Header Banner

MS Dhoni and Shakshi Dhoni dancing on Garhwali Song at Rishikesh

Ravi pic By - मंगलवार, दिसंबर 03, 2024
Last Updated on दिसंबर 03, 2024 05:50 अपराह्न
MS Dhoni and Shakshi Dhoni dancing on Garhwali Song at Rishikesh

भारतीय टीम के पूर्व कप्‍तान एमएस धोनी ने अपने फैंस को एक नए कारण से खुश कर दिया है। एमएस धोनी अपनी पत्‍नी साक्षी के साथ ऋषिकेश यात्रा के दौरान पारंपरिक पहाड़ी गढ़वाली डांस पर थिरकते हुए नजर आए। धोनी का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है।

वीडियो में नजर आ रहा है कि महान क्रिकेटर अपनी पत्‍नी साक्षी और करीबी दोस्‍तों के साथ पहाड़ी प्रस्‍तुति देने वालों के साथ डांस कर रहे हैं। धोनी ने पहाड़ी गढ़वाली वाले डांसर्स की नकल करते हुए पारंपरिक डांस का आनंद उठाया। बता दें कि 1 मिनट और 30 सेंकड के इस वीडियो में प्रस्‍तुति देने वाले लोग पारंपरिक पहाड़ी वेशभूषा में नजर आए। पुरुषों ने हरे कुर्ते, सफेद पजामे, नीली हाफ जैकेट व टोपी पहन रखी है जबकि महिलाओं ने नीली स्‍कर्ट, हरा ब्‍लाउज और टोपी पहन रखी है।

एमएस धोनी की सोशल मीडिया पर खूब वाहवाही हो रही है। लोगों को कैप्‍टन कूल की सादगी और विनम्रता बहुत रास आ रही है। यूजर्स ने सोशल मीडिया पर धोनी की तारीफ के कसीदे पढ़ते हुए बढ़-चढ़कर कमेंट्स किए।

आईपीएल 2025 में नजर आएंगे धोनी

एमएस धोनी ने भले ही अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट से संन्‍यास ले लिया हो, लेकिन 43 साल के क्रिकेटर आईपीएल में लगातार नजर आ रहे हैं। चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स ने आईपीएल 2025 के लिए एमएस धोनी को अनकैप्‍ड खिलाड़ी के रूप में 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया। एमएस धोनी एक बार फिर अगले सीजन में अपने फैंस को खुश होने का मौका देंगे। संभवत: आगामी सीजन धोनी के करियर का आखिरी सीजन होगा।

Also Read: Highest Indian wicket taker in SENA countries

ताज़ा हिंदी समाचार

भारत बनाम वेस्ट इंडीज़

भारत बनाम वेस्ट इंडीज़ T20I 2026: पूरा शेड्यूल, मैच, वेन्यू और समय

श्रीलंका ने ODI ट्राई-सीरीज़

श्रीलंका ने ODI ट्राई-सीरीज़ के लिए टीम की घोषणा की: पूरी टीम सूची

मुकेश और आकाश का

मुकेश और आकाश का कहर, जम्मू और कश्मीर सिर्फ 29 ओवर में ढेर

युवराज सिंह की तूफ़ानी

युवराज सिंह की तूफ़ानी पारी: 6 छक्कों समेत 71 रन बनाए।

वेस्ट इंडीज़ ने रिकॉर्ड

वेस्ट इंडीज़ ने रिकॉर्ड रन-चेज़ किया; शाई होप ने अकेले दम पर जीत दिलाई।

भारत बनाम ब्राज़ील फ़ुटबॉल

भारत बनाम ब्राज़ील फ़ुटबॉल लाइव स्ट्रीमिंग: IND बनाम BRA मैच ऑनलाइन कहाँ देखें

IND vs PAK फ़ाइनल:

IND vs PAK फ़ाइनल: टीम इंडिया ने फिर से गोल्ड मेडल जीता।

एशियन गेम्स 2026 में

एशियन गेम्स 2026 में भारत ने जीता गोल्ड, दुबे-बुमराह बने जीत के हीरो

एशियन गेम्स 2026: आईटीबीपी

एशियन गेम्स 2026: आईटीबीपी की परवीन हुड्डा ने 65kg बॉक्सिंग में जीता गोल्ड

IND vs WI तीसरा

IND vs WI तीसरा वनडे लाइव स्ट्रीमिंग: TV और ऑनलाइन पर भारत बनाम वेस्टइंडीज का मैच लाइव कैसे देखें

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner