइव स्ट्रीमिंग: कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच?

